Omicron | New Variant of Corona Symptoms, Risk and Prevention in Hindi

Covid19, Omicron Variant, New Variant of Corona, Symptoms, Risk and Prevention in Hindi

ओमीक्रोन (Omicron) New Variant of Corona, Covid19 का एक नया वेरिएंट है। कोरोना के इस Variant की उत्पत्ति दक्षिण अफ्रीका से हुई। Omicron Variant कोरोना के बाकी वेरिएंट से ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका में लगातार इस वेरिएंट का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वैज्ञानिकों ने चिंता जाहिर की है एक बार फिर यह महामारी खतरनाक स्थिति में पहुंच सकती है। इसके लिए कई देशों ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ाने रद्द कर दी है। इस आर्टिकल में आपको Omicron जो Corona ka new variant है, उसके बारे में पूरी जानकारी देने जा रहा हूं। साथ ही उनके खतरे (Risk), लक्षण (Symptoms) तथा बचाव (Prevention) की पूरी जानकारी दी जाएगी।

Omicron Variant (ओमीक्रोन) क्या है?

अभी तक कोरोना के कई वेरिएंट्स आए। ओमीक्रोन कोरोना का नया वेरिएंट है। पिछली बार जब कोरोना की दूसरी लहर चल रही थी, तब कोरोना का डेल्टा Variant देश में कहर बनकर आई थी। यह लोगों के लिए काफी मुश्किल भरा दिन था। कई लोगों ने यहां अपनों को खोया। अब वैज्ञानिकों ने फिर से यही चिंता जाहिर की है की कहीं यह वेरिएंट फिर से तबाही की और ना ले जाए।

Omicron variant

कोरोना के नए वेरिएंट Omicron जिसे (B.1.1.529) से दर्शाया गया है। कोरोना के इस नए वेरिएंट को उनके पिछले सभी वेरिएंट से ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है। ओमीक्रोन वेरिएंट में स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन है। इसके कारण यह काफी ज्यादा संक्रामक है। कोरोना का यह वेरिएंट इम्यूनिटी को तेजी से खत्म कर देता है। इस वैरीएंट के ज्यादा मामले दक्षिण अफ्रीका से आ रहे हैं। इस Variant को सबसे पहली बार यही पाया गया था। इसके आंकड़े प्रतिदिन यहां बढ़ता जा रहा है।

दक्षिण अफ्रीका के अलावा बेल्जियम, बोत्सवाना, हांगकांग और इजराइल में भी इस वेरिएंट की पहचान हुई है। इन आंकड़ों को देखते हुए कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका आने-जाने वाले अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को बंद कर दिया है। कर्नाटक में दो दक्षिण अफ्रीकी नागरिक की Covid19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बहरहाल इस खबर ने पूरे देश के लोगों को चिंता में डाल दिया है। दोनों के सैंपल जांच में भेजे गए हैं। एक्सपर्ट इस नए वेरिएंट के बारे में क्या कहते हैं जानिए विस्तार से।

The Story Behind Naming the Omicron Variant [ओमीक्रोन वेरिएंट का नाम देने के पीछे की कहानी]

Corona virus New Variant का नाम ग्रीक अल्फाबेट के नाम पर रखा गया है। इसे SARS-CoV-2 के रूप में लिखा जाता है। Omicron लिखने के पीछे एक संदर्भ छिपा हुआ है। क्योंकि ओमीक्रोन (OMICRON) से पहले ग्रीक अल्फाबेट में दो शब्द आते हैं। पहला Nu जिसका उच्चारण New मिलता जुलता है तथा दूसरा शब्द आता है Xi.

अब इन दोनों शब्द को हटाने का मतलब समझाते हैं। क्योंकि Nu शब्द नया से मिलता-जुलता है इसीलिए उसे हटा दिया गया। जबकि Xi का मतलब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से है। अगर इसे नहीं हटाया गया होता तो शायद चीन की तरफ से आपत्ति दर्ज की जाती। इस तरह से Nu तथा Xi को छोड़ते हुए इसका नाम Omicron दिया गया।

Symptoms of Omicron Variant [ओमीक्रोन वेरिएंट के लक्षण]

नए वैरीअंट को लेकर भारत में कोई अध्ययन नहीं हुए हैं। संचारी रोग संस्थान दक्षिण अफ्रीका के अनुसार ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित होने पर कोई और असामान्य लक्षण नहीं बताया गया है। फिलहाल कई देशों के वैज्ञानिक इस पर रिसर्च कर रहे हैं। संचारी रोग संस्थान (NICD) दक्षिण अफ्रीका ने यह भी बताया की डेल्टा वेरिएंट जैसे संक्रामक म्युटेंट के साथ इस वेरिएंट से संक्रमित लोगों में कुछ मरीज एसिंप्टोमेटिक यानी कि बिना लक्षण वाले भी हैं। इसे सामान्य तौर पर पहचान कर पाना मुश्किल है। वर्तमान में भारत के वैज्ञानिकों की टीम इस पर रिसर्च कर रही है।

Risk of Omicron [ओमीक्रोन वेरिएंट के खतरे]

  • कोरोना का ओमीक्रोन वेरिएंट कोरोना के पिछले जितने भी वेरिएंट्स थे, उनसे ज्यादा खतरनाक है।
  • ओमीक्रोन वेरिएंट में स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन है। इसके कारण यह काफी ज्यादा संक्रामक है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को खत्म कर देता है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार जो व्यक्ति इससे पहले कोरोनावायरस के किसी भी वेरिएंट से संक्रमित हो चुके हैं उन्हें इसका खतरा ज्यादा हो सकता है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार यह कहा जाना मुश्किल है की यह वेरिएंट कोरोना के पिछले वैरीअंट से ज्यादा खतरनाक है अथवा नहीं। लेकिन कई देशों के वैज्ञानिकों का मानना है कि यह उससे कहीं ज्यादा खतरनाक है।
  • Who यानी कि विश्व स्वास्थ्य संगठन इस बात पर अनुसंधान कर रहा है की कोरोना की मौजूदा वैक्सीन इस पर कारगर है या नहीं। आपने जो वैक्सीन लगाई है वह strain के खिलाफ मुकाबला कर पाएगी या नहीं।
  • अभी तक इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है की ओमी क्रोन से पीड़ित व्यक्ति की स्थिति कितनी गंभीर हो सकती है। अभी तक कोई जानकारी स्पष्ट तौर पर नहीं मिल पाई है की कोरोना की यह वेरिएंट अन्य वेरिएंट से अलग है या उनसे मिलते-जुलते।
  • ओमीक्रोन के जो खतरे दक्षिण अफ्रीका में दिखाई दे रहे हैं उससे सिर्फ अंदाजा ही लगाया जा सकता है। वहां पर इसके हल्की लक्षण दिखाई देते हैं। इसीलिए इस वेरिएंट की गंभीरता को समझने के लिए अभी कुछ और दिनों की जरूरत होगी।

Prevention of Omicron [ओमीक्रोन से बचाव]

  1. यह पूर्व में संक्रमित व्यक्ति पर ज्यादा असर करता है। अतः जो व्यक्ति इससे पहले कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, उन्हें ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है।
  2. हाथों पर दस्ताने और फेस मास्क लगाकर ही बाहर निकले। अगर जरूरी हो तभी बाहर निकले।
  3. हाथों को साबुन अथवा सैनिटाइजर से समय-समय पर सैनिटाइज करते रहे।
  4. खुले हाथों से मुंह अथवा नाक को न छुए। इससे संक्रमण बढ़ने की खतरा ज्यादा होती है।
  5. भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहें। लोगों से करीब 6 से 8 फीट की दूरी बनाकर रखें।
  6. बच्चों में संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है अतः उन्हें घर पर ही रखें। उन्हें कहीं बाहर लेकर न जाए।
  7. हाथ अथवा मुंह पोछने के लिए साफ तोलिया का उपयोग करें।
  8. लक्षण महसूस होने पर RTPCR टेस्ट करवाएं। यह नए वेरिएंट को भी डिटेक्ट करता है।

Omicron Variant से संबंधित पूछे गए प्रश्न एवं उनके उत्तर (FaQ)

Q. Omicron variant न्यू कोविड संस्करण कहाँ से आया?

Ans. Covid का नया Variant दक्षिण अफ्रीका से आया है।

Q. नए कोरोनावायरस को क्या कहा जाता है?

Ans. Corona Virus के नए Variant “Omicron” का नामकरण विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया है। इसे ग्रीक भाषा के अल्फाबेट से लिया गया है।

Q. अभी तक COVID-19 के प्रमुख Variant कौन-कौन से क्या हैं?

Ans. जुलाई तक कोरोना के चार प्रमुख वेरिएंट पाए गए थे। पहला वेरिएंट अल्फा वेरिएंट के नाम से जाना जाता है। जिसे यूके वैरीअंट के नाम से जाना जाता था। इसे आधिकारिक तौर पर B.1.1.7 का नाम दिया गया था। यह वेरिएंट पहली बार लंदन और कैंट में पाया गया था। दूसरे वेरिएंट को विटा वेरिएंट के नाम से जाना जाता है।
इसे दक्षिण अफ्रीका वैरीअंट भी कहा जाता है। इसे आधिकारिक तौर पर B.1.351 कहा जाता है। तीसरे संस्करण को गामा संस्करण अथवा ब्राजील संस्करण कहा जाता है। इसे अधिकारिक तौर पर P.1 कहा जाता है। चौथे संस्करण को डेल्टा संस्करण कहा जाता है। पहले इसे इंडिया संस्करण भी कहते थे। इसे आधिकारिक तौर पर B.1.617.2 भी कहा जाता है।

Q. Covid19 के नए प्रकार के मामले कहां हैं?

Ans. Covid19 के नए प्रकार के शुरुआती मामले दक्षिण अफ्रीका में पाए गए। दक्षिण अफ्रीका के अलावा बेल्जियम, बोत्सवाना, हांगकांग और इजराइल में भी इस वेरिएंट की पहचान हुई है।

Q. क्या कोरोना का नया कन्या स्ट्रेन यूरोप में भी फैल रहा है?

Ans. कोरोना का नवीनतम स्ट्रेन पूरे यूरोप में धीरे-धीरे फैल रहा है। यूनाइटेड किंगडम तथा जर्मनी में दो-दो मामले जबकि इटली में 1 मामले का पता चला है।

Q. वायरस को उनका नाम कैसे मिलता है?

Ans. टीकों और दवाओं के विकास को सुविधाजनक बनाने के लिए वायरस का नाम उनकी अनुवांशिक संरचना के आधार पर रखा जाता है।

Q. क्या कोई पानी में तैरते हुए भी कोविड-19 से संक्रमित हो सकता है?

Ans. बिल्कुल नहीं, आप जब किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आएंगे तभी आप कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं।

Q. कोविड वेरिएंट का नाम किसने रखा?

Ans. विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा सामाजिक तथा सार्वजनिक मर्यादा का ख्याल रखते हुए ग्रीक अक्षरों की सहायता से वेरिएंट का नामकरण करना शुरू किया।

उम्मीद है कोरोना के नए वेरिएंट (Corona new Variant), Omicron variant के बारे में आप जान गए होंगे। अगर जानकारी अच्छी लगी तो लोगों तक पहुंचाएं। याद रखना 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी तभी हम कोरोना को हरा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

इस सरकारी योजना के इतने सारे फायदे सुनकर आपको यकीन नहीं होगा।

प्रति वर्ष ₹6000 का लाभ सरकार से लेना है तो यह छोटा सा काम करना होगा।

नए साल में यूट्यूब से पैसे कमाने के पांच धांसू तरीके। चौथा बिल्कुल आसान है।

अपने स्मार्टफोन को बनाइए कमाने का जरिया। 2022 में पैसे कमाए लाखों रुपए सिर्फ मोबाइल से।

Share with Love