जशोदाबेन मोदी की जीवनी-Jashodaben Modi biography in Hindi

जशोदाबेन मोदी का जीवन परिचय | Jashodaben Modi biography in hindi

Jashodaben modi biography in hindi : भारतीय इतिहास में राजनीति का वो चमकता सितारा जो आज सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी चमक से लोगों को प्रेरणा दे रही है। आज देश का बच्चा-बच्चा उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी की जिन्हें आज पूरा विश्व विकास पुरुष के नाम से जानते हैं।

एक ओर जहां आज उन्हें पूरा विश्व जानता है वहीं दूसरी ओर उनकी धर्मपत्नी जशोदाबेन मोदी [ Eng – Jashodaben Modi ] आज एक गुमनामी की जिंदगी जी रही है। उनकी सफल राजनीति जीवन के बीच उनका पारिवारिक जीवन वर्ष 2014 से राजनीतिक विवादों का केंद्र बना रहा।

आज हम भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी (narendra modi wife) जशोदाबेन मोदी ( Jashodaben Modi ) का जीवन परिचय Jashodaben Modi biography in hindi | Wiki | age | education | career | Networth |Marriage Life | Controversy आप लोगों के सामने प्रस्तुत करने जा रहा हूं। आपको उनकी त्याग तपस्या और सच्ची श्रद्धा देखकर शायद आप के दिलों में उनके लिए प्यार और बढ़ जाएगा।

जशोदाबेन मोदी का व्यक्तिगत जीवन | Jashodaben Modi Personal Life

Jashodaben modi personal life : जशोदाबेन नरेंद्रभाई मोदी का वास्तविक नाम जशोदाबेन चिमनलाल मोदी ( विवाह से पूर्व ) था। उनका जन्म जनवरी 1952 को गुजरात के उंझा के नजदीक ब्रह्मणवाड़ा गांव में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। जब वे 10 वर्ष की थी तब उनके माता पिता की मृत्यु हो गई थी।

जशोदाबेन मोदी अपने दो भाइयों में से सबसे बड़ी हैं। एक का नाम अशोक भाई मोदी तथा दूसरे का नाम कमलेश मोदी है। अशोक भाई उंझा में एक छोटी सी किराने की दुकान चलाते हैं। बचपन से ही पूजा पाठ में उनको ज्यादा मन लगता था इसीलिए घर में ही पूजा के लिए एक छोटी सी मंदिर भी बनवाई थी।

वर्तमान समय में  वह एक रिटायर्ड टीचर हैं। उनकी उम्र करीब 69 वर्ष ( 2021 के अनुसार ) है। उनकी ऊंचाई करीब 158 सेंटीमीटर तथा वजन 47 किलोग्राम है। उनकी आंखों का रंग काला है तथा उनके कुछ बाल सफेद हो चुके हैं।

Personal details | Date of birth | Age | Real Name | Family | Address | Profession | Famous for

Real NameJashodaben Chimanlal Modi
Full NameJashodaben Narendra Bhai Modi
Father’s NameChiman Lal Modi
Mother’s NameNot Known
Elder BrotherAshok Bhai Modi
Younger Brother Kamlesh Modi
Date of BirthJanuary 1952
Age69 years ( As in 2021 )
Birth Place Bramhan Wara ( Gujrat )
Home TownUnjha, Brahman Wara, Gujrat
Religion Hindu
CastModh, Ghanchi, OBC
Height 158 ( In Cm )
Weight 46 ( Kilogram )
Eye Colour Black
Hair Colour Black and white
Profession Teacher ( Retired )
Famous ForPM Modi’s Wife
School Not Known
CollegeNot Known
Educational Qualification Teacher Training
Salary14000 ( Pension )
Net WorthNot Known
Marital Status Married
Marriage Date1968
Husband / Spouse Narendra Modi
SonNot available
Daughter Not available

जशोदाबेन मोदी का परिवार | Jashodaben Modi Family

Jashodaben modi family : जशोदाबेन मोदी के पिता का नाम चिमनलाल मोदी है। उनकी माता का नाम की आधिकारिक रूप से अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। उनके दो भाई हैं एक का नाम अशोक भाई मोदी तथा दूसरे का नाम कमलेश मोदी है।

जशोदाबेन मोदी अपने तीन भाई बहनों में  सबसे बड़ी हैं। बड़ा भाई अशोक भाई मोदी ऊंझा में एक छोटी सी किराने की दुकान चलाते हैं। छोटा भाई  कमलेश ऊंझा में ही एक इसबगोल फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते हैं। वे उंझा में ही अपने भाई अशोक के साथ रहती हैं।

जसोदाबेन मोदी – शिक्षा | Jashodaben Modi Education

Jashodaben modi education : जसोदाबेन मोदी की प्रारंभिक शिक्षा उंझा, ब्रह्मणवाड़ा से हुई। उच्च माध्यमिक शिक्षा के दौरान ही 15 वर्ष की उम्र में उनकी शादी हो गई।

जशोदाबेन मोदी का विवाह | Jashodaben Modi Marriage | Relationship | Engagement| Husband Name

जब जशोदाबेन की उम्र 3 वर्ष की थी, तभी उनकी सगाई ( Engagement ) नरेंद्र दामोदरदास मोदी से हो गई। उस वक्त वे एक प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। सगाई के बाद उन्होंने अपने पढ़ाई को जारी रखा। उसके बाद वर्ष 1968 जब जशोदाबेन 15 साल की थी तथा नरेंद्र मोदी 17 साल के थे, तब गुजरात के उंझा के नजदीक ब्रह्मणवाड़ा गांव में उनका विवाह ( Jashodaben modi marriage ) हुआ था।

ब्रह्मणवाड़ा जशोदाबेन मोदी का पैतृक गांव है। आस-पड़ोस और परिवार के सदस्य कहते हैं की मोदी की बारात 2 दिनों तक गांव में ही रुकी थी और शादी रीति-रिवाजों के मुताबिक हुई थी, पर शादी के 3 महीने बाद ही वे दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

मोदी से अलग होने के बाद धोलका से जशोदाबेन ने अपनी बची हुई पढ़ाई पूरी की तथा एक सरकारी स्कूल के शिक्षक के रूप में अपना कार्यभार संभाला। धोलका भारत के गुजरात राज्य के अहमदाबाद जिले का एक शहर है।

वर्ष 2010 में वे शिक्षक के पद से सेवा सेवा निर्वीत हो चुकी हैं। इन दिनों जशोदाबेन एक रिटायर्ड स्कूल टीचर की जिंदगी गुजार रही है। उनका सारा दिन पूजा पाठ में गुजर जाता है। उन्हें सरकारी पेंशन के रूप में 14 हजार रुपए मिलते हैं

 You May Like:

जशोदाबेन मोदी का वैवाहिक जीवन | Jashodaben Modi’s married life

जशोदाबेन का वैवाहिक जीवन ज्यादा दिन तक नहीं चला। शादी के करीब 3 महीने बाद ही वे दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। जशोदाबेन ने मोदी या अपनी शादी को लेकर कभी कोई मलाल व्यक्त नहीं किया। बल्कि वे खुशी-खुशी पहले शिक्षिका के रूप में उसके बाद एक सेवानिवृत शिक्षिका के रूप में अपना जीवन गुजार दिया।

वे अपने वैवाहिक जीवन के बारे में किसी से बात नहीं करती। वे 50 सालों से एक दूसरे से अलग रह रही है। उनके परिवार वाले कहते हैं- भले जशोदाबेन मोदी से अलग रहती हैं परंतु उन्होंने नरेंद्र मोदी के लिए हमेशा ईश्वर से प्रार्थना की है। जब कोई नरेंद्र मोदी का बुराई करता है तब वे उसे चुप करा देती हैं।

जशोदाबेन के दिल में मोदी के लिए बहुत सारा प्यार और यादें हैं। वह इन्हीं यादों के सहारे बाकी की जिंदगी बिताना चाहती है। उन्हें हमेशा गर्व रहेगा कि वे प्रधानमंत्री मोदी की पत्नीे हैं।

जशोदाबेन मोदी कब आई सुर्खियों में | Jashodaben Modi Controversy 

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पहली बार लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भर रहे थे उस वक्त पत्नी के कॉलम में उन्होंने पहली बार जशोदाबेन मोदी का जिक्र किया था।

तब विपक्ष ने इसे हाथों हाथ ले लिया था। क्योंकि इससे पहले मोदी जी तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके थे और उन्होंने पहले कभी इस बारे में कोई जिक्र नहीं किया था। हर बार उन्होंने पत्नी वाले कॉलम को खाली छोड़ दिया था।

जशोदाबेन मोदी से जुड़े कुछ जरूरी तथ्य | Some important Facts related to Jashodaben modi

  •  जब वह 3 वर्ष की थी तब उनकी सगाई नरेंद्र मोदी से हो गई थी।
  •  जब जशोदाबेन 10 वर्ष की थी, तब उनके माता पिता की मृत्यु हो गई थी।
  •  15 साल की उम्र में जशोदाबेन की शादी नरेंद्र मोदी से हो गई थी। तब नरेंद्र मोदी की उम्र 17 वर्ष थी।
  •  शादी के 3 वर्ष के बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। इसके पीछ की वजह उनके पति नरेंद्र मोदी की राष्ट्र सेवा बताया जाता है।
  •  मोदी से अलग होने के बाद जशोदाबेन अपनी वैवाहिक जीवन के बारे में किसी से भी बात नहीं करती। बल्कि इसे वह भाग्य का खेल बताती है।
  •  वैसे तो शादी के तीन साल बाद ही दोनों अलग हो गए थे लेकिन उन्होंने माना है की अलग होते समय उन दोनों के बीच कोई मतभेद या लड़ाई नहीं हुई थी।
  •  जब नरेंद्र मोदी को घर छोड़न और देश का भ्रमण करने का विचार आया तब उन्होंने एक बार जशोदाबेन से भी इसके बारे में बात की। इस पर जशोदाबेन ने भी मोदी को अपने साथ लेकर चलने को कहा था परंतु मोदी ने मना कर दिया।
  •  मोदी से अलग होने के बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए सोचा तो उनके भाइयों ने उन्हें आगे पढ़ने में उनकी मदद की।
  •  69 वर्ष की जशोदाबेन वर्ष 2010 में शिक्षक के पद से रिटायर हो चुकी हैं। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा की ट्रेनिंग भी ली हैं।
  •  उन्हें 14 हजार  रुपए प्रति माह सरकारी पेंशन मिलता है। जिससे वह अपना गुजर-बसर करती है। वह ज्यादातर अपने भाइयों के घर रहती हैं।
  •  जशोदाबेन मोदी की कोई संतान नहीं है।
  •  उनके छोटे भाई कमलेश कहते हैं की उनकी बहन जशोदाबेन ने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के लिए भगवान से मन्नत मांगी थी तथा उनके प्रधानमंत्री बनने तक चावल नहीं खाने तथा नंगे पांव रहने का व्रत रखा था।
  •  जशोदाबेन मोदी 2014 के बाद सुर्खियों में आए जब नरेंद्र मोदी वडोदरा से चुनाव लड़ने के लिए अपने नामांकन फॉर्म में पत्नी के कॉलम में जशोदाबेन का नाम लिखा था।
  •  एक मीडिया चैनल को इंटरव्यू के दौरान जशोदाबेन कहती है कि कई सालों के बाद उसे अच्छा महसूस हो रहा है। क्योंकि नरेंद्र मोदी ने कभी माना ही नहीं था कि वह शादीशुदा है। आगे वह कहती है कि मैं उनकी पत्नी हूं और हमेशा उनकी पत्नी बनकर रहना चाहती हूं।
  •  वे कहती हैं जब आज उनकी चर्चा हर मीडिया और अखबारों में नरेंद्र मोदी के साथ होती है तब उसे पढ़कर उन्हें बहुत अच्छा महसूस होता है। वे आज भी अपनी पति की लंबी आयु के लिए सुबह 4:00 बजे उठकर मां दुर्गा की पूजा करती है I

जशोदाबेन मोदी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब ( FaQ about Jashodaben Modi )

Q) 1: जशोदाबेन नरेंद्र मोदी की शादी कब हुई थी?

Ans : वर्ष 1968 ईस्वी में दोनों की शादी हुई थी। तब जशोदाबेन 15 वर्ष की तथा नरेंद्र मोदी 17 वर्ष के थे।

Q) 2 : जशोदाबेन मोदी की बेटी का नाम क्या है?

Ans : जशोदाबेन की कोई संतान नहीं है। अगर आपने ऐसी बातें सुनी है तो महज यह एक अफवाह है।

Q ) 3 : जशोदाबेन मोदी के कितने बच्चे हैं?

Ans : जशोदाबेन मोदी की कोई संतान नहीं है।

Q) 4 : नरेंद्र मोदी की पत्नी का क्या नाम है?

Ans : नरेंद्र मोदी की पत्नी का नाम जशोदाबेन मोदी है।

Q) 5 : नरेंद्र मोदी कहां से है?

Ans : नरेंद्र मोदी वडनगर मेहसाना गुजरात से है।

Q) 6 : जशोदाबेन की उम्र अभी कितनी है?

Ans : जशोदाबेन मोदी की उम्र लगभग 69 वर्ष है।

Q) 7 : जशोदाबेन मोदी अभी कहां और किसके साथ रह रही हैं?

Ans : जशोदाबेन मोदी अभी अपने बड़े भाई अशोक भाई मोदी के साथ ऊंझा के नजदीक ब्रह्मणवाड़ा गांव में रहती हैं।

Q) 8 : क्या जशोदाबेन मोदी की नरेंद्र मोदी जी से अभी  बात होती है?

Ans : वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के बाद एक बार उनसे बात हुई थी।

Q) 9 : जशोदाबेन को पेंशन किस गोरमेंट पॉलिसी से मिलता है?

Ans : जशोदाबेन एक रिटायर्ड सरकारी शिक्षक हैं। जिनके तहत उन्हें सरकार से पेंशन मिलती है।

Q) 10 : जशोदाबेन गवर्नमेंट जॉब में थी क्या?

Ans : जी हां, वह एक सरकारी स्कूल शिक्षिका थी जो अब सेवानिवृत्त हो चुकीे हैं।

Q)11 : क्या साहिन बाग में जशोदाबेन प्रोटेस्ट करने गई थी?

Ans : जी नहीं, यह मोदी विरोधियों का सिर्फ एक प्रोपेगेंडा है।

Q)12 : क्या जशोदाबेन एमएलसी ( MLC ) है?

Ans : जी नहीं,वे अपनी जिंदगी में बहुत खुश है। उनका राजनीति से दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं है।

Conclusion| निष्कर्ष

पति से दूर रहने का गम क्या होता है यह बात कोई स्त्री ही बता सकती है। परंतु जशोदाबेन को अपने पति से दूर रहने का कोई मलाल नहीं है। क्योंकि वे अपने पति श्री नरेंद्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहती थी।

इसके लिए उन्होंने भगवान से मन्नत भी मांगी थी। अपनी पति की खुशी के लिए उन्होंने अपने जीवन के सबसे अनमोल समय को उनकी याद में गुजार दिया। ऐसी जीवनसंगिनी हर किसी के नसीब में नहीं होती। भगवान उन्हें लंबी उम्र दे।

मैंने इस आर्टिकल के द्वारा श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी की पत्नी जशोदाबेन मोदी के बारे में विस्तार पूर्वक बताने का प्रयास किया है। जशोदाबेन मोदी का जीवन परिचय Jashodaben Modi biography in hindi पढ़कर आप लोगों को जरूर अच्छा लगा होगा। यहां मैंने उनकी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी घटना को विस्तार पूर्वक बताने का प्रयास किया है। फिर भी अगर कुछ छूट गया हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा ताकि मैं आपके लिए अच्छे से अच्छा आर्टिकल ला सकूं।

Share with Love