सिद्धार्थ शुक्ला का जीवन परिचय | Siddharth Shukla Biography in Hindi

Siddharth Shukla biography Hindi, death reason, latest news, sidharth shukla biography in hindi, about Siddharth Shukla, who is Siddharth Shukla, Siddharth Shukla wife, Siddharth Shukla girlfriend, Siddharth Shukla Wikipedia, Siddharth Shukla age

एक्टर था वो करोड़ों का प्यारा।
40 की उम्र का था वो सितारा।
अचानक टूट गई जिंदगी की डोर।
चकाचौंध के बीच सन्नाटे का शोर।

आज अभिनय का एक प्रतिभाशाली सितारा दुनिया को छोड़ गया। जो टीवी सीरियल बालिका वधू और बिग बॉस से घर-घर में पहचाने जाने लगे थे। उनकी मौत की दुखद खबर सामने आई।

मौत (Siddharth shukla death) की वजह हार्ट अटैक (heart attack) बताई गई है। सिद्धार्थ की उम्र (age) सिर्फ 40 साल थी। इस उम्र में इस आघात से न सिर्फ उनके घर वालों, इंडस्ट्री वालों बल्कि उनको चाहने वालों को भी स्तब्ध कर दिया है।

Siddharth shukla biography hindi
Siddharth shukla biography hindi

बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ कल रात को सामान्य तौर पर सोने गए थे। सुबह जब नींद से नहीं जागे तब मुंबई के कुपर अस्पताल लाए गए जहां उनको मृत घोषित किया गया।

सिद्धार्थ की यह असमय मौत निराश करने वाली है। इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए। आज मैं इस आर्टिकल के द्वारा आप लोगों को सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़े हुए तमाम बातें बताऊंगा, जिसे आप जानना चाहते हैं।

Table of Contents

क्यों है चर्चा में (Siddharth Shukla Latest News)

Siddharth Shukla News : जमीन से उभरा एक और सितारा आज आसमान में खो गया। मशहूर सीरियल बालिका वधू (balika vadhu) और रियलिटी शो बिग बॉस (big boss) से सुर्खियों में आए सिद्धार्थ शुक्ला का आज सुबह 3 बजे निधन हो गया।

वे कल रात 8 बजे घर लौटे थे। रात 10 बजे जोगिंग के लिए गए थे सिद्धार्थ। रात में सिद्धार्थ को बेचैनी महसूस हुई, तब उन्होंने अपने मां को जगाया। मां ने उन्हें पानी दिया और उसे सोने के लिए कहा।

लेकिन सुबह जब वह सो कर नहीं उठे तब घर वालों ने उन्हें मुंबई के कुपर अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है की उनकी मृत्यु (sidharth shukla death reason) हृदय गति रुकने (Cardiac arrest) से हुई।

इस असामायिक मृत्यु से न सिर्फ उनके घर वाले बल्कि इंडस्ट्री के लोग तथा उनके चाहने वाले भी काफी दुखी हैं। 40 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। यह भी कोई जाने की उम्र थी सिद्धार्थ।

Siddharth Shukla Biography, wiki, age, education career and more

नामसिद्धार्थ शुक्ला
उपनामसिड
प्रोफेशनटीवी एक्टर, अभिनेता
जन्म12 दिसंबर 1980
उम्र40 साल
मृत्यु3 सितंबर 2021
मृत्यु का कारणदिल का दौरा
जन्म स्थानमुंबई महाराष्ट्र
मूल निवासप्रयागराज उत्तर प्रदेश
स्कूलसेंट जेवियर हाई स्कूल फोर्ट मुंबई
शिक्षाइंटीरियर डिजाइनिंग
पिता का नामअशोक शुक्ला (दिवंगत)
माता का नामरीता शुक्ला
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिंदू
वर्ण वर्ब्राह्मण
जातिशुक्ला ब्राह्मण
लंबाई5′ 9″
वजन70 किलोग्राम
आंखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला
शौकएथलेटिक बनना
सैलरी85000 प्रति एपिसोड
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
गर्लफ्रेंडउपलब्ध नहीं है।
कुल संपत्तिउपलब्ध नहीं है।
Siddharth Shukla Biography in Hindi, Wiki

सिद्धार्थ शुक्ला का प्रारंभिक जीवन (Siddharth Shukla Early Life)

टीवी जगत के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम (Siddharth shukla father) अशोक शुक्ला हैं, जो पेशे से एक सिविल इंजीनियर थे।

उनकी माता (siddharth shukla mother) का नाम रीता शुक्ला है। सिद्धार्थ शुक्ला एक ब्राह्मण परिवार से आते हैं। भले ही सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म और लालन-पालन मुंबई में हुआ।

लेकिन मुख्य रूप से उनका पूरा परिवार इलाहाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने मॉडलिंग के दिनों में ही अपने पिता को खो दिया था। उस वक्त अपनी मां को उन्होंने संभाला और वे अपनी मां के जीने का सहारा बन गए।

सिद्धार्थ शुक्ला का परिवार (Siddharth Shukla Family)

मॉडलिंग के दिनों में पिता को खोने के बाद उनकी मां ही एकमात्र उनका सहारा बनी। मां के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला की दो बड़ी बहने ( Siddharth shukla sister) हैं। तीन भाई बहनों में सिद्धार्थ सबसे छोटा है।

दोनों बहने उनसे बड़ी है। सिद्धार्थ शुक्ला (siddharth shukla) अपनी बहनों से बहुत प्यार करते थे। बहने भी अपने छोटे भाई पर बहुत नाज करती थी। उनका पूरा परिवार अभी मुंबई में ही रहते हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला की शिक्षा (Siddharth Shukla Education)

Siddharth Shukla की प्रारंभिक शिक्षा सेंट जेवियर हाई स्कूल, फोर्ट से हुई। स्कूल के दिनों में वे टेनिस और फुटबॉल खेलने में काफी ध्यान देते थे। उन्होंने कई बार अपने स्कूल को इस खेल में रिप्रेजेंट भी किया।

क्योंकि वह टेनिस और फुटबॉल बहुत अच्छा खेल लेते थे इसीलिए वे अपने आप को एथेलेटिक चाइल्ड बताते थे। उनका सपना इंटीरियर डिजाइनर बनने का था। इसके लिए उन्होंने इंटीरियर डिजाइनर का कोर्स भी किया।

लेकिन कुछ साल काम करने के बाद उनका मन यहां से ऊब गया और वे मॉडलिंग की तरफ अपना फोकस शुरू कर दिया। इसके लिए वे दिन रात जिम में पसीना बहाने लगे। उनका मानना था कि अच्छे फिजिक की वजह से ही लोग इस इंडस्ट्री में सक्सेस पा सकते हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला का करियर (Siddharth Shukla Career)

मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद सिद्धार्थ ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनका सपना अब सिर्फ मॉडलिंग ही था। साल 2005 जब वे वर्ल्डस बेस्ट मॉडल कंपटीशन में पहली बार हिस्सा लिया था।

यह कांटेस्ट टर्की में आयोजित किया गया था। इसमें उन्होंने गजब का कारनामा करके दिखाया। वह भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया के इकलौते मॉडल थे जहां वर्ल्डस के 40 कंटेस्टेंट को मात देकर विनर बन गए और यह टाइटल अपने नाम कर लिया।

इस उपलब्धि के बाद बजाज एवेंजर और आईसीआईसीआई बैंक ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बना दिया। उनके करियर में एक नया मोड़ तब आया जब उन्हें टीवी इंडस्ट्री में पहला रोल मिला।

वह साल था 2008. जब उन्हें मशहूर टेलीविजन शो “बाबुल का आंगन छूटे ना” में पहला किरदार मिला। यह लोगों को काफी पसंद आया। खास करके शुभ राणावत (siddharth shukla) के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया।

इस टेलीविजन सो के द्वारा लोग सिद्धार्थ शुक्ला को जानने लगे। इसके बाद वे कई टीवी शोज में नजर आए। इनमें से प्रमुख है जाने पहचाने से, ये अजनबी, आहट, लव यू जिंदगी इत्यादि।

शिवराज शेखर ( Balika Vadhu) के किरदार ने उन्हें बना दिया स्टार

वर्ष 2012 में प्रसारित हुए लोकप्रिय सीरियल बालिका वधू में शिवराज शेखर के किरदार ने सिद्धार्थ शुक्ला को रातों रात स्टार बना दिया। यह सीरियल कलर्स चैनल पर दिखाए जा रहे थे।

इस सीरियल की पापुलैरिटी इतनी थी कि सभी चैनलों को इसने टीआरपी के मामले में पीछे छोड़ दिया। शिवराज शेखर के किरदार में उन्हें हर घर में पसंद किया जाने लगा। लोग उनके अभिनय की तारीफ खुलकर करते थे।

सिद्धार्थ शुक्ला ऐसी जगह पर थे जहां से उन्हें अपनी मंजिल बिल्कुल करीब नजर आ रही थी। बड़े पर्दे के लोगों का उस पर खास नजर थी। वर्ष 2013 में एक और पॉपुलर शो “झलक दिखला जा” में में नजर आए थे।

Siddharth Shukla “सीआईडी” के एक एपिसोड में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा “पवित्र रिश्ता” में भी उन्होंने गेस्ट रोल निभाया था।

सिद्धार्थ शुक्ला फिल्मी करियर (Siddharth Shukla Filmi Career)

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बना फिल्म “हम्टी शर्मा की दुल्हनिया” में उन्हें सपोर्टिव एक्टर का किरदार मिला था। इस फिल्म को लेकर दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और सब ने सिद्धार्थ शुक्ला के अभिनय की तारीफ भी की थी।

सभी इनके सफल जीवन की कामना करते थे। इस फिल्म के लिए उन्हें स्टारडस्ट अवार्ड से सम्मानित भी किया गया था। इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला ने धर्मा प्रोडक्शन के तत्वाधान में ही अन्य दो फिल्मों की डील साइन की लेकिन फिल्म पूरा नहीं कर सके।

सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 (Siddharth Shukla Bigg Boss13)

बिग बॉस रियलिटी शो हमेशा विवादों में घिरा रहता है। यह खेल बिग बॉस के घर में सफलतापूर्वक गुजारने का होता है। लोग जिसे पसंद करते हैं वही बिग बॉस रियलिटी शो का विनर होता है।

Big-Boss Season 13 में सिद्धार्थ शुक्ला भी इस शो का हिस्सा बना। उसके बाद उन्हें उस घर में कई सारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला लोगों की पहली पसंद होने के कारण वे BiggBoss 13 का विजेता रहा।

बिग बॉस के घर में उन्होंने कई सारे अच्छे दोस्त बना लिए। आज उन्ही दोस्तों का उनके जाने के गम में रो रो कर बुरा हाल है।

Shehnaaz Gill के साथ बढ़ी नजदीकियां

बिग बॉस 13 का विनर सिद्धार्थ शुक्ला शो के दौरान पंजाबी सिंगर शहनाज गिल के काफी नजदीक आ गए। इस जोड़ी को जनता ने खूब सारा प्यार दिया। शो के दौरान ही शहनाज गिल ने इशारों इशारों में ही सिद्धार्थ शुक्ला से अपने प्यार का इजहार किया था।

यह जोड़ी इतनी पॉपुलर थी की इस जोड़ी को दुनिया ने “सिड्नाज” का नाम दे दिया। दर्शक इसे रोज ट्विटर पर ट्रेंड भी करवाते थे। इन दोनों की जोड़ी बिग बॉस की सबसे चर्चित जोड़ी थी। शो के दौरान वे दोनों खेलते खेलते एकदम से अच्छे वाले दोस्त बन गए।

उस वक्त उनके अफेयर की अफवाह जोरों पर थी। लेकिन उन दोनों ने इस अफवाह को झूठ बताया और वे दोनों एक अच्छे दोस्त होने की बात कही। बिग बॉस का सीजन 13 खत्म होने के बाद भी वे एक दूसरे के अच्छे दोस्त बने रहे।

बिग बॉस के घर के बाहर भी जब दोनों को साथ देखा गया तो एक दूसरे का खूब ख्याल रखते हुए देखा गया। कुछ दिन पहले शहनाज गिल के मांग में सिंदूर देखा गया था। इसके बाद लोग उनके शादी की कयास लगाने लगे थे।

सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच जमकर लड़ाई होती थी। इसमें सलमान खान को एक्शन लेना पड़ा था। आज जितने भी उनके दोस्त हैं सभी उनके जाने के गम में आंसू बहा रहे हैं।

जब Siddharth Shukla को मल्टी टैलेंटेड एक्टर होने का लगा ठप्पा

साल 2014 जब वे “सावधान इंडिया” में नजर आए। उसके बाद “इंडियाज गॉट टैलेंट शो” में कॉमेडियन भारती सिंह के साथ होस्ट करते नजर आए। फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी 7 में भी में नजर आ चुके हैं।

हालांकि बिग बॉस के सेट पर उन दोनों की अक्सर झगड़े होते थे। लेकिन फिर भी सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई (Siddharth Shukla and Rashmi Desai) “दिल से दिल तक” में साथ काम कर चुके हैं।

लोगों ने इनके ऊपर मल्टी टैलेंटेड एक्टर का टैग लगा दिया। इसी कारण सिद्धार्थ शुक्ला का फैन फॉलोइंग काफी बड़ा है। आज करोड़ों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। उनके इस तरह चले जाने से फैंस का दिल टूट गया।

सिद्धार्थ शुक्ला का वेब सीरीज (Siddharth Shukla Web Series)

टीवी सीरियल और रियलिटी शो के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला ने वेब सीरीज में भी काम किया है। उनका पहला वेब सीरीज “ब्रोकन बट ब्यूटीफुल” है। इसका तीसरा सीजन जो 29 मई 2021 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ था।

यह वेब सीरीज टूटी हुई प्रेम कहानी पर आधारित है। सिद्धार्थ शुक्ला के अलावा सोनिया राठी इस वेब सीरीज के प्रमुख किरदार हैं। इस वेब सीरीज को अल्ट बालाजी ओटीटी प्लेटफॉर्म द्वारा प्रसारित किया गया।

सिद्धार्थ शुक्ला की उपलब्धियां (Awards and Achievements)

Siddharth Shukla एक हैंडसम अभिनेता होने के साथ-साथ एक टैलेंटेड व्यक्ति भी थे। उन्होंने कई अवॉर्ड्स और उपलब्धियां अपने नाम की।

  • वर्ष 2012 में लोकप्रिय सीरियल बालिका वधू में लोकप्रिय फेस (Male) लिए “Golden Petal award” से सम्मानित किया गया था।
  • साल 2013 में इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड के तहत परफॉर्म ऑफ द ईयर के लिए “ITA award” for GR8 अवार्ड से नवाजा गया।
  • वर्ष 2014 में फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया में Breaktrough Performance (Male) लिए “Stardust Award” से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2014 में मोस्ट फिट एक्टर के लिए उन्हें Zee Gold Award से नवाजा गया।
  • साल 2017 में “दिल से दिल तक” और “बालिका वधू” फेवरेट जोड़ी के लिए Golden Petal Award अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

सिद्धार्थ शुक्ला का अफेयर (Siddharth Shukla affair)

Siddharth Shukla और शहनाज गिल

रश्मि संग तकरार शहनाज संग प्यार। सिद्धार्थ शुक्ला की लव लाइफ हमेशा चर्चा में रही। सिद्धार्थ शुक्ला चंचल प्रकृति के होने के कारण कई बार वे सुर्खियों में भी रहे। वहीं दूसरी ओर जैसे उनकी लव लाइफ थी वैसे ही सुर्खियों में रही।

बिग बॉस सीजन 13 के दौरान पंजाबी सिंगर शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। कभी एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आए तो कभी दोनों के बीच नोकझोंक भी हुई।

फिर भी उनकी केमिस्ट्री बिग बॉस के दर्शकों को काफी पसंद आई। सोशल मीडिया पर सिडनाज हमेशा ट्रेंड ट्रेंड करता रहता था। वह हमेशा एक दूसरे को मोटिवेट करते थे। लोगों ने उनके शादी तक की अफवाहें उड़ाना शुरू कर दी थी।

सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई

शहनाज गिल के अलावा उनके अफेयर के चर्चे रश्मि देसाई के साथ भी काफी दिनों तक चली। बिग बॉस 13 में ही दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। हालांकि दोनों की बॉन्डिंग उतनी खास नहीं थी।

वे दोनों हमेशा झगड़ते हुए नजर आते थे। इससे पहले उन्होंने दिल से दिल तक सीरियल में काम किया था। उसी दौरान उनके अफेयर की खबरें चारों ओर थी।

Siddharth Shukla और पवित्रा पुनिया

पवित्रा पुनिया अभी एजाज खान को डेट कर रही है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब पवित्रा पुनिया का नाम सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी जुड़ चुका था। आपको याद होगा जब वे दोनों टीवी सीरियल लव यू जिंदगी में एक साथ काम करते थे।

उस वक्त उनके अच्छे रिश्ते थे। लोगों ने इसे प्यार का नाम दिया। लेकिन सिद्धार्थ ने इसे महज एक दोस्ती का रिश्ता बताकर लोगों का मुंह बंद कर दिया।

सिद्धार्थ शुक्ला और शेफाली जरीवाला

बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी शेफाली जरीवाला भी सिद्धार्थ शुक्ला के प्यार में पागल हो गई थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह बिग बॉस के बाहर जब भी आपस में मिलते हैं अपनी रिलेशनशिप एक दूसरे से शेयर करते हैं।

भले ही सिद्धार्थ का नाम इंडस्ट्री के कई लड़कियों के साथ जुड़ा हो लेकिन उनकी अच्छी बॉन्डिंग सिर्फ शहनाज गिल के साथ थी। इस जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद भी किया। लेकिन अफसोस उनके चले जाने के बाद शहनाज के सारे सपने टूट गए।

Siddharth Shukla Girlfriend | wife

सिद्धार्थ शुक्ला कि अभी तक शादी नहीं हुई है। उनके अफेयर के चर्चे कई लोगों के साथ चले। लेकिन आधिकारिक रूप से अभी तक उनकी कोई भी गर्लफ्रेंड नहीं है। उनके परिवार के लोग अगले साल एक सुंदर सुशील कन्या को देखकर उनकी शादी के बारे में सोच रहे थे।

निष्कर्ष

महज 40 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर जाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) को याद कर आज हर कोई रो रहा है। फिल्म और टीवी जगत में एक खालीपन सा महसूस हो रहा है। लोगों के दिलों में बसने वाले सिद्धार्थ को खुद के दिल ने साथ छोड़ दिया।

सिद्धार्थ जिंदादिल इंसान थे। सकारात्मकता से भरी जिंदगी जिया करते थे। अध्यात्म की और उनका रुचि बहुत ज्यादा था। उनकी जिंदगी हमें बहुत कुछ सीखने की प्रेरणा देती है। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा।

सिद्धार्थ शुक्ला के जीवन से संबंधित कुछ प्रश्न एवं उत्तर (FaQ)

Q : सिद्धार्थ शुक्ला कौन है?

Ans: प्रसिद्ध टीवी एक्टर एवं फिल्म कलाकार हैं।

Q : सिद्धार्थ शुक्ला की गर्लफ्रेंड कौन है?

Ans: Shehnaaz Gill

Q : सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र कितनी है?

Ans: 40 वर्ष

Q : सिद्धार्थ शुक्ला की हाइट कितनी है?

Ans: 5′ 9″

Q : सिद्धार्थ शुक्ला की पत्नी का नाम क्या है?

Ans: उनकी अभी तक शादी नहीं हुई है।

Q : सिद्धार्थ शुक्ला की वेब सीरीज कौन सी है?

Ans: Broken but Beautiful

यह भी पढ़ें :-

सुमित अंतिल का जीवन परिचय..

नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय..

जशोदाबेन मोदी का जीवन परिचय..

अरूणिता कांजीलाल का जीवन परिचय..

रोहित सरदाना की जीवनी

सुशील कुमार की जीवनी

खान सर की जीवनी

दीपिका कुमारी की जीवनी

जुबिन नौटियाल का जीवन परिचय

नेहा कक्कड़ का जीवन परिचय

Share with Love