Jubin Nautiyal : Biography-family-age-education in hindi

जुबिन नौटियाल कि जीवनी | Jubin Nautiyal biography in Hindi | About Jubin Nautiyal

Jubin Nautiyal biography in hindi: संगीत की दुनिया में कुछ बड़ा करने के सपने लेकर उत्तराखंड की वादियों से महज 15 साल की उम्र में निकला एक छोटा सा बालक आज पूरी दुनिया में मशहूर है। जिन्होंने बचपन से संगीत के अलावा किसी और चीजों के बारे में सोचा ही नहीं। संगीत को ही उन्होंने अपना सबकुछ मान लिया था। जी हां हम बात कर रहे हैं भारतीय पार्श्वगायक जुबिन नौटियाल की जिन्होंने अपनी एक छोटी सी करियर में कई बेहतरीन और हिट गाने गाए। लोग उनके गाने बहुत पसंद करते हैं।

आज मैं इस आर्टिकल में जुबिन नौटियाल का जीवन परिचय ( Jubin Nautiyal biography in Hindi ), जुबिन नौटियाल का प्रारंभिक जीवन ( Early Life ), जुबिन नौटियाल का परिवार ( Family ), जुबिन नौटियाल की शिक्षा ( Education ), जुबिन नौटियाल का करियर ( Music Career ), जुबिन नौटियाल की गर्लफ्रेंड ( Affair ), जुबिन नौटियाल की उपलब्धि ( Achievements ) तथा उनसे जुड़े वो तमाम तथ्य बताऊंगा जो आप जानना चाहते हैं। अगर आप उनके सच्चे फैन हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। उनकी मेहनत और लगन देखकर आप लोगों को प्रेरणा जरूर मिलेगी।

Jubin Nautiyal कौन हैं? – About Jubin Nautiyal

Jubin Nautiyal एक भारतीय पार्श्वगायक, कलाकार तथा इंडियन पॉप सिंगर है। उन्होंने कई भाषाओं में गाने गाए हैं। वे बॉलीवुड के कई हिट फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं। उन्होंने बरखा, बजरंगी भाईजान, आशिकी, प्यार तूने क्या किया, जज्बा, सोनाली केबल, दहलीज, इश्क फॉरएवर, 1920 लंदन तथा फितूर जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपनी आवाज की जादू से लोगों को दीवाना बनाया। ये कहना बिल्कुल अनुचित नहीं होगा की आज जुबिन नौटियाल युवाओं के दिलों में राज करते हैं।

आज वे एक कामयाब प्लेबैक सिंगर हैं। लेकिन कामयाबी के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और अथक परिश्रम के बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। आज मैं आप लोगों को उनकी सच्ची मेहनत और लगन की कहानी विस्तार से बताऊंगा। मुझे उम्मीद है उनकी कहानी सुनकर आप लोगों को प्रेरणा जरूर मिलेगी।

Jubin Nautiyal का प्रारंभिक जीवन – Early Life

जुबिन नौटियाल का जन्म नीना नौटियाल तथा रामशरण नौटियाल के घर 14 जून वर्ष 1989 को जौनसार-बावर ( उत्तराखंड ) में हुआ था। उनका पूरा परिवार देहरादून में रहता है। वह एक संभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखते हैं जिनके कारण उन्हें बचपन में किसी भी प्रकार की फाइनेंशियल प्रोबलम का सामना नहीं करना पड़ा। उनके पिता रामशरण नौटियाल एक बिजनेसमैन है। राजनीति में भी उनकी पकड़ बहुत अच्छी है। उनकी माता नीना नौटियाल भी एक बिजनेस वुमन है जो अपने पति के कामों में उनका हाथ बंटाती है।

जुबिन नौटियाल के पिता को सिंगिंग का बहुत शौक था। वे अक्सर अपने घर में गाते-गुनगुनाते रहते थे। पिता को इस तरह गाते देख जुबिन की रुचि भी संगीत के क्षेत्र में दिन-ब-दिन बढ़ने लगी उन्होंने महज 4 वर्ष की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया और यही पैशन आज उनकी जिंदगी का करियर बन चुका है। बचपन में इसी प्रतिभा के कारण उनके पापा ने उनके लिए एक गिटार खरीदा था। जिसे आज भी उन्होंने संभाल कर रखा है।

Jubin Nautiyal biography, wiki, bio, age

Real NameJubin Nautiyal
Nick NameJubin
Father’s NameRamsharan Nautiyal
MMother’s NameNeena Nautiyal
ProfessionPlayback Music
Date of Birth14 June 1989
Age ( as in 2021 )32 years
BirthplaceJaunsar Bawar ( Uttarakhand )
HometownDehradun, Uttarakhand
NationalityIndian
ReligionHinduism
ZodiacGemini
Height5 fit 7 inch
Weight57 Kg
Eye colourBlack
Hair ColourBlack
Favorite ActorAkshay Kumar, Ajay Devgan
Favorite MusicianA. R. Rehman
Favorite SingerSonu Nigam, Lata Mangeshkar
HobbySinging and Book Reading
WikipediaView

Jubin Nautiyal का परिवार

Jubin Nautiyal के पिता का नाम रामशरण नौटियाल तथा माता का नाम  नीना नौटियाल है। जुबिन नौटियाल अपने माता-पिता की इकलौते संतान है। जुबिन नौटियाल का पूरा परिवार देहरादून में रहते हैं। देहरादून में ही इनके पिता का व्यवसाय है। इनके भाई तथा बहन के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। अगर कभी ऐसी जानकारी मिले तो मैं आपको जरूर अपडेट कर दूंगा।

जुबिन नौटियाल की शिक्षा – Education

जुबिन नौटियाल की प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसेफ एकेडमी देहरादून से हुई। यहां उन्होंने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की। इस स्कूल में संगीत की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्होंने यह स्कूल छोड़ दिया। उसके बाद उन्होंने देहरादून के  वेल्हम बॉयज स्कूल में एडमिशन ले लिया। इस स्कूल में बच्चों को क्लासिक संगीत सिखाया जाता था। शायद जुबिन की तलाश अब खत्म हो गई थी क्योंकि उन्होंने सोचा कि अगर संगीत की दुनिया में कुछ बड़ा करना है तो उसकी शुरुआत भारतीय क्लासिक संगीत से करना बिल्कुल सही रहेगा।

Jubin Nautiyal Education Details and Marital Status

Early EducationSt. Joseph academy, Dehradun
SchoolWelham Boys School, Uttarakhand
CollegeMithibai college, Mumbai
Marital StatusSingle
GirlfriendNot available
WifeNot available

उन्होंने इस स्कूल में भारतीय क्लासिक संगीत सीखने के साथ-साथ गिटार, पियानो हारमोनियम और ढोलक जैसे वाद्य यंत्रों को भी बजाना सीखा। अक्सर वे अपने स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते थे तथा लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस देते थे। जिसके कारण स्कूल के दिनों से ही लोग उन्हें जानने लगे थे। उनका सिंगिंग के प्रति इतना लगाव था कि उन्होंने अपनी माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक की शिक्षा संगीत से ली।इसी स्कूल में वंदना श्रीवास्तव नाम की संगीत शिक्षिका जो उनकी क्लास टीचर थी उन्होंने इनसे संगीत की गहराइयों को सीखा। 2007 में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद वे  मुंबई के लिए निकल पड़े।

मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से उन्होंने अपने संगीत की शिक्षा को एक नए आयाम देना शुरू कर दिया। वाराणसी के प्रसिद्ध संगीतकार छन्नूलाल मिश्र से भी उन्होंने  संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया। उनकी प्रतिभा देखकर लोग अनायास ही कहते थे कि यह लड़का एक दिन जरूर एक बड़ा सिंगर बनेगा। अपनी इसी प्रतिभा के कारण वह देहरादून शहर में काफी प्रसिद्ध हो गए थेउनकी नेक दिली का प्रमाण इसी बात से लगाया जा सकता था की इतनी कम उम्र में वे चैरिटी के लिए अपना परफॉर्मेंस दिया करते थे। जहां लाइव सिंगिंग कर चैरिटी के लिए धन इकट्ठा करते थे। जिसका उपयोग जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किया जाता था। 

जुबिन नौटियाल Music Teachers

वेल्हम बॉयज स्कूल देहरादून में पढ़ाई के दौरान वंदना श्रीवास्तव जो उनकी म्यूजिक टीचर थी जुबिन की मेहनत और लगन और संगीत के प्रति समर्पण का भाव देखकर उन्होंने उन्हें बड़ी मेहनत से पढ़ाया। जुबिन कभी-कभी संगीत की नगरी बनारस में जाकर प्रसिद्ध संगीतकार छन्नूलाल मिश्रा से भी संगीत की शिक्षा लेते थेमिस्टर सामंत नाम के शिक्षक ने उन्हें इंडियन क्लासिक म्यूजिक की ट्रेनिंग दी तथा वे वेस्टर्न म्यूजिक सीखने के लिए साउथ की और रुख किया जहां चेन्नई की प्रसिद्ध गिटार वादक रामास्वामी प्रशना से गिटार की शिक्षा ली। उन्होंने लगभग 4 वर्षों तक ऐसे ही घूम घूम कर संगीत की शिक्षा लेते रहे।

उन्हें मालूम था की अगर अच्छा सिंगिंग परफॉर्मेंस लोगों के सामने देना हो तो उन्हें संगीत की हर एक बारीकियों को जानना बहुत जरूरी है। इसलिए उन्होंने कोई जल्दबाजी नहीं की और उसके लिए उन्होंने पर्याप्त समय दिया। जब उन्हें लगा की अब वह संगीत की दुनिया में आने के लिए बिल्कुल तैयार है तब वे माया नगरी मुंबई की ओर प्रस्थान किया।

जुबिन नौटियाल का A. R. Rehman के साथ पहली मुलाकात

जुबिन नौटियाल जब 17 वर्ष के कॉलेज स्टूडेंट थे तब उनकी मुलाकात  भारत के सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान से हुई। तब उन्होंने ए आर रहमान से मिलने के लिए उनसे वक्त मांगा था। तब उन्हें ए आर रहमान से मिलने के लिए सिर्फ 5 मिनट का समय मिला था। इसी 5 मिनट में उन्होंने ए आर रहमान के सामने अपने आवाज में गाना गाकर सुनाया। उनकी आवाज सुनकर ए आर रहमान काफी प्रभावित हुए। लेकिन उन्होंने उनको एक नसीहत दी की तुम अभी बहुत छोटे हो तुम्हें अपनी कला को और निखारने की जरूरत है। ये बात सुनकर उन्होंने इंडियन क्लासिक संगीत की तरफ रुख किया। इसके लिए उन्होंने उत्तराखंड के वेलकम बॉयज स्कूल में दाखिला ले लिया। वहां इंडियन क्लासिक संगीत बच्चों को सिखाया जाता था और जुबिन को इसी इंडियन क्लासिक संगीत में अपना करियर बनाना था। 

जुबिन नौटियाल का एक्स-फैक्टर ( X-Factor ) ऑडिशन

अपने करियर की तलाश में वर्ष 2011 में जुबिन मुंबई आ गए। यहां आकर  उन्होंने  अपना काम तलाशना शुरू किया। फिर किसी के द्वारा उन्हें एक्स-फैक्टर के बारे में मालूम हुआ। जुबिन नौटियाल वहां एक बार अपना लक आजमाना चाहते थे। उन्होंने इसके लिए जानकारी इकट्ठा करना शुरू किया। फिर उन्होंने इसके ऑडिशन का दिन और समय का पता लगाया। और फिर शुरू हुआ उनके एक्स फैक्टर का सफर।

हालांकि ऑडिशन में उनका सिलेक्शन हो चुका था लेकिन इतने टैलेंटेड होते हुए भी वे टॉप 25 से आगे नहीं जा पाए। लेकिन उन्होंने इस परिस्थिति के आगे घुटने नहीं टेके।  शो से बाहर होने के बाद जुबिन नौटियाल अगले दिन वे फिर पहले की तरह अपने काम की तलाश में निकल गए। अपनी गिटार लेकर वह मुंबई के हर गलियों में हर प्रोडक्शन हाउस में छान मारा लेकिन उन्हें सिर्फ निराशा के सिवा कुछ हाथ नहीं लगा। कई बार उन्हें ऑफिस में घुसने तक नहीं दिया जाता था।

जुबिन Nautiyal का म्यूजिक करियर- First song of Jubin Nautiyal

हम बात कर रहे हैं Jubin nautiyal biography in hindi के बारे में. X-factor में भाग लेने के बाद एक अच्छा काम यह हुआ की फिल्म इंडस्ट्री के लोग जुबिन नौटियाल को अच्छे से जानने लगे जिसके बाद उन्हें स्क्रैच गानों का ऑफर मिलना शुरू हो गया। स्क्रैच गाने का मतलब वे गाने होते हैं जो किसी नए गाने को बनाने से पहले उस गाने का एक छोटा सा हिस्सा किसी छोटे सिंगर को गाने के लिए दिया जाता है। जिसके बाद जो मुख्य गायक होते हैं वे इस गाने के रेफरेंस में उस गाने को बनाते हैं तथा रिकॉर्ड करते हैं।

जुबिन Nautiyal singer ने सैकड़ों स्क्रैच गाने गाए लेकिन शौकीन फिल्म का मेहरबानी गाना काफी हिट हुआ। जब अक्षय कुमार ने इस गाने को सुना तब उन्होंने इस पूरे गाने को जुबिन से ही गाने के लिए अनुरोध किया। यह गाना जुबिन नौटियाल के करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि इस गाने से पहले वे फिल्म सोनाली केबल का गाना गा चुके थे जो उनके करियर का पहला गाना ( Jubin Nautiyal first song ) था।

यह गाना लोगों को काफी पसंद आया। इस गाने के बाद उन्हें लोगों से बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद मिला। अब लोग जुबिन नौटियाल को जानने लगे थे। लोगों द्वारा जुबिन नौटियाल को भविष्य का अरिजीत सिंह और आतिफ असलम के रूप में देखा जाने लगा। फिर उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए और अपने करियर को एक नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए जी तोड़ मेहनत करने लगे। आज उनके सभी गाने सुपर हिट हो रहे हैं।

जुबिन नौटियाल की उपलब्धियां – Achievements

Singer Jubin Nautiyal को बजरंगी भाईजान के गीत जिंदगी कुछ तो है तथा आठवें मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड्स वर्ष 2016 के आने वाले मेल वोकलिस्ट ऑफ द ईयर से नवाजा गया है। इसके अलावा उन्हें जी बिजनेस अवॉर्ड्स में म्यूजिकल स्टार अवॉर्ड 2015 से सम्मानित किया गया है। उन्होंने विभिन्न भारतीय भाषाओं में भी गाने गाए हैं। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने हिंदी गानों के साथ की। जहां उन्होंने लगातार एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए। हाल ही में उनका गीत ” कुट्टी मोहब्बत ” दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला गीत बना। आज जुबिन नौटियाल हर यंगस्टर के दिलों में राज करते हैं।

जुबिन नौटियाल की शादी- Girlfriend , Affair

जुबिन नौटियाल ने अभी तक शादी नहीं की है और ना ही उनकी कोई गर्लफ्रेंड है। लेकिन वे लाखों हसीनाओं के दिलों में राज करते हैं। लव मैरिज पर उन्हें विश्वास नहीं है इसलिए वे अपनी शादी मम्मी पापा के द्वारा चुनी हुई लड़की से करेंगे।

जुबिन नौटियाल के गानों की लिस्ट- Jubin nautiyal songs list

Singer jubin नौटियाल ने बॉलीवुड समेत कई भाषाओं में सैकड़ों हिट गाने गाए। उनके कुछ प्रमुख गानों की लिस्ट इस प्रकार है-तुम ही आना…..

  • तारों के शहर…
  • वफा ना रास आई..

नयन…

लुट गए…

बेवफा तेरा मासूम चेहरा…

मैं जिस दिन भुला दूं…

सोचा है…

तुझे कितना चाहे और…

तुम मेरे हो…

सवरने लगे…

समंदर…

लो सफर….

तुझे भूलना तो चाहा…

जिंदगी कुछ तो बता….

दिल चाहते हो…

काश तु मिला होता…

किन्ना सोना..

मेरी आशिकी…

दिल जानिए…

फिर मुलाकात…

गजब का है दिन…

बीमार दिल…

काबिल हूं…

चिट्ठी..

तुझे कितना चाहे और..

पहले प्यार का पहला गम…

आमी तोमाके भालोबाशी…

शायद अगर तुम साथ हो…

तेलूसा तेलूसा…

अख़ लड़ जावे…

जुबिन नौटियाली के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य ( Facts )-

  1. Jubin सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाते।
  2. वे शराब भी नहीं पीते हैं।
  3. उन्हें अपने पिता से गाने की प्रेरणा मिली। हालांकि उनके पिता प्रोफेशनल सिंगर नहीं थे फिर भी घर में हमेशा कुछ न कुछ गुनगुनाते रहते थे।
  4. सिर्फ संगीत सीखने के कारण उन्होंने अपना पहला स्कूल छोड़कर वेल्हम बॉयज स्कूल उत्तराखंड में एडमिशन ले लिया।
  5. महज 4 साल की उम्र में ही उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था।
  6. वे 4 से 5 सालों तक संगीत सीखने के लिए कई जगहों का भ्रमण किया, उनमें से बनारस एक है।
  7. गाने के साथ साथ उन्हें हर तरह के वाद्य यंत्र भी बजाना आता है। जैसे गिटार, पियानो, हारमोनियम, ढोलक और बांसुरी इत्यादि
  8. उनकी पहली मुलाकात कॉलेज लाइफ में ए आर रहमान से हुई। सिर्फ 5 मिनट की मुलाकात में ए आर रहमान को उनकी आवाज बहुत पसंद आए।
  9. रियलिटी शो एक्स फैक्टर में उन्होंने वर्ष 2011 में भाग लिया जहां, उन्हें सफलता नहीं मिली।
  10. जुबिन नौटियाल का पहला गाना बतौर सिंगर सोनाली केबल का हिट सॉन्ग “फिर मुलाकात” है।
  11. उन्होंने वेस्टर्न म्यूजिक सीखने के लिए साउथ की ओर रुख किया। जहां चेन्नई की प्रसिद्ध गिटार वादक रामास्वामी प्रशना से गिटार की शिक्षा ली।
  12. nautiyal ने बतौर बॉलीवुड सिंगर कई अवार्ड अपने नाम किए।
  13. Jubin की अभी तक शादी नहीं की है।
  14. उन्होंने हिंदी फिल्मों के गानों के अलावा कई अन्य भाषाओं में भी अपनी आवाज दिए हैं।
  15. शुरुआती दिनों में उन्होंने मुंबई में बहुत संघर्ष किए हैं।

निष्कर्ष | The Conclusion

जुबिन नौटियाल एक संभ्रांत परिवार से आते हैं फिर भी उन्होंने अपने पिता के रसूख का कोई फायदा नहीं उठाया। अपने लगन और मेहनत के बदौलत वे आज इस मुकाम पर पहुंचे। उनकी कठोर साधना से हर परिस्थिति में अपने आप को एक सफल सिंगर बनने की कहानी हर किसी को प्रेरणा देती रहेगी। ईश्वर से उनके लिए दुआ करूंगा कि उनके जन्मदिन के अवसर पर ( Jubin Nautiyal Birthday 2021 ) भगवान उन्हें दीर्घायु रखे।

मुझे उम्मीद है जुबिन नौटियाल की कहानी आपको एक सीख देकर जरूर जाएगी। मैंने जुबिन नौटियाल से संबंधित लगभग हर जानकारी आप लोगों के साथ शेयर करने की कोशिश की है। अगर कुछ छूट गया हो तो हमें बताइएगा। ताकि मैं जुबिन नौटियाल के संबंधित ज्यादा जानकारी पाठकों तक शेयर कर सकूं। जुबिन नौटियाल कि जीवनी ( Jubin Nautiyal biography in Hindi ) आपको कैसा लगा हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

यह भी पढ़ें:-

इंडियन आइडल की सबसे खूबसूरत कंटेस्टेंट- अरूणिता कांतिलाल का जीवन परिचय।

1 thought on “Jubin Nautiyal : Biography-family-age-education in hindi”

Leave a Comment