PM kisan Samman Nidhi Yojana 2022 | pmkisangovin portal, Registration Process, adhaar correction, check beneficiary status list 10th kist Hindi

pmkisangovin, pm kisan yojana, pm kisan samman nidhi yojana, pm kisan list, pm kisan aadhaar link, pm kisan samman 2021, pm kisan samman nidhi yojna, pm kisan portal, www pm kisan, samman nidhi, kisan yojana, pm kisan nic, pmkisangovin portal, Registration Process, check beneficiary status list 10th kist Hindi

PM Kisan सम्मान निधि योजना भारत  सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत भूमिहीन और गरीब किसानों जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन हो उन्हें सरकार द्वारा प्रतिवर्ष ₹6000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसकी शुरुआत भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्ष 2019 में की गई थी। इस राशि को साल में तीन बार यानी कि हर 4 महीने में 2000 की राशि प्रदान की जाती है। इसे गरीब किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने वाली योजना के रूप में देखा जा रहा है। अगर आपके पास भी 2 हेक्टेयर या उससे कम खेत या जमीन हो और आपने अभी तक PM kisan Samman Nidhi Yojana 2022 का लाभ नहीं लिया है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। यहां आपको Pm Kisan Samman Nidhi से संबंधित सभी जानकारियां Hindi में दी गई है जैसे-

  • Kisan samman nidhi योजना क्या है?
  • pm kisan yojana का उद्देश्य क्या है?
  • pm kisan nidhi योजना का लाभ कैसे लें?
  • pm samman nidhi के लिए पात्रता क्या है?
  • kisan samman nidhi yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या-क्या है?
  • pm kisan nidhi yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?
  • pm kisan samman nidhi 2022 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
  • pm samman nidhi yojana का लास्ट डेट
  • kisan samman nidhi yojna ऑनलाइन Status चेक कैसे करें?
  • pm kisan samman yojana का ऑफिशियल वेबसाइट
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का हेल्पलाइन नंबर
  • pm kisan samman nidhi yojana 2021 का 10वीं किस्त
  • पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट (check beneficiary status list 2022)

Table of Contents

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना [Pm Kisan Samman Nidhi Yojana 2022]

किसानों के लिए सरकार ने कई तरह की योजनाएं बनाए हैं जिससे उनके आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सके। उनमें से किसान सम्मान निधि योजना एक है। देश की अर्थव्यवस्था में किसान का अहम योगदान होता है। लेकिन दशकों से किसान अपनी खराब आर्थिक हालात के कारण आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए केंद्र की वर्तमान सरकार ने वर्ष 2019 में pm kisan samman nidhi लेकर आया। इस योजना को किसानों के लिए वरदान माना जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत 2 हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को प्रतिवर्ष ₹6000 की राशि तीन किस्तों में दी जाती है। इससे किसानों को फसल उगाने में लगने वाली लागत की एक छोटी राशि मिल जाती है जिससे उन्हें काफी मदद मिलता है।

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana 2022

योजना का नामप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi
योजना का प्रकारकेंद्र सरकार की योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmkisan.gov.in
मंत्रालय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग भारत सरकार
विभागडिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर कोऑपरेशन एंड फार्मर्स वेलफेयर
कार्यान्वित किया गयाअंतरिम वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा
प्रभावी तिथि1 दिसंबर दो हजार अट्ठार
लांच तिथि1 फरवरी 2019
संशोधित तिथि 1 जून 2019
घोषणा 1 फरवरी 2019
कैटेगरीभारत सरकार की योजना, गोरमेंट स्कीम
फायदा₹6000 प्रतिवर्ष तीन समान किस्तों में
लाभार्थी छोटे और मध्यम वर्गीय किसान
रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाऑनलाइन ( CSC सेंटर द्वारा
पहली किस्त1 दिसंबर 2018
9वां किस्त9 अगस्त 2021
10वां किस्त 15 दिसंबर 2021
पीएम किसान सम्मान हेल्पलाइन नंबर115261/ 1800115526
(Toll Free)
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2021
रजिस्ट्रेशन की स्थितिClosed
Kisan samman nidhi 2022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य [Purpose of Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana]

Pm kisan Yojana का मुख्य उद्देश्य देश के गरीब किसानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करना है। 6000 रुपए की राशि प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक छोटी सी पहल है। इसके अलावा इस योजना के धरातल में पहुंचने के बाद किसानों की आत्महत्या में काफी कमी आई है। देश की अर्थव्यवस्था में किसानों की भागीदारी बढे यह सरकार का उद्देश्य है। देश के 80% किसानों को इसका लाभ मिलता है। अगर आप भी इसका लाभ लेना चाहे तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए क्योंकि यहां विस्तार से Kisan samman nidhi के बारे में बताया गया है।

किसान सम्मान निधि का लाभ कैसे लें [How to get benefits of Kisan Samman Nidhi]

अगर आप भी Pm Kisan Yojana के पात्र हैं तो आप भी इसका लाभ ले सकते हैं। इसके लिए सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। इसके अलावा आप किसान सम्मान निधि का ऑफलाइन पंजीकरण भी कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बिल्कुल सामान्य होती है। यहां आपसे कुछ महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स मांगे जाएंगे। रजिस्ट्रेशन करने से पहले इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें और यह जानकारी जरूर ले ले की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में किस तरह के कागजात की जरूरत होगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद  आपको  इसका लाभ  मिलना शुरू हो जाएगा। यहां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को विस्तार से बताया गया है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए पात्रता [Eligibility Criteria for Prime Minister Kisan Samman Nidhi]

1. pm kisan yojana का हकदार वही व्यक्ति होगा जो भारत का नागरिक हो।
2. इस योजना का लाभ 18 वर्ष से ऊपर के किसानों को मिलता है।
3. वह किसान जिनके पास कुल जमीन 2 हेक्टेयर से कम हो, वह इस योजना का लाभ ले सकता है।
4. आवेदक के पास जमीन के करंट रसीद होना चाहिए।

पीएम किसान निधि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज [Documents Required for PM Kisan Nidhi Yojana]

Kisan samman nidhi yojana के लिए नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। अगर आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं तो कृपया इन दस्तावेजों को अपने साथ जरूर लाएं।

1. पहचान पत्र : यह दस्तावेज आवेदक के पहचान के लिए होती है। इसके जगह पर आप कई तरह के पहचान पत्र का उपयोग कर सकते हैं जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड इत्यादि

2. मोबाइल नंबर : रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कई चरणों में होती है। इस प्रक्रिया में कई बार मोबाइल पर ओटीपी भेजे जाते हैं। इसके अलावा योजना का लाभ लेने वाले का मोबाइल नंबर दर्ज किया जाता है ताकि उन्हें समय-समय पर पीएम किसान योजना से संबंधित जानकारी दे सकें।

3. बैंक खाता या पासबुक : बैंक खाता या पासबुक की डिटेल देना यहां पर अनिवार्य होता है। इसी अकाउंट नंबर पर आपके किसान सम्मान निधि की राशि आपकी अकाउंट में ट्रांसफर होंगे।

4. पत्ते का सबूत : पते का सबूत देने के लिए आप को कम से कम दो आईडी प्रूफ की जरूरत पड़ेगी। जिसमें एक आपका आधार कार्ड तथा दूसरा वोटर आईडी कार्ड हो सकता है। इसके अलावा आप पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी दे सकते हैं।

5. खेत की जानकारी : जमीन की सारी जानकारी जैसे जमीन का आकार, जमीन कितनी है?, जमीन का रसीद पट्टा इत्यादि आपको यहां उपलब्ध करवाना पड़ेगा। ध्यान रहे अगर जमीन 2 हेक्टेयर से ज्यादा हो तो आपको इसका लाभ नहीं मिलेगा।

6. जमीन के करंट रसीद : खेती की जमीन की करंट रसीद होनी चाहिए।

7. पासपोर्ट साइज फोटो : रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए पासपोर्ट साइज का फोटो की जरूरत पड़ेगी। इसीलिए इसे अपने साथ जरूर लाएं।

किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन प्रक्रिया [Application process for Kisan Samman Nidhi]

इसकी आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल सामान्य होती है। ऐसे किसान जिन्होंने अभी तक इस योजना (pm kisan samman yojana) का लाभ नहीं लिया हो वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर इसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके लिए उपयोगी सभी दस्तावेज को अपने साथ लेकर जरूर जाएं। इसके अलावा आप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं। जिसके लिए अपने नजदीकी ब्लॉक में जाकर ब्लॉक अधिकारी से मिले। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक है।

किसान सम्मान निधि ऑनलाइन आवेदन [Kisan samman nidhi online Registration]

1. pm kisan samman nidhi yojana 2022 के अंतर्गत एक नए किसान को रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप सभी को pmkisan.gov.in पर आना है। यह सरकार का ऑफिशियल वेबसाइट है।

2. CSC से रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे ऊपर csc login पर क्लिक करना है। अपना आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर ले। अगर आपके पास आईडी और पासवर्ड नहीं है तो किसी नजदीकी CSC centre में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं।

3. Log in करने के बाद सबसे ऊपर Farmer Registration form में क्लिक करना है।

4. अब आपके पास एक बड़ा सा फॉर्म खुलकर आएगा, जहां पर आपको किसान का Complete details भरना है।

5. सबसे पहले आपको अपना State, District, तहसील और ब्लॉक को सेलेक्ट कर लेना है। इसके बाद आपको अपने गांव का नाम भी सेलेक्ट कर लेना है।

6. इतना करने के बाद आपको किसान का नाम fill करने का ऑप्शन आ जाता है।

7. अपना नाम आधार कार्ड में दर्ज नाम के अनुसार लिखना है। उसके बाद आपको आपकी Gender और कैटेगरी सिलेक्ट करना है। आप चाहे जिस भी कैटेगरी में हो। उसके बाद अपना cast चुने। अगर आपको यहां आप की कास्ट नहीं मिलती है तो आप other पर सिलेक्ट करें।

8. आपको Farmer type में आना है। यहां पर आपको सिलेक्ट करना है कि कितनी जमीन आपके पास है। आपके पास उपलब्ध जमीन के अनुसार आप सेलेक्ट कर ले।

9. Select id के जगह adhar card रहने दे उसके बाद Type of identity proof की जगह पर आधार कार्ड को सिलेक्ट कर ले।

10. नीचे IFSC कोड डालना है यह Code आपके पासबुक में मिल जाएगा। उसके बाद बैंक का नाम लिखना है।

11. नीचे आने के बाद आपको आधार नंबर और मोबाइल नंबर Fill करना है। इसके बाद आपको अपना पिन कोड डालना है।

12. Father/ parents के स्थान पर पिता अथवा घर के मुखिया का नाम लिखना है।

13. इसके बाद आपको Land Registration id fill करना है।

Land Registration id

Note : Land registration id आपको स्टेट गवर्नमेंट की तरफ से provide की जाती है। जहां कोई भी सेल डीड होती है या किसी भी प्रकार से प्रॉपर्टी का ट्रांसफर होता है तो यह रजिस्ट्रेशन आईडी पोर्टल पर सब डिटेल सबमिट की जाती है। वहां से जनरेट होती है। अगर हाल ही में आपने कोई जमीन खरीदी या बेची है तो तो यह आईडी आपको उस वक्त जरूर मिली होगी। अगर आप की जमीन पुश्तैनी है और आपने कभी बेचे या खरीदी ना हो तो यह रजिस्ट्रेशन आईडी आप अपने लेखपाल से प्राप्त कर सकते हैं।

15. आपको अपना राशन कार्ड नंबर और अपनी Date of birth को fill कर देना है।

16. उसके बाद आपको Submit for adhar authentication पर क्लिक करना है। अगर आपने आधार कार्ड के अनुसार अपना नाम और पता भरा है तो सक्सेसफुल होने का मैसेज आ जाएगा।

17. नीचे आपको ownership का ऑप्शन दिखाई देगा। यहां आपके पास दो ऑप्शन दिखाई देंगे सिंगल और जॉइंट जैसा आपका जमीन है उस प्रकार आप सिलेक्ट कर ले। अगर आपके पास खुद का जमीन है तो सिंगल सिलेक्ट करें।

18. इसके बाद आपको लैंड रिकॉर्ड fill करने के ऑप्शन दिखाई देंगे। यहां पर आपको अपना खाता नंबर उसके बाद खसरा नंबर उसके बाद एरिया जितना आपका जमीन हो उसको हेक्टेयर में लिखना है। लिखने  के बाद आपको add पर क्लिक करना है। add करने के बाद आपकी एक खतौनी की डिटेल्स add हो जाएगी।

19. उसके बाद नीचे आपको अपलोड सपोर्टिंग डाक्यूमेंट्स का ऑप्शन मिलेगा। जहां आपको अपनी खतौनी, आधार कार्ड तथा बैंक पासबुक को स्कैन करके अपलोड करना है।

20. उसके बाद सेल्फ डिक्लेरेशन को एक्सेप्ट कर लेना है फिर एप्लीकेशन को सबमिट करने के लिए Save पर क्लिक करना है।

21. आपकी आवेदन लगभग पूरी हो चुकी है लेकिन आपको CsC center में कुछ पैसे pay करने पड़ते हैं। इसके लिए Make payment में जाकर किसान का आधार कार्ड नंबर डालने के बाद सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें। इतना करने के बाद किसान के सारे डिटेल्स आपको दिखाई देंगे जो आपने दिए हैं। उसके बाद make पेमेंट में क्लिक करने के बाद सीधे आप CSC portal में चले जाएंगे। यहां आपसे ₹15 का पेमेंट लिया जाएगा।

22. कुछ दिनों के बाद आपके form वेरीफाई हो जाएंगे उसके बाद आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

प्रधानमंत्री किसान निधि योजना चेक स्टेटस [How to check Pm Kisan samman nidhi Yojana 2022 beneficiary list Village wise]

  • सबसे पहले kisan samman nidhi yojna की ऑफिशियल वेबसाइट Pmkisan.gov in पर जाएं।
  • अब होम पेज में सबसे ऊपर फार्मर कॉर्नर (Farmer Corner) लिंक में जाएं। उसके बाद Beneficiary List मे क्लिक करें।
  • अगर आप जिला स्तर पर किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट देखना चाहते हैं तो कुछ इस प्रकार दिखाई देगा-
PM kisan Samman Nidhi
PM kisan Samman Nidhi
  • यहां से आप अपना राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक तथा गांव चुने उसके बाद Get Report बटन को प्रेस करें। इस प्रकार आपको आपके गांव (Check beneficiary list Village wise) के सभी लाभार्थी का नाम एक पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा। यहां से आप अपना नाम check कर सकते हैं।

Pm kisan nidhi correction, update details, PM Kisan Aadhaar link

अगर आपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कर दिया है। अगर गलती से आपने गलत जानकारी भर दिए हो तो किसान सम्मान निधि की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर Edit Adhar details पर क्लिक कर त्रुटि को सही कर सकते हैं। इसके बाद आप योजना में मिलने वाली प्रति वर्ष ₹6000 की राशि आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। नवंबर 2021 तक इस योजना से लगभग 12 करोड किसान भाई जुड़ चुके हैं। अगर आपने अभी तक इस योजना का लाभ नहीं लिया है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आप अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह लाभ सभी छोटे और सीमांत किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम खेती लायक जमीन हो उन्हें मिलता है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ऑफिसियल वेबसाइट [PM Kisan Samman Nidhi official website]

pm samman nidhi का ऑफिशल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in है। यहां से PM Kisan Samman Nidhi से संबंधित कोई भी जानकारी आपको मिल जाएगी। इसके अलावा आप यहां नए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू कर सकते हैं तथा जिला वार तथा राज्यवार पीएम किसान निधि स्टेटस चेक कर सकते हैं। 24×7 मदद के लिए सहायता केंद्र भी उपलब्ध है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना हेल्पलाइन नंबर [PM kisan Samman Nidhi Helpline Number]

PM-kisan Helpline number 155261 / 01124300606 है।

अगर आपको रजिस्ट्रेशन अथवा स्टेटस चेक करने संबंधी कोई भी समस्या हो तो आप 24 घंटे में कभी भी ऊपर दिए गए हेल्पलाइन नंबर की सहायता से मदद ले सकते हैं। यह बिल्कुल मुफ्त है। इसके लिए आपको किसी भी प्रकार की पैसे देने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार ने किसानों की सहायता के लिए यह नंबर जारी किया है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का 10वीं किस्त [PM Kisan 10th installment Date 2021]

Kisan samman nidhi की दसवीं किस्त 15 दिसंबर 2021 को देने की घोषणा की गई है। सभी राज्यों के किसान जिन्होंने pm kisan samman yojana में अपना रजिस्ट्रेशन करवाया हो उन्हें इसका लाभ मिलने वाला है। देश के कुल 12 करोड से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल रहा है। जिसमें सालाना ₹6000 की राशि DBT के माध्यम से किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर हो रहे हैं। इससे पहले सम्मान निधि की 9वीं किस्त 9 अगस्त 2021 को दी गई थी जिसमें 19500 करोड रुपए किसानों के अकाउंट में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से दी गई थी। अगर कोई किसान भाई अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया हो तो कृपया इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करवा लें। यहां आपको रजिस्ट्रेशन करने संबंधी सभी जानकारियां दी गई है।

पीएम किसान निधि योजना के लाभ [Benefits of kisan samman nidhi yojana]

  • भारत सरकार द्वारा लघु और सीमांत किसान भाइयों के लिए प्रतिवर्ष ₹6000 तीन किस्तों में दिया जाता है। यह पैसे उन्हें प्रोत्साहन या सहायता राशि के रूप में दी जाती है।
  • यह प्रोत्साहन राशि देश के 12 करोड लघु और सीमांत किसानों को उनके जीवन स्तर में सुधार लाने तथा उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए दी जाती है।
  • सरकार को ऐसी योजना लाने के पीछे उनका मकसद किसानों को खेती में लगने वाले खर्च को कुछ हद तक कम करना है। जिससे उन पर ज्यादा बोझ ना पड़े।
  • सरकार ने किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई है लेकिन प्रधानमंत्री किसान निधि योजना 1 मील का पत्थर साबित होता दिखाई दे रहा है। इससे पिछले कुछ दिनों में किसानों की आत्महत्या के मामले कम हुई है।
  • यह योजना किसानों की सामाजिक स्थिति को भी सुधारने में मदद करेगी। यह योजना किसान सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

जानिए किन किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ

  • परिवार में कोई भी एक सदस्य इनकम टैक्स जमा करता हो उन्हें इस योजना (pm kisan yojana) का लाभ नहीं मिलेगा।
  • अगर आपके खुद के नाम पर कृषि योग्य जमीन नहीं है तो इसका फायदा आपको नहीं मिलेगा। अगर जमीन दादा या परिवार के अन्य सदस्य के नाम पर है तो इसका फायदा आपको नहीं मिलेगा।
  • अगर कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी के पद पर स्थापित है और उनके पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है फिर भी उन्हें यह योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • बड़े अधिकारी अथवा डॉक्टर इंजीनियर वकील सीए इत्यादि को इस योजना से बाहर रखा गया है।
  • कोई भी किसान जिनका सालाना पेंशन ₹10000 राज्य अथवा केंद्र सरकार से मिलती हो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलता है।

₹6000 की सहायता राशि गरीब किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आप भी इसका लाभ लेना चाहते हैं तो कृपया ऊपर बताए गए दिशा निर्देशों का पालन कर PM kisan Samman Nidhi लाभार्थी बन सकते हैं। यह बिल्कुल आसान और मुफ्त है। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा। pm kisan yojana से संबंधित कुछ सवाल अथवा सुझाव हो तो हमें कमेंट में जरूर बताइएगा।

यह भी पढ़ें-

Atal Pension Yojana – क्या है? | apy scheme details-in Hindi

Vehicle Scrappage Policy क्या है | Scrappage Policy 2021 full details Hindi

मुद्रा लोन क्या है? | Pradhan Mantri Mudra Yojana Full Details in Hindi

Ayushman Card 2022 | pmjay 2021 की तुलना में मिलेंगे 3 अधिक फायदे

2022 में मोबाइल से पैसे कमाने के 10 बेहतरीन तरीके | Mobile se paise kaise kamaye

How to Get confirm ticket in train | ऐसे पाएं किसी भी ट्रेन में confirm ticket.

Share with Love