Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2022-योजना का लाभ कैसे लें

Mukhyamantri Vridhjan pension Yojana bihar, MVPY, Eligibility Criteria, Benefits, apply online, Registration Process, Check online Status, Check application status, Check payment status, SSPMID Log In, Helpline number, FaQ

Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana : बुढ़ापे में लोगों का पेंशन ही एकमात्र सहारा होता है। इससे कठिन परिस्थिति में उनकी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार “मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना” के तहत बूढ़े बुजुर्गों को हर माह आर्थिक सहायता देती है। यह योजना 2 सामान्य शर्तों पर उपलब्ध है। पहला उन बुजुर्गों के लिए है जिनकी उम्र 60 से 79 वर्ष के बीच है। उन्हें 400 रुपए प्रतिमाह पेंशन के रूप में दी जाती है। दूसरा उन वृद्धजनों के लिए है जिनकी उम्र 80 या उससे अधिक है। उन्हें पेंशन के रूप में ₹500 प्रतिमाह दिए जाते हैं। इस आर्टिकल में Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana से संबंधित सभी जानकारी विस्तार से बताने जा रहे हैं, इसलिए इसे पूरा जरूर पढ़ें।

बिहार वृद्धजन पेंशन योजना (Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana)

Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana bihar के उन तमाम बुजुर्गों की आर्थिक आवश्यकताओं को पूरी करता है जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है। बुढ़ापे में यह उनका एकमात्र सहारा है। इस योजना का शुभारंभ 1 अप्रैल 2019 को बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया था। राज्य सरकार वृद्धजनों को आर्थिक सहायता के रूप में उन्हें पेंशन देती है।

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना परिवार एवं समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आती है। बिहार वृद्धजन पेंशन योजना (mukhyamantri vridha pension) को दो भागों में बांटा गया है। पहला भाग में ऐसे लोग आते हैं जिनकी उम्र 60-79 वर्ष के बीच हो। उन्हें राज्य सरकार द्वारा 400 रुपए की राशि पेंशन के रूप में दी जाती है। दूसरे भाग में वे लोग आते हैं जिनकी उम्र 80 साल अथवा उससे अधिक है। उन्हें बिहार सरकार के परिवार एवं समाज कल्याण मंत्रालय द्वारा ₹500 की राशि दी जाती है।

वृद्धजन पेंशन (vridhjan pension)

इस कल्याणकारी योजना से सभी बुजुर्ग पुरुषों एवं महिलाओं को उनके अच्छे जीवन यापन के लिए सरकार पेंशन राशि देती है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने भी इस तरह की कई योजनाएं शुरू की है। बिहार राज्य का कोई भी इच्छुक व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए राज्य के समाज कल्याण मंत्रालय (Social Welfare Department) के आधिकारिक वेबसाइट में जाकर अपना आवेदन (Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana apply Online) कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको हर महीने इसका फायदा मिलेगा। आप इस योजना का लाभ कैसे लेंगे, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है। सभी Steps को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Scheme 2022 at a Glance

योजना का नाममुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2022
राज्य का नामबिहार
किनके कार्यकाल मेंनीतीश कुमार
शुभारंभ1 अप्रैल 2019
विभागसमाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार
लाभार्थियों की संख्याNot Known
लाभार्थियों की उम्रन्यूनतम उम्र 60 वर्ष
आवेदन की प्रक्रियाOnline
अधिकारिक वेबसाइटhttps://sspmis.bihar.gov.in
बजट800 करोड रुपए

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2022 का उद्देश्य (Vridha Pension Yojana Bihar)

अपने अच्छे दिनों में लोग किसी तरह काम करके अपना पेट पाल लेते हैं। परिवार की जिम्मेदारियां भी बखूबी निभाते हैं। लेकिन वही इंसान जब बूढ़ा हो जाता है तो उनके पास कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। खाने-पीने से लेकर दवा खरीदने तक के पैसे उनके पास नहीं होते हैं। हर कोई 60 वर्ष के बाद रिटायर हो जाते हैं। जिनके पास सरकारी नौकरी होती है वह रिटायरमेंट के बाद भी एक अच्छी पेंशन (Pension) पाते हैं।

लेकिन जो मजदूर वर्ग के लोग होते हैं उनके पास कोई आर्थिक स्रोत नहीं होता है। जिसकी वजह से बुढ़ापे में उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री वृद्ध जन पेंशन योजना (bihar vridhjan pension yojana) का उद्देश्य ऐसे लोगों को प्रति माह आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिससे उनके जीवन को आर्थिक ताकत मिले। यहां उन्हें 400 से ₹500 प्रति माह दिए जाते हैं। यह सामान्य सी राशि उनके बुढ़ापे के लिए काफी मददगार होता है।

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का लाभ (Bihar vridhjan pension yojana benefits)

  • मुख्यमंत्री vridhjan pension योजना का लाभ बूढ़े बुजुर्गों (Old age Person) को दिया जाता है। जिंदगी के आखिरी पड़ाव में यह योजना उनको आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
  • बुढ़ापे में जब उनकी आय का कोई साधन नहीं होता है तब यह योजना उनके लिए वरदान साबित होती है।
  • इस योजना के अंतर्गत वृद्धजनों जिनकी उम्र 60 से 79 वर्ष की है उन्हें प्रतिमाह ₹400 पेंशन के रूप में दिया जाता है।
  • इस योजना में 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले बूढ़े बुजुर्गों को ₹500 पेंशन के रूप में सहायता राशि मिलती है।
  • मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत दी जाने वाली राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के तहत सीधे लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर की जाती है। इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका नहीं होती है।
  • वृद्धजन पेंशन योजना व्यक्ति को 60 साल के बाद तथा उसके गंगालाभ (मृत्यु) होने तक दी जाती है।

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2022 के लिए पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज (Eligibility Criteria)

  1. इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक बिहार राज्य का स्थाई निवासी (Permanent citizen of Bihar State) होना चाहिए।
  2. देश के अन्य राज्यों के व्यक्ति इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
  3. इस पेंशन योजना (mvpy) में आवेदन करने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 60 वर्ष होना चाहिए।
  4. मृत्यु के बाद इस योजना का लाभ मिलना अपने आप बंद हो जाएगी।
  5. 79 साल के बाद आपका नाम विभाग द्वारा स्वतः ₹500 पेंशन राशि के लिस्ट में कर दिया जाएगा।
  6. आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, पहचान पत्र के साथ आयु प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर तथा पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होगी।
  7. जिस खाते में आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं उस बैंक खाते का विवरण देना होगा।
  8. इस योजना का लाभ गलत तरीके से लेने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना बिहार Online आवेदन कैसे करें? (Mukhyamantri vridhjan pension yojana bihar online)

बिहार राज्य के कोई भी इच्छुक नागरिक जिनकी उम्र 60 साल या उससे अधिक है मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना (Mukhyamantri vridha pension) का लाभ ले सकता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए नीचे बताए गए Steps को ध्यान पूर्वक पढ़ें। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2022 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए-

  • सबसे पहले आवेदक को परिवार एवं समाज कल्याण मंत्रालय बिहार सरकार (Social Welfare Developement Bihar) के अधिकारिक वेबसाइट (official Website) में जाना होगा। यहां आपको विभाग का होम पृष्ठ कुछ इस प्रकार दिखाई देगा।
Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana
  • यहां आने के बाद आपको सबसे ऊपर दाहिने तरफ Registe for MVPY का विकल्प दिखाई देगा उसे आपको क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद कुछ इस प्रकार का Page दिखाई देगा। यहां आपको अपना आधार कार्ड सत्यापन करना होगा। इसके लिए form में पूछी गई सभी जानकारियां जैसे- जिला, प्रखंड, मतदाता संख्या, नाम, आधार संख्या, जन्मतिथि इत्यादि पूरा सही सही भरना है।
bihar vridhjan pension yojana online apply
bihar vridhjan pension yojana online apply
  • सब कुछ सही सही भरने के बाद नीचे Validate aadhar बटन पर क्लिक करना है। ऑनलाइन आधार सत्यापन के बाद नीचे Proceed बटन दिखाई देगा उस पर आपको क्लिक करना है।
  • आधार सत्यापन के बाद जैसे ही आप Proceed बटन दबाते हैं आपके पास मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2022 का एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां जैसे नाम, पता का विवरण तथा बैंक खाते की जानकारी आपको भरना होगा। सभी जानकारियां सही-सही भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करना है। इतना करने के बाद आपकी आवेदन प्रक्रिया अथवा पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana Status Check

  1. मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना (vridha pension online) बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना से जुड़े ऑफिशियल वेबसाइट में जाना होगा।
  2. आप यहां क्लिक करके भी इसके ऑफिसियल वेबसाइट में जा सकते हैं।
  3. यहां आपको एक मुख्य पृष्ठ दिखाई देगा जहां सबसे ऊपर बाई तरफ Beneficiary Satatus का विकल्प दिखाई देगा। वहां Search beneficiary status पर क्लिक करना है।
  4. आपके पास कुछ इस प्रकार का पेज दिखाई देगा। यहां आपको अपना जिला, ब्लॉक तथा Search Option में सुविधा अनुसार अपना विकल्प चुनें। उसे भरने के बाद दिए गए कैप्चा को Fill करें। उसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करें।
  5. इतना करने के बाद आपका mukhyamantri vridhjan pension yojana bihar check payment status की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर आपका पूरा डिटेल दिखाई देगा।

MVPY एप्लीकेशन स्टेटस (How to Search application Status)

अगर आप मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना (old age pension scheme) के आवेदक हैं, और अपनी एप्लीकेशन की स्थिति (check pension status online) जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गए प्रक्रिया का पालन करें।

  • सबसे पहले बिहार समाज कल्याण मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट में जाकर दाहिने और Register for MVPY के विकल्प पर click करना होगा।
  • आपके पास एक पेज खुलेगा जहां Search application Status पर आपको क्लिक करना है।
  • यहां आपके पास ड्रॉपडाउन विकल्प दिखाई देंगे। यहां सुविधानुसार आप उसका चयन कर उसे भरे।
MVPY check application status
MVPY check application status
  • Captcha fill करने के बाद एप्लीकेशन स्टेटस (Application Status) पर क्लिक कर दें। आपकी एप्लीकेशन का स्टेटस मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना बिहार लिस्ट (pension list) आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Social Security Pension Management Information System (SSPMID) Log In

अगर आपने बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना (Vridhjan Pension) में अपना पंजीकरण करवा लिया लिया है। अगर आप अपने अकाउंट का विवरण जानना चाहते हैं तो Log In करने की प्रक्रिया इस प्रकार से फॉलो करें।

  1. सबसे पहले बिहार समाज कल्याण मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट में जाना है। आप यहां क्लिक करके भी जा सकते हैं।
  2. होम पेज में दाहिने तरफ लॉगइन (Log in) का ऑप्शन दिखाई देगा। उसे क्लिक करें।
  3. यहां अपना यूजर आईडी पासवर्ड डालें।
  4. Captcha को Fill करें तथा नीचे Log in पर क्लिक करें।
  5. आप सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएंगे।
  6. अगर आपने गलत लॉगइन आईडी अथवा पासवर्ड डाला हो तो उसे नीचे दिए गए विकल्प से Reset सेट करें।

Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana Helpline Number

Mvpy pension से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या अथवा शिकायत हो तो विभाग द्वारा दिए गए Mukhyamantri vridhjan pension yojana helpline number पर तुरंत संपर्क करें। संपर्क सूत्र जानने के लिए नीचे दिए गए Steps को Follow करें-

  • इसके लिए आपको समाज कल्याण मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा।
  • होम पेज के दाएं तरफ आपको कांटेक्ट डिटेल्स (Contact Details) का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • जैसे ही आप उसे क्लिक करते हैं संबंधित ब्लॉक के अधिकारियों का नंबर आपके सामने खुल जाएगा।
Bihar Vridhjan Pension Yojana helpline Number
Bihar Vridhjan Pension Yojana helpline Number
  • Menu में दिए गए रेडियो बटन को क्लिक करके आप अपने सुविधानुसार अधिकारियों से बात कर सकते हैं।

Bihar Mukhyamantri Vridhjan pension Yojana 2022 (FaQ)

Q. मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन कैसे चेक करें?

Ans. मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन की स्थिति देखने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा। मुखपृष्ठ पर आपको आवेदन की स्थिति का विकल्प दिखाई देगा। इसे क्लिक करके आप लॉगिन हो जाएं उसके बाद आपकी Pension list आपको आपकी कंप्यूटर स्क्रीन में दिखाई देगी।

Q. वृद्धा पेंशन आवेदन स्थिति कैसे चेक करें?

Ans. अगर आप वृद्धावस्था पेंशन स्टेटस चेक करना चाहते हैं (check pension status online) तो सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट में आकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। इस आर्टिकल में बताए गए तरीकों को फॉलो करके भी आप वृद्धा पेंशन आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।

Q. आधार कार्ड से बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना राशि कैसे चेक करें?

Ans. इसके लिए आपको वृद्धजन पेंशन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर अपने आवेदन की स्थिति की जांच करनी होगी। अगर आपका आवेदन योजना के अंतर्गत आती है तो किसी भी ग्राहक सेवा केंद्र में जाकर आधार कार्ड से अपनी पेंशन योजना की राशि चेक कर सकते हैं।

Q. बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में महीने का कितना पैसा मिलता है?

Ans. इसमें 60 से 79 वर्ष के वृद्धजनों को ₹400 प्रति माह तथा 80 से अधिक उम्र के व्यक्तियों को ₹500 की राशि पेंशन के रूप में दी जाती है।

Q. Bihar Mukhyamantri Vridhjan pension Yojana की शुरुआत कब की गई?

Ans. इस योजना की शुरूआत 1 अप्रैल 2019 को बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया था।

Q. बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Ans. बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का आधिकारिक वेबसाइट sspmis.bihar.gov.in है।

इस आर्टिकल में हमने मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2022 (Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2022) से संबंधित सभी जानकारियां देने का प्रयास किया है। यह जानकारी आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा। आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। आर्टिकल से संबंधित कोई शिकायत अथवा सुझाव हो तो हमें अवश्य बताएं।

यह भी पढ़ें-

आयुष्मान कार्ड 2022- जानिए रजिस्ट्रेशन करवाने का पूरा तरीका Step by Step

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना क्या है? इसका फायदा आप कैसे ले सकते हैं जानिए विस्तार से

अटल पेंशन योजना क्या है? बस थोड़ा सा काम करके आप भी उठा सकते हैं इसका फायदा जानिए कैसे?

SWOT Analysis क्या है? अपनी ताकत को पहचानिए और कैरियर को दीजिए एक नई उड़ान..

योग क्या है? चैलेंज है इसे पढ़ने के बाद आप कल से ही योग करना शुरू कर देंगे।

ताल ठोकते हुए दंगल का एक सितारा अब हमारे बीच नहीं है जानिए टीवी के मशहूर एंकर रोहित सरदाना के जीवन के बारे में।

खुल गया राज ! जानिए खान सर कौन है और उनका पूरा नाम क्या है?

पति के प्रधानमंत्री बनने तक चावल का एक दाना तक ग्रहण न करने वाली जशोदाबेन मोदी का जीवन परिचय.. जानिए उन्हें करीब से

इस मंदिर को विदेशी आक्रांताओं ने कई बार लूटा.. लेकिन फिर भी यह अपने विराट स्वरूप में टिका रहा.

Share with Love