E-Shram Card Registration 2022 : इतने फायदे हैं, सुनकर यकीन नहीं होगा

e-shram card भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में से एक है। इस योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों मजदूरों का डेटाबेस तैयार कर उनका रखरखाव किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने e-shram portal की शुरुआत की है। देश के श्रमिकों की खुशहाली के लिए यह योजना चलाई गई है। यह डाटाबेस श्रमिकों के कौशल के अनुसार उन्हें व्यवस्थित किया जाएगा। देश के गरीब मजदूरों को उनकी कौशल के अनुसार उन्हें रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। इ-श्रमिक योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक श्रमिक अपना आवेदन रोजगार एवं श्रम मंत्रालय भारत सरकार के आधिकारिक वेबसाइट में जाकर कर सकते हैं।

इ-श्रम कार्ड क्या है?

सरकार असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के लिए एक डाटाबेस पोर्टल तैयार कर रही है। इस डेटाबेस में देश में काम करने वाले तमाम तरह के लोगों जैसे कारपेंटर, दुकानदार, फल विक्रेता, रेहड़ी पटरी लगाने वाले, सब्जी विक्रेता इत्यादि बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। जिनका कोई डेटा अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाया है।

सरकार इन्हें इनके कौशल के अनुसार व्यवस्थित कर इन्हें रोजगार से जोड़ने की मार्ग प्रशस्त करेगी। इसके लिए उन्हें 12 अंकों का एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) का एक कार्ड दिया जाएगा। यह कार्ड देश के सभी हिस्सों में मान्य होगा। यह एक परमानेंट नंबर होगा जिसे बाद में बदला नहीं जा सकता। इसकी वैधता जीवन भर रहेगी। इसे रिनुअल अथवा अपडेट करने की भी आवश्यकता नहीं होगी।

E-Shram Portal Registration Details 2021

योजना का नाम इ-श्रम योजना
पोर्टल का नामइ-श्रम पोर्टल
विभाग का नामश्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार
उद्देश्य श्रमिकों की आर्थिक स्थिति सुधारना
मृत्यु बीमा2 लाख रुपए
आंशिक दुर्घटना बीमा1 लाख रुपए
बजट404 करोड रुपए
लाभार्थीभारतीय श्रमिक एवं मजदूर
योजना वर्ष 2021
शुभारंभ26 अगस्त 2021
आयु सीमा16-59 वर्ष
श्रेय केंद्र सरकार
कैटेगरीगवर्नमेंट स्कीम
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटeshram.gov.in
रजिस्ट्रेशन शुल्क (CSC) ₹20 प्रति रजिस्ट्रेशन

E-Shram Card benefits (ई श्रम कार्ड योजना के लाभ)

पिछले वर्ष कोरोना की भयानक आपदा के कारण देश में कई लोगों की रोजगार खत्म हो गई। उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए सरकार काफी प्रयत्न कर रही है। इसी में e-shram portal एक है। इसके द्वारा श्रमिकों को कई प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी।

  1. इ-श्रम पोर्टल के माध्यम से सरकार देश के श्रमिकों की योग्यता और कौशल के अनुसार उन्हें अलग-अलग श्रेणी में व्यवस्थित करेगी। इससे उन्हें रोजगार मुहैया करवाने में आसानी होगी।
  2. इस पोर्टल से असंगठित क्षेत्र के करीब 38 करोड़ श्रमिकों को इसका लाभ मिलने वाला है।
  3. इस कार्ड की मदद से श्रमिक चाहे देश के किसी भी भाग से हो विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उन्हें मिलेगा।
  4. इसकी मदद से निशुल्क दुर्घटना बीमा का भी लाभ मिलेगा।
  5. असंगठित क्षेत्र के अप्रवासी मजदूरों के अलावा रेहड़ी पटरी वाले, घरेलू कामगार इत्यादि को इसका लाभ मिलेगा।
  6. इ-श्रम कार्ड में 12 नंबर का एक यूनिवर्सल कोड दिया जाएगा। यह कोड पूरे भारत में मान्य होगा। इससे आप कहीं भी लाभ ले सकते हैं।
  7. यह कार्ड जीवन भर के लिए मान्य होगा। इसे बार-बार अपडेट या रिनुअल करवाने की जरूरत नहीं है।
  8. बच्चों के जन्म के समय परिवार को आर्थिक सहायता मिलेगी।
  9. शुभ शक्ति योजना पर ₹55000 सहायता राशि के रूप में प्राप्त होती है।

E-Shram Yojana Budget (ई श्रम योजना का बजट)

इ श्रम योजना के लिए सरकार ने 404 करोड रुपए का बजट पास किया है। इसमें रोजगार के अलावा मृत्यु बीमा तथा आंशिक दुर्घटना बीमा शामिल है। कोरोना में मारे गए लोगों तथा महामारी में जिनकी रोजगार चली गई हो उनको ध्यान में रखते हुए इस बीमा योजना को लागू किया गया है। जनता ने इसे सरकार का एक अच्छा पहल बताया है।

इ-श्रम कार्ड कौन बनवा सकता है? Eligibility Criteria

  • असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर, रेहड़ी पटरी वाले, विभिन्न राज्यों में काम करने वाले अप्रवासी श्रमिक इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें भारत सरकार के e shram portal में जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा।
  • वह व्यक्ति जो भारत सरकार को इनकम टैक्स नहीं देता हो।
  • जिसकी उम्र 16 से 59 वर्ष की हो वही इसका लाभ ले सकता है।
  • अगर कोई श्रमिक ESIC अथवा EPFO धारक है तो उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा।

इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन इ-श्रम कार्ड के ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर दे सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल निशुल्क है। इसकी शुरुआत 16 अगस्त 2021 से हो चुकी है। अभी इसकी अंतिम तिथि की घोषणा नहीं की गई है। इसीलिए कोई भी कामगार बिना परेशानी के अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। नजदीक के किसी कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर अपना पंजीकरण जरूर करवाएं।

पंजीकरण में उपयोग होने वाले दस्तावेज

देश के करीब 38 करोड लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इच्छुक श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन इश्रम कार्ड के आधिकारिक वेबसाइट में जाकर कर सकते हैं। E-Shram Card में निम्नलिखित दस्तावेजों का उपयोग होता है। कृपया पंजीकरण करवाने से पहले इन सब दस्तावेजों को अपने पास जरूर रखें।

आधार कार्ड
मोबाइल नंबर
बैंक अकाउंट नंबर
IFSC कोड
शैक्षणिक योग्यता का विवरण
स्थाई पता का विवरण
पेशा

E-Shram Card online Registration process

  • इ-श्रम पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने के लिए योजना से जुड़े आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in में जाएं।
  • यहां आप होम पेज में जाकर Register on eshram पर क्लिक करें। उसके बाद आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर डालें।
  • कैप्चा फिल करने के बाद, EPFO तथा ESIC दोनों को No कर दें। उसके बाद Send OTP पर क्लिक करें।
  • OTP डालने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको यहां आपका आधार कार्ड दिखाई देगा।
  • अगर आप अपने आधार कार्ड के नाम और पते के साथ जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं नहीं तो सभी विवरण खुद से भर सकते हैं। एक बड़ा सा फॉर्म खुल जाएगा जिसे पूरा भरना है। इसमें नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता, नौकरी पेशा की प्रकृति, कौशल क्षमता, बैंक अकाउंट इत्यादि भरे।
  • इतना करने के बाद सबमिट पर जाएं। यहां फिर से आपको एक ओटीपी दिया जाएगा जिसे भरने के बाद आपके पास स्क्रीन पर e-shram card दिखाई देगा। जिसे प्रिंट आउट करवा ले।

E-Shram Yojana Helpline Number

इ-श्रमिक योजना भारत सरकार की एक कल्याणकारी योजना है। योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या सुझाव हो तो नीचे दिए गए पते पर संपर्क करें।

  • Rafi Marg, New Delhi- 110001
  • E-mail Id: [email protected]
  • Phone Number : 011-23354722 ( Time 2:00 pm to 5:00 pm on working days)

E-shram Card से संबंधित पूछे गए सवाल और उनके जवाब (FaQ)

Q. श्रम कार्ड से क्या लाभ मिलेगा?

Ans : इ-श्रम कार्ड से विभिन्न प्रकार के लाभ मिलेंगे जैसे रोजगार, पेंशन, दुर्घटना में सहायता राशि, उपचार के लिए चिकित्सा राशि, मातृत्व लाभ, शिक्षा सहायता, कौशल विकास के लिए आर्थिक मदद  इत्यादि।

Q. श्रम कार्ड से क्या-क्या होता है?

Ans : इ-श्रम कार्ड में विभिन्न प्रकार की सुविधाएं जैसे श्रमिक सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, संत रविदास शिक्षा सहायता, मातृत्व लाभ के लिए सहायता, पेंशन की व्यवस्था, मेधावी छात्रों के लिए पुरस्कार इत्यादि की सहायता मिलती है।

Q. श्रम कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं?

Ans : e श्रम कार्ड बनाने की प्रक्रिया बिल्कुल आसान है। श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

Q. श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

Ans : यह बिल्कुल आसान है। e shram Portal में जाकर बताए गए नियम का पालन करें।

Q. श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

Ans : आप इ श्रम पोर्टल में जाकर होम पेज में श्रमिक पर क्लिक करें। फिर बताए गए नियमों का पालन करें।

Q. श्रमिक कार्ड में कितना पैसा मिलता है?

Ans : श्रमिक कार्ड में कई तरह के लाभ मिलते हैं। यहां बेटियों के लिए शुभ शक्ति योजना पर 55.55 हजार रुपये की सरकारी सहायता तथा जमीन का पट्टा होने पर 1.5 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाती है। इसके अलावा 30 हजार रुपए से 5 लाख रुपए तक की दुर्घटना बीमा राशि तथा लड़के और लड़कियों के जन्म के अवसर पर सहायता राशि दी जाती है।

Q. श्रमिक कार्ड की फीस कितनी है?

Ans : इसको बनाने की कोई फीस नहीं लगती लेकिन जागरूकता के अभाव में लोग इसे 300 से 500 रुपए तक देकर बनवा रहे हैं। इसीलिए आप भी सावधान रहें।

Q. श्रमिक प्रमाण पत्र कैसे बनता है?

Ans : इस आर्टिकल में श्रमिक कार्ड बनाने की पूरी प्रक्रिया बताई गई है। कृपया इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Q. श्रमिक कार्ड की वेबसाइट क्या है?

Ans : श्रमिक कार्ड के लिए ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in है। यहां से आप अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

Q. श्रम विभाग में शिकायत कैसे करें?

Ans : इस आर्टिकल में हमने श्रम विभाग के हेल्पलाइन नंबर दे रखा है। कृपया उसका उपयोग कर आप किसी भी प्रकार का शिकायत कर सकते हैं।

उम्मीद है e shram Card से संबंधित जानकारी आप लोगों को पसंद आया होगा। e-Shram portal से जुड़ी कोई भी शिकायत या सुझाव हो तो कृपया विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट में संपर्क करें या हमें लिखें। आपकी समस्या का समाधान करने की कोशिश करूंगा।

यह भी पढ़ें-

Vastu Tips Hindi : घर बनाने से पहले ये सब भूलेगा तो, किस्मत का ताला कभी नहीं खुलेगा

नए साल में यूट्यूब से पैसे कमाने के 5 धांसू तरीके, चौथा बिल्कुल आसान है।

अगर सरकार से पाना चाहते हो 6000 रुपए सालाना तो करना होगा बस यह छोटा सा काम

यह ट्रिक लगा कर पाए किसी भी ट्रेन में 100% कंफर्म टिकट, जान लो कोई नहीं बताएगा।

अपने पति के प्रधानमंत्री बनने तक चावल का एक दाना तक ग्रहण न करने वाली जशोदाबेन मोदी की जीवनी के बारे में जानिए।

UPI Transaction करते हैं, तो इन पांच Tips का हमेशा रखें ख्याल

Matka Guessing Trick 143-दावा है 99% लोग इस ट्रिक को नहीं जानते होंगे

Booking Coach For Baaraat : बारात के लिए ट्रेन ऐसे करें बुक

Yak milk : याक के दूध के फायदे जानकर यकीन नहीं होगा

Rohu Fish | रोहू मछली खाने के फायदे जानकर आप दांतो तले उंगली दबा लेंगे

Share with Love