New Year पर घर में लगाएं ये lucky plants, चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा

Happy New Year 2022 : पेड़ पौधों को मनुष्य का जीवन दायिनी कहा जाता है। शरीर के अंदर हृदय में दौड़ने वाली ऑक्सीजन हमें पेड़ पौधों से ही मिलती है। वैसे तो इसे घर की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए लोग आंगन अथवा बालकनी में लगाते हैं। लेकिन कुछ पौधे ऐसे भी हैं जिसे घर के अंदर लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। नए वर्ष की शुभ आरंभ हो चुकी है। ऐसे में वास्तु के हिसाब से कुछ ऐसे पौधे (Lucky Plants) के बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं जो आध्यात्मिक रूप से बेहद शुभ माने जाते हैं। ऐसे पौधे परिवार को सुख समृद्धि एवं बरकत देते हैं। तो चलिए जानते हैं-

New Year 2022 Lucky Plants

Lucky plants
lucky Plants

नए साल का आगाज हो चुका है। भारत के अलावा कई देशों में इसे धूमधाम से मनाया गया। भारत एक आध्यात्मिक देश है। यहां वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है इसीलिए साल के शुरुआत से ही इस पर ध्यान दिया जाता है। कहा जाता है कि साल की शुरुआत अच्छी होती है तो पूरा साल खुशी-खुशी गुजरता है। ऐसे में यदि आपको भी ज्योतिष शास्त्र पर वास्तव में विश्वास है तो इन पौधों को अपने घर अथवा बालकनी में जरूर लगाएं। ऐसे पौधे (lucky plants)परिवार में सुख शांति एवं समृद्धि लेकर आती है।

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी के रूप में पूजा जाता है। सनातनी पूजा पद्धति में इसका विशेष महत्व है। यह घर में सभी प्रकार की नेगेटिव एनर्जी को नष्ट कर देता है। वास्तु विज्ञान में पौधे लगाने के भी अपने नियम होते हैं। तुलसी का पौधा घर के दक्षिण दिशा में लगाना अशुभ माना जाता है। इससे आपको फायदे के जगह पर नुकसान पहुंचा सकता है। तुलसी का पौधा औषधि के रूप में भी प्रयोग की जाती है। यह शरीर के अंदर कई प्रकार से रोग प्रतिरोधक के रूप में कार्य करती है। प्रतिदिन शाम को तुलसी के पौधे के नीचे दिया जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इससे घर धन-धान्य से भरा रहता है।

आंवला का पेड़

आंवला औषधीय गुणों से भरा होता है। इसका प्रयोग कई प्रकार के बीमारियों को ठीक करने में किया जाता है। घर के आंगन में आंवला का पेड़ बेहद शुभ माना जाता है। आंवला के पेड़ में देवताओं का वास होता है। प्रतिदिन आंवला के पेड़ के नीचे दिया जलाने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती है। इससे आपके जीवन में बरकत बनी रहेगी।

मनी प्लांट

घर के अंदर खिड़की अथवा दरवाजा के समीप मनी प्लांट लगाना काफी शुभ माना जाता है। इस पौधे को घर के आग्नेय दिशा में लगाना वास्तु के अनुसार उचित माना जाता है। आग्नेय दिशा में यह पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। घर के दक्षिण-पूर्व दिशा को आग्नेय दिशा कहा जाता है। गलत दिशा में इसे लगाने से गलत परिणाम भी निकलते हैं।

शमी का पौधा

तुलसी की तरह घर के अंदर शमी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि शमी के पौधे में सभी देवताओं का वास होता है। इससे शनि दोष दूर होते हैं। इसके लिए शमी के पौधे को घर के मुख्य द्वार की बाई दिशा में लगाना चाहिए। शनि देव को सरसों के तेल के दीए काफी प्रिय है। अतः प्रतिदिन नियमित रूप से सरसों के तेल के दीए जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इससे घर में सुख शांति का वास होता है।

श्वेतार्क का पौधा

श्वेतार्क जिसे अकवन भी कहा जाता है। इसके फूल गणेश जी को काफी प्रिय है। गणेश जी विघ्नहर्ता माने जाते हैं। प्रतिदिन अकवन के फूल से गणेश जी का आह्वान करने पर सभी प्रकार के समस्याओं का समाधान होता है। इससे सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। घर के पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

कृष्णकांता की बेल

लता वाले इस पौधे को घर में लगाना शुभ माना जाता है। इसमें नीले रंग के फूल होते हैं जिसे लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। यह फूल विष्णु जी को काफी प्रिय है। इससे घर में आर्थिक समस्याएं खत्म होती है।

नीम का पौधा

नीम का पेड़ औषधीय गुणों से भरे होते हैं। घर के बाहर इसे लगाना शुभ माना जाता है। यह घर के अंदर ऋणात्मक ऊर्जा को नष्ट कर धनात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसे लगाने से घर में कर्ज से मुक्ति मिलती है तथा आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

नए साल (New Year) में प्रकृति की सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाले पौधों (Lucky plants) को घर के आंगन में लगाकर आप अपने परिवार के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Happy New Year 2022 : दिल को छू जाने वाली शुभकामना संदेश। अपनों को दीजिए शुभकामनाएं अपने अंदाज में.
UPI Transaction करते हैं, तो इन पांच Tips का हमेशा रखें ख्याल
Matka Guessing Trick 143-दावा है 99% लोग इस ट्रिक को नहीं जानते होंगे
Booking Coach For Baaraat : बारात के लिए ट्रेन ऐसे करें बुक
Lottery Sambad 2022 : लाटरी संबाद क्या है, इसे कैसे खेलते हैं
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना क्या है? बिहार वरिष्ठ नागरिक केस का कैसे लाभ ले सकते हैं?
Rohu Fish | रोहू मछली खाने के फायदे जानकर आप दांतो तले उंगली दबा लेंगे
Share with Love