SWOT Analysis क्या है? विश्लेषण कर अपनी ताकत पहचानिए और सही Career चुनिए

SWOT Analysis : अपनी पढ़ाई पूरी होने के बाद अधिकतर लोग इसी बात पर कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर उन्हें करना क्या है? तुम अपने करियर में क्या करना चाहते हो? जब भी आप से कोई यह सवाल पूछे तो क्या आप कंफ्यूज हो जाते हैं? शायद यह नौजवानों के अंदर एक बेहद ही सामान्य समस्या है। इसके लिए इंटरनेट एक अच्छा सहायक बन सकता है। परंतु इंटरनेट और लोगों से मिली विभिन्न प्रकार के जानकारी से आप कंफ्यूज हो सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक ही चीज करने की जरूरत है अपने आपको स्ट्रेटजिकली एनालाइज करना और यह करना बहुत ही आसान है।

इस आर्टिकल के द्वारा मैं आप लोगों के साथ SWOT Analysis शेयर करूंगा, जिससे आप अपनी पर्सनैलिटी जान सके। यह तकनीक बिजनेस में भी उपयोगी है। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें ताकि आप SWOT Analysis को एक उदाहरण के साथ समझ सके। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आपको SWOT Analysis में कोई Doubt नहीं रह जाएगा। अपना करियर बनाने का सबसे पावरफुल टूल होता है खुद की पहचान करना। रॉबिन शर्मा ने सही कहा है-

Self Mastry is the DNA of Life Mastry

SWOT Analysis क्या है? विस्तार से समझाइये।

अपने आत्मविश्वास को पहचानना आपके कैरियर को सही दिशा देता है। SWOT, आइडेंटिफिकेशन का एक ऐसा ही टूल है। इस टूल की सहायता से आप अपनी अथवा अपनी कंपनी या ऑर्गेनाइजेशन की क्षमता, कमजोरी अवसर तथा चुनौतियों का पता लगा सकते हैं। यह न सिर्फ एक व्यक्ति विशेष के लिए बल्कि आपकी बिजनेस या आपके संस्थान के के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होता है।

SWOT Analysis full form ( स्वॉट एनालिसिस का फुल फॉर्म )

स्वॉट 4 शब्दों का संक्षिप्त रूप है। Summarize करने के लिए SWOT का मतलब है ( SWOT stands for ) –
S – Strength ( ताकत )
W – Weakness ( कमजोरी )
O – Opportunities ( अवसर )
T – Threat. ( खतरा या चुनौतियां )

SWOT Personal Analysis ( स्वॉट व्यक्तिगत विश्लेषण )

अपने आपको पहचानने के लिए स्वॉट एनालिसिस एक महत्वपूर्ण टूल है। हम विभिन्न तकनीकों के आधार पर अपना व्यक्तिगत विश्लेषण कर सकते हैं। नीचे दिए गए तकनीक को आधार बनाकर आप भी अपनाअपना व्यक्तिगत विश्लेषण कर सकते हैं।

S – Strength – ताकत विश्लेषण क्या है?

SWOT में S का मतलब Strength यानी कि ताकत होता है। ये वह कौशल और क्षेत्र होते हैं जिनमें आप आगे हैं। आप इस क्षेत्र में अच्छे और आत्मविश्वास से भरे होते हैं। आप अपने आप को इस प्रकार के प्रश्न पूछिए ताकि आपको पता चले-

  • आप क्या अच्छे से कर सकते हैं?
  • लोग आपकी किस चीज में तारीफ करते हैं?

आपको आपकी Strength पर बहुत फोकस करनी चाहिए। ये वो जगह होती है जहां पर आप अपना करियर बना सकते हैं। अपना ज्यादा समय अपनी ताकत को पहचानने में लगाएं।

W – Weakness – कमजोरी विश्लेषण क्या है?

SWOT में W का मतलब Weakness होता है। यह वह क्षेत्र है जिस पर आप कमजोर होते हैं। यह वह Skill है जिस पर आप कॉन्फिडेंट नहीं होते हैं। इसे पूरा करने में आप ज्यादा समय लेते हैं। अपनी कमजोरी को पहचानने के लिए अपने आप से यह सवाल पूछें-
वह कौन से काम है जिसे आप Past में सही से पूरा नहीं कर पाए हैं?

  • वह कौन सा क्षेत्र है जिस पर आपको सुधार की जरूरत है?

आपको अपने कमजोर क्षेत्र पर प्रतिदिन थोड़ा थोड़ा काम करना चाहिए। ऐसा करने से उस क्षेत्र पर आप की पकड़ अच्छी होनी लगेगी। हालांकि आपको अपने कमजोर क्षेत्र को छोड़कर जिस क्षेत्र में आप ताकतवर उस तरफ ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

O – Opportunities – अवसर विश्लेषण क्या है?

SWOT में O का मतलब Opportunities होता है। यह बाहरी फैक्टर होते हैं जिनसे आप Success पा सकते हैं। Opportunities- नौकरी, बिजनेस इंटर्नशिप, वॉलिंटियरिंग के रूप में भी आ सकते हैं। Real world industry का एक्सपीरियंस करने के लिए आपको हर प्रकार की Opportunities लेनी चाहिए। Opportunities को पहचानने के लिए आप अपने आप से यह सवाल पूछें-

  • वह कौन से लोग हैं जो Opportunity दिलाने में हमारी मदद करेंगे?
  • वह कौन सी skills और Resourses हैं जो मुझे एक Opportunity लेने में मदद करेगी?

T – Threats – खतरा या चुनौती विश्लेषण क्या है?

SWOT में T का मतलब Threat यानी कि खतरे होते हैं। Threats वह एलिमेंट है जो आपके करियर पर नेगेटिव इंपैक्ट कर सकते हैं। आपका Threats पर कोई कंट्रोल नहीं होता। हमें किसी भी चैलेंज के लिए तैयार रहना चाहिए। किसी भी Threat को पहचानने के लिए आप अपने आप से यह सवाल पूछें-

  • आपके प्रतिद्वंदी कौन हैं?
  • आपकी कौशल की जरूरत को बदलने के लिए कौन सी टेक्नोलॉजी यूज हो सकती है?

SWOT Analysis Example ( स्वॉट विश्लेषण का उदाहरण )

इनसे मिलिए इनका नाम है आकाश। आकाश अभी फिलहाल कॉलेज में पढ़ रहा है। इनकी कोडिंग स्किल्स बहुत अच्छी है। उसे एप डेवलपमेंट आता है। टेक्निकल डेवलपमेंट जैसे कोडिंग और प्रोग्रामिंग आकाश की Strength यानी की ताकत है। उनको इस स्किल्स को और ज्यादा स्ट्रांग बनाना चाहिए। वहीं दूसरी ओर आकाश की कम्युनिकेशन स्किल अच्छी नहीं है। उसे किसी जॉब को पाने के लिए इंटरव्यू देना होगा और उसे अपनी कम्युनिकेशन स्किल दिखानी पड़ेगी।

इसीलिए आकाश को धीरे-धीरे अपनी कम्युनिकेशन स्किल को इंप्रूव करना चाहिए। साथ ही अपना मुख्य फोकस कोडिंग पर रखना चाहिए। आकाश के पास बहुत सारी Opportunities हैं जैसे- Google और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनी में एप डेवलपर बनना या फिर खुद का एप डेवलपमेंट बिजनेस शुरू करना। Best Opportunities को पाने के लिए आकाश को एप डेवलपमेंट से जुड़े लोगों के साथ अपना नेटवर्क बनाना पड़ेगा।

आकाश के लिए कुछ Threats भी हो सकते हैं जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से कोई भी सॉफ्टवेयर बन सकता है। जिससे कोई ऐप बिना कोडिंग के तेजी से डेवलपमेंट हो जाए। अब आकाश को अपनी क्रिएटिव स्किल्स और मैनेजमेंट स्किल किसी भी सॉफ्टवेयर से ज्यादा अच्छी बनाने की जरूरत होगी। इस तरह से वह एप डेवलपमेंट में अपना करियर बना सकता है। इस तरह से आकाश SWOT Analysis की मदद से अपना करियर प्लान कर सकता है।

Importance of SWOT anlysis ( स्वॉट विश्लेषण का महत्व )

  • स्वॉट विश्लेषण के द्वारा हमें अपने तथा अपने संस्थान के आंतरिक तथा बाहरी कारकों के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। इसके अलावा आंकड़ों के द्वारा उनकी क्षमता को समझने के लिए SWOT एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
  • इसके विश्लेषण से हमें आंतरिक चुनौतियों तथा बाहरी अवसरों के बारे में जानकारी उपलब्ध होती है तथा उस जानकारी के अनुसार उनका मूल्यांकन करने में हमें आसानी होती है।
  • अपनी कमजोरी को पहचान कर उस पर तुरंत सुधार करने की जरूरत होती है। तभी आप एक मार्केट में टिके रह सकते हैं। स्वॉट विश्लेषण इसी कमजोरी को बताता है।
  • स्वॉट विश्लेषण चुनौतियों को आपके समक्ष प्रस्तुत करता है। इसके अनुसार आप अपने आप को तैयार करते हैं। सुधार हेतु नए-नए तकनीक तथा कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं।

मुझे उम्मीद है इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप SWOT analysis के बारे में जान गए होंगे। अगर यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा तो कृपया हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। आपका कमेंट हमें हौसला देता है।

Share with Love