अपना खाता 2022 : राजस्थान भूलेख, जमाबंदी तथा भू-नक्शा की संपूर्ण जानकारी

Apna khata 2022 : राजस्थान भूलेख, जमाबंदी तथा भू-नक्शा की संपूर्ण जानकारी, apna khata Rajasthan, e dharti, नाम से खसरा नंबर, भू नक्शा, अपना खाता कैसे देखें, अपना खाता खसरा नंबर, अपना खाता 2021-22, जमाबंदी देखना

अपना खाता (Rajasthan edharti portal) : अगर आप किसी जमीन को खरीदना या बेचना चाहते हैं तो आपके पास उनके पूरे कागजात होने चाहिए। इससे उनके असली मालिक तथा जमीन से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध हो जाएंगे। राजस्थान सरकार ने इस प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की है जिसे अपना खाता (Rajasthan Apna Khata) अथवा ई धरती (edharti portal) के नाम से जाना जाता है। इसे Rajasthan ebhumi portal के भी नाम से जाना जाता है। इस पोर्टल में जाकर आप अपने जमीन का संपूर्ण विवरण जैसे- भूलेख, जमाबंदी, भू नक्शा, खसरा, खतौनी, जमाबंदी नकल और गिरदावरी रिपोर्ट घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। यहां हम आपको ऑनलाइन पोर्टल “अपना खाता” से संबंधित सारी जानकारी विस्तार से दे रहे हैं, इसीलिए इसे पूरा जरूर पढ़ें।

Table of Contents

अपना खाता पोर्टल राजस्थान क्या है?

यह राजस्थान सरकार की राजस्व एवं संपत्ति विभाग (Revenue and Property Department Rajasthan) का ऑनलाइन पोर्टल है। ई धरती पोर्टल (Rajasthan edharti website) के द्वारा आप अपनी जमीन से संबंधित सभी जानकारी घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए apnakhata edharti portal की शुरुआत की जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। यह प्रदेश सरकार द्वारा जमीन से संबंधित सभी दस्तावेज सुरक्षित रखने की तरफ एक बड़ा कदम है।

इससे प्राप्त ऑनलाइन जानकारी को आप सबूत के तौर पर कहीं भी पेश कर सकते हैं तथा अपनी दावेदारी मजबूत कर सकते हैं। edharti पोर्टल में उन तमाम लोगों के भूमि संबंधी रिकॉर्ड उपलब्ध होंगे जिन्होंने अपनी जमीन की खरीद अथवा बिक्री की है। खसरा और खतौनी के द्वारा आप घर बैठे ऑनलाइन जमीन का संपूर्ण विवरण प्राप्त कर सकते हैं। अफसरशाही को खत्म करने के लिए यह एक अच्छा पहल है।

अपना खाता पोर्टल विवरण

पोर्टल का नाम अपना खाता, ई धरती पोर्टल, (apnakhata, edharti)
राज्य राजस्थान
उद्देश्यभूमि संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाना।
प्रारंभ किया गयाराजस्थान सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के नागरिक
सुविधा
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://apnakhata.nic.in
प्रारंभ2021
कैटेगरीगवर्नमेंट स्कीम
संबंधित विभागराजस्व एवं संपत्ति विभाग

Edharti Portal Rajasthan

अपना खता अथवा edharti portal Rajasthan के माध्यम से राजस्थान की जनता भूमि संबंधित सभी जानकारी जैसे- भूलेख, खसरा, खतौनी, जमाबंदी नकल, तथा गिरदावरी रिपोर्ट, भू नक्शा इत्यादि ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। यह edharti Portal राजस्थान की जनता के लिए वरदान साबित हो रहा है। इन सब कामों के लिए अब उन्हें सरकारी बाबुओं के आगे पीछे घूमना नहीं पड़ता है।

इससे पहले यही काम करने के लिए लोगों के जूते घिस जाते थे। अब यही काम घर बैठे आसानी से हो जाता है। यहां अपना खाता नंबर अथवा प्लॉट नंबर डालकर जमीन का सारा विवरण निकाल सकते हैं। तहसीलदार के द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर किया गया जमाबंदी केवल मामूली शुल्क का भुगतान कर प्राप्त किया जा सकता है। जमीन का विवरण देखने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है, बस अपना मोबाइल उठाइए और शुरू हो जाइए।

अपना खाता, Rajasthan edharti portal का उद्देश्य

  • भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना डिजिटल इंडिया के तहत सभी सरकारी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाने की कोशिश की जा रही है।
  • अपना खाता पोर्टल का उद्देश्य डिजिटल इंडिया की इसी सपने को पूरा करना है। जहां जीरो पेपर वर्क के माध्यम से लोगों को भूमि संबंधित सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाना है।
  • लोग घर बैठे ऑनलाइन जमीन के दस्तावेज प्राप्त कर सके इसीलिए सरकार ने इस पोर्टल की शुरूआत की है।
  • जहां एक तरफ इसकी शुरुआत से अफसरशाही खत्म हुई है, वहीं दूसरी तरफ लोगों की परेशानियां भी कम हुई है।
  • जमीन खरीद बिक्री में धांधली अथवा किसी भी प्रकार की जालसाजी से लोगों को बचाने के उद्देश्य से सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत की है।

अपना खाता पोर्टल (edharti portal) के लाभ

  1. इस पोर्टल के द्वारा खसरा खतौनी के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन भूमि संबंधित सारी जानकारियां तथा सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।
  2. अपना खाता पोर्टल (edharti portal Rajasthan) की शुरूआत के बाद लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पढ़ते हैं। इससे लोगों की समय की बचत होती है।
  3. ऑनलाइन होने के कारण इस सुविधा का लाभ देश के किसी भी कोने में बैठ कर लिया जा सकता है।
  4. Apna Khata raj nic के द्वारा आपके जमीन संबंधित सारे दस्तावेजों का रिकॉर्ड सरकार के पास सुरक्षित होगा।
  5. जमीन की खरीद अथवा बिक्री में होने वाले धांधली को रोका जा सकता है।
  6. जहां जरूरत हो मिनटों में अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं और अपने पक्ष को मजबूत कर सकते हैं।
  7. अपने खाता संख्या की मदद से खसरा नंबर प्राप्त किया जा सकता है। यहां भूमि से संबंधित सभी दस्तावेज जैसे-खसरा खतौनी, खेवट, भूलेख जमाबंदी नकल (ROR), भू नक्शा, गिरदावरी रिपोर्ट इत्यादि उपलब्ध है।
  8. इसके द्वारा जमीन जायदाद से संबंधित कोई भी जानकारी पारदर्शिता के साथ सरकार के भूमि एवं संपत्ति विभाग के ईपोर्टल में आसानी से उपलब्ध होंगी।
  9. इस पर जमीन से संबंधित होने वाले अपराध लड़ाई झगड़े अथवा जमीन हड़पने संबंधी घटनाओं में कमी आएगी।
  10. भूमि संबंधित सेवाओं को आसानी से लोगों तक पहुंचाने में राजस्थान सरकार का यह पोर्टल कारगर साबित हो रहा है।

अपना खाता पोर्टल द्वारा विभिन्न सेवाओं के बारे में दी जाने वाली जानकारियां

नकल (Nakal)

यह मूल रूप से भूमि अभिलेखों की डुप्लीकेट प्रतिलिपि होती है।

जमाबंदी (Jamabandi)

यह रिकॉर्ड पूरे गांव के जमाबंदी अभिलेख अथवा अधिकारों के रिकॉर्ड को सुरक्षित रखता है। जमाबंदी के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की अधिकार शामिल है जैसे-रजिस्टर भूमि मालिक, क्षेत्र मालिक का हिस्सा तथा अन्य अधिकार शामिल है। इसमें खेती का किराया, जमीन का सेस तथा राजस्व इत्यादि शामिल है।

खसरा (Khasra)

यह एक कृषि से संबंधित कानूनी दस्तावेज है जिसमें गांव के कृषि भूमि के टुकड़े और उस पर उगाई जाने वाली फसलों के विवरण वर्णित होते हैं। इसमें गांव के उस क्षेत्र के में काम कर रहे संपूर्ण मालिक, मजदूर, वितरण इत्यादि के विवरण होते हैं।

खतौनी (Khatauni)

की सहायता से जब संपूर्ण एकल परिवार के भूमि खंडों की सूची तैयार की जाती है ऐसे दस्तावेज को खतौनी कहते हैं।

भूलेख (Bhulekh)

यह भूमि के समग्र अभिलेखों को सुरक्षित रखरखाव के लिए रिकॉर्ड को ऑनलाइन डेटाबेस तैयार करता है।

नक्शा (Map)

यह भूमि संबंधित जानकारी को मानचित्र के द्वारा प्रदर्शित करते हैं। नक्शा का महत्व भूमि अभिलेखों में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।

Rajasthan Edharti portal से अपना खाता, जमाबंदी नकल कैसे देखें? | apna Khata kaise dekhe

अगर आप राजस्थान के निवासी हैं, तथा भूमि जमाबंदी नकल से संबंधित जानकारी ऑनलाइन (bhumi jamabandi nakal online) प्राप्त करना चाहते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए प्रक्रियाओं का पालन करें-

1. जमाबंदी Khata nakal देखने के लिए आपको सबसे पहले अपना खाता पोर्टल (ebhumi portal) में जाना होगा।
2. apnakhata.raj.nic.in, अपना खाता पोर्टल अथवा edharti पोर्टल का आधिकारिक वेबसाइट है।
3. यहां जाने के बाद आपको एक खूबसूरत सा नक्शा दिखाई देगा। यह नक्शा राजस्थान के सभी जिलों को प्रदर्शित करता है। इस प्रकार-

राजस्थान मानचित्र


4. यहां आप अपना जिला चुने जिसका आप Jamabandi Nakal Rajasthan online देखना चाहते हैं।
5. जिला चुनने के बाद फिर आपको एक नक्शा दिखाई देगा। यह नक्शा उस जिले के तहसील को प्रदर्शित करता है।

अपना खाता
Rajasthan District Tahseel


6. अब यहां आप अपने तहसील को चुने। जिसका आप जमाबंदी नकल (Jamabandi Nakal) चाहते हैं।
7. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां तहसील के अंदर आने वाले ग्राम की सूची दिखाई देगी। आपको जिस ग्राम की जमाबंदी नकल देखना है उसे सिलेक्ट करें।


8. खुलने वाला पेज कुछ इस प्रकार दिखाई देगा। अब यहां पूछी गई सभी जानकारियां सही-सही भर दे।

अपना खाता


9. यहां आपको 4 प्रकार के विकल्प दिखाई देंगे-

  • खाता से
  • खसरा से
  • नाम से
  • GRN से

10. जो भी विकल्प आपके पास मौजूद है उससे आप अपना खाता जमाबंदी नकल राजस्थान सरकार की वेबसाइट से ऑनलाइन निकाल सकते हैं।

राजस्थान भू-नक्शा (bhunaksa) अथवा खसरा मैप (Khasra Map) कैसे डाउनलोड करें?

राजस्थान भू नक्शा अथवा खसरा Map डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसी Steps को Follow करें।

1. राजस्थान का कोई भी नागरिक अपना भू नक्शा (bhunaksa)अथवा खसरा मैप (Khasra map) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें Rajasthan edharti Portal के ऑफिशियल वेबसाइट में जाना होगा।
2. यहां आने के बाद होम पेज में आपको कुछ जानकारियां भरना पड़ेगा जैसा नीचे दिखाया गया है-
3. विकल्प में खसरा नंबर चुनें तथा वहां अपना खसरा नंबर डालें।
4. इतना करने के बाद संबंधित नक्शा आपके कंप्यूटर स्क्रीन में दिखाई देगा।
5. यहां से आप नक्शा डाउनलोड करने के लिए प्रिंट विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद Rajasthan bhu-naksha अथवा Rajasthan Khasara map को आप PDF Format में डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान फसल गिरदावरी रिपोर्ट अथवा खसरा गिरदावरी रिपोर्ट कैसे देखें?

फसल गिरदावरी रिपोर्ट अथवा खसरा गिरदावरी रिपोर्ट देखने के लिए राजस्थान सरकार की पहल से एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरूआत की गई है। इसके लिए आपको निम्नलिखित Steps को Follow करने पड़ेंगे-

1. खसरा अथवा फसल गिरदावरी रिपोर्ट देखने के लिए आप इसके ऑफिशियल पोर्टल https://www.khasra.rbaas.in पर जाएं-
2. यहां आपको कुछ इस प्रकार के विकल्प दिखाई देंगे उसे सावधानीपूर्वक एक-एक करके भरे।


3. सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक करें


4. क्लिक करते ही आपका खसरा गिरदावरी अथवा फसल गिरदावरी रिपोर्ट दिखाई देगा। इसे आप आसानी से डाउनलोड भी कर सकते हैं। फसल गिरदावरी रिपोर्ट डाउनलोड करने का विकल्प नीचे दिया हुआ रहेगा।

प्रतिलिपि शुल्क

क्रम संख्याअभिलेख का नामपरिमाणशुल्क
1.जमाबंदी प्रतिलिपि10 खसरा नंबर तक
प्रत्येक अतिरिक्त 10 खसरा नंबर या उसके भाग के लिये
10 रुपये , 5 रुपये
2.नक्शा प्रतिलिपिप्रत्येक 10 खसरा नंबर या उसके भाग के लिये20 रुपये
3.नामांतरण पी21प्रत्येक नामांतरण के लिये20 रुपये

अपना खाता नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

राजस्थान सरकार ने अपना खाता में नामांतरण करने के लिए इच्छुक व्यक्तियों को विशेष सुविधा मुहैया करवाया है। इसे घर बैठे ऑनलाइन तथा निशुल्क करवाया जा सकता है। अगर आप भी अपना खाता नामांतरण निशुल्क करवाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए Steps को Follow करें-

  1. सबसे पहले आप राजस्थान सरकार के अपना खाता पोर्टल (Rajasthan edharti portal) पर जाएं।
  2. यहां आपको इसके होम पेज में नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करें का विकल्प दिखाई देगा। इसे आपको क्लिक करना है।
  3. यहां क्लिक करने के बाद आपके पास अगला पेज खुल जाएगा। यहां आपको नामांतरण से संबंधित आवेदन फॉर्म दिखाई देगा।
  4. फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी को सही सही भरे जैसे- आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर, पिता का नाम, पता, जिला, गांव इत्यादि।
  5. सभी जानकारी भरने के बाद आप Submit बटन पर क्लिक कर दें। वेरिफिकेशन के बाद कुछ दिनों के अंदर आपका अपना खाता नामांतरण संबंधित जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएंगी।

राजस्थान राजस्व भू-लेख नक्शा अपने नाम से कैसे खोजें?

राजस्व भूलेख नक्शा राजस्थान के उन सभी लोगों के लिए उपलब्ध है जो जमीन का मालिकाना हक रखते हैं। इसे ऑनलाइन खोजने की प्रक्रिया आसान भाषा में समझाया गया है। कृपया इन प्रक्रियाओं को फॉलो करें-

  • सबसे पहले राजस्थान सरकार की अपना खाता पोर्टल https://www.apnakhata.nic.in मे जाएं।
  • यहां आपको 5 तरह के विकल्प दिखाई देंगे। जिसमें एक खसरा नंबर से तथा दूसरा नाम से सर्च करने का विकल्प होगा।
  • अगर किसी कारणवश आपके पास खसरा नंबर उपलब्ध ना हो तो आप नाम से भी अपना भू नक्शा अथवा खतौनी से ऑनलाइन देख सकते हैं।
  • अपना नाम का विकल्प चुनने के बाद आप अपना नाम दर्ज करें तथा Submit बटन पर क्लिक करें।
  • इतना करने के बाद संबंधित भू नक्शा (bhunaksa) आपके कंप्यूटर स्क्रीन में दिखाई देगा, जिसे आप पीडीएफ फॉर्मेट (Khasra map PDF) में डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Apna Khata E-Mitra login कैसे करें?

इसके लिए सबसे पहले आप राजस्थान सरकार के राजस्व एवं संपत्ति विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://apnakhata.nic.in में जाएं।

  • यहां आप ई मित्र लॉगइन (Login) पर क्लिक करें।
  • यहां आपके सामने एक विंडो खुलेगी जहां पर आपको उपयोगकर्ता का नाम, पासवर्ड और सिक्योरिटी कैप्चा डालना है।
  • इतना करने के बाद लॉगइन बटन पर क्लिक करना है। आप apna khata Rajasthan में लॉगिन हो जाएंगे।
  • अगर किसी कारणवश आप पासवर्ड भूल जाते हैं तो Forgot पासवर्ड का ऑप्शन पर क्लिक करके उसे रिकवर कर सकते हैं।

अपना खाता अथवा edharti Portal Rajasthan मोबाइल app कैसे डाउनलोड करें?

1. e edharti app इंस्टॉल करने के लिए सबसे पहले Google Play Store को ओपन करें

2. यहां पर जाकर edharti apna khata Rajasthan Search करें।

3. अभी स्क्रीन पर आपको अपना खाता पोर्टल मोबाइल ऐप दिखाई देगा। उसे इंस्टॉल पर क्लिक करें।

4. अपने मोबाइल में इंस्टॉल करने के बाद आप bhunaksa  तथा raj bhulekh से संबंधित सभी जानकारियां अपने मोबाइल में online प्राप्त कर सकते हैं।

आप e dharti app यहां क्लिक करके भी डाउनलोड कर सकते हैं।

apnakhata अथवा Rajasthan edharti portal के बारे में क्या कहती है संबंधित विभाग?

“राष्ट्रव्यापी कार्यान्वयन हेतु ग्रामीण विकास मंत्रालय व भूमि संसाधन विकास विभाग (DOLR) द्वारा केंद्र प्रायोजित योजनाओं, भू. अ. का कंप्यूटरीकरण व राजस्व प्रशासन को सुदृढ़ बनाना और भूमि अभिलेखों को अद्यतन करना (SRA & ULR) को मिलाकर डी.आई.एल.आर.एम.पी (DILRMP) कार्यक्रम शुरू किया गया। डी.आई.एल.आर.एम.पी का मुख्य उद्देश्य शीर्षक गारंटी के साथ निर्णायक भूमि-शीर्षक प्रणाली को लागू करने के उद्देश्य से देश में एक आधुनिक, व्यापक और पारदर्शी भूमि अभिलेख प्रबंधन प्रणाली विकसित करना है।”

Rajasthan edharti अपना खाता पोर्टल से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट

Apna khata portal अथवा apna khata raj nic से संबंधित वेबसाइट की सारी जानकारी नीचे टेबल में दी गई है। Rajasthan edharti portal से जुड़ी सभी प्रकार की मदद यहां मिल जाएगी।

संबंधित वेबसाइटवेबसाइट लिंक
ऑफिसियल वेबसाइटView
अपना खाता पोर्टलView
ई धरती पोर्टलView
भू नक्शा डाउनलोडView
खसरा खतौनी रिकॉर्डView
जमाबंदी नकलView

अपना खाता पोर्टल राजस्थान हेल्पलाइन नंबर

राजस्थान सरकार की apnaKhata e-portal में अगर आप किसी भी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो कृपया अपना खाता अथवा edharti पोर्टल पर जाएं।

यहां आप जिले को चुनिए… जैसा कि नीचे दिखाया गया है।
अगर आप अजमेर जिले को चुनते हैं तो District Revenue Officials के सभी हेल्पलाइन नंबर अथवा फोन नंबर स्क्रीन पर आपको दिखाई देंगे।

यहां से उसे आप उपयोग कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। अथवा आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर (helpline number) का उपयोग कर अपनी समस्या यहां बता सकते हैं।

Helpline Number :  0145-2627891, 0141-2373904, 0141-2233725
Email I’d: [email protected], [email protected], [email protected]
Website : https//apnakhata.nic.in
Address : राजस्व मंडल राजस्थान, टोडरमल मार्ग, सिविल लाइन, अजमेर, राजस्थान

अपना खाता अथवा Edharti portal से जुड़े हाल ही में पूछे गए सवाल तथा उनके जवाब (FaQ)

Q. ई धरती पोर्टल क्या है? यह अपना खाता पोर्टल से कितना अलग है?

Ans: ई धरती पोर्टल अथवा अपना खाता पोर्टल दोनों ही राजस्थान सरकार के राजस्व विभाग का आधिकारिक वेबसाइट है। इसके द्वारा राजस्थान की जनता घर बैठे ऑनलाइन जमाबंदी नकल खसरा खतौनी भू नक्शा इत्यादि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Q. Edharti अथवा अपना खाता portal के क्या लाभ हैं?

Ans: ई धरती अथवा अपना खाता पोर्टल के द्वारा राजस्थान की जनता घर बैठे ऑनलाइन भूमि से संबंधित किसी भी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।

Q. क्या हम अपना खाता ई पोर्टल के माध्यम से अपने जमीन का नक्शा डाउनलोड कर सकते हैं?

Ans: जी बिल्कुल इस पोर्टल के द्वारा आप अपनी जमीन का नक्शा डाउनलोड कर सकते हैं। यह डाउनलोड PDF पीडीएफ फॉर्मेट में होगा।

Q. अपना खाता राजस्थान से जुड़ी आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Ans: इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://apnakhata.raj.nic.in है।

Q. अपना खाता राजस्थान के लिए प्रतिलिपि शुल्क क्या है?

Ans: अलग-अलग कार्यों के लिए भिन्न-भिन्न रकम लिए जाते हैं। यह रकम मामूली होते हैं।

Q. भू नक्शा निकालने संबंधित जानकारी हमें कैसे मिलेगी?

Ans: इस आर्टिकल को पूरा पढने पर आपको सब कुछ चरणबद्ध तरीके से समझ में आएगी।

इस आर्टिकल में अपना खाता पोर्टल से संबंधित सभी जानकारियां जैसे- edharti apna Khata kaise dekhe, edharti Rajasthan, राजस्थान जमाबंदी खाता नकल, खाता तथा खसरा नकल राजस्थान, भू नक्शा राजस्थान, जमीन का नक्शा राजस्थान, bhulekh Rajasthan, अपना खाता 2022 कैसे देखें हिंदी में दी गई है। अगर इस आर्टिकल से संबंधित कोई सुझाव या शिकायत हो तो कृपया कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें-

ई श्रम कार्ड क्या है? इसके बेहतरीन फायदे सुनकर चौंक जाएंगे।

Vastu Tips for Home : घर बनाने से पहले यह सब भूलेगा तो, किस्मत का ताला कभी नहीं खुलेगा

Kisan Samman Nidhi : हर वर्ष 6000 हजार रुपए सरकार लेने के लिए करना होगा बस छोटा सा काम।

आयुष्मान कार्ड क्या है? रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप जाने।

मटका खेलते हो तो इसे ध्यान से पढ़ें। हार कर भी जीतने की ट्रिक यहां मिलेगी।

dream11 में फर्स्ट रैंक कैसे लाएं? जानिए बेहतरीन ट्रिक के साथ।

Share with Love