Isak Munda biography in Hindi | Isak Munda Eating

Isak Munda biography in Hindi, Isak Munda Eating

Isak Munda biography in Hindi : कहते हैं भगवान सारे रास्ते एक साथ बंद नहीं करते। जिंदगी में कई रास्ते होते हैं, जहां अपनी समझदारी और सूझबूझ के साथ अच्छे रास्तों का चुनाव कर आगे बढ़ना पड़ता है। अगर आपके पास कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो एक छोटी सी कोशिश आपकी जिंदगी बदल सकती है। कोरोना काल में जब उनके सामने खाने-पीने और घर परिवार चलाने की समस्या उत्पन्न हुई। उस वक्त उन्होंने कुछ अलग करने का सोचा और उन्होंने एक छोटी सी फोन से आज लाखों रुपए तक का सफर तय किया है। आज हम बात करेंगे मजदूर से यूट्यूबर बने इसाक मुंडा ( Isak Munda ) के बारे में जिनकी कहानी आपको एक प्रेरणा देगी।

इस आर्टिकल में आज मैं आप लोगों को इसाक मुंडा की जीवनी ( Isak Munda biography in hindi ) के अलावा इसाक मुंडा की उम्र ( age ), परिवार ( Family ), शिक्षा ( Education ), करियर ( Career ), Isak Munda Eating Youtube तथा उनकी सैलरी ( Salary ) के बारे में विस्तार से आप लोगों को बताऊंगा।

Isak Munda का प्रारंभिक जीवन [ Early Life ]

इसाक मुंडा का जन्म ओडिशा के संबलपुर जिला के बाबूपाली गांव में 24 मार्च 1992 को हुआ था। इनके पिता सोमरा मुंडा एक भूमिहीन किसान है। इनके पास खेती करने के लिए अपनी कोई जमीन नहीं है। इनकी माता का नाम सुगिया है। उनके माता पिता ने बचपन से ही Isak Munda को गरीबी में पाल पोस कर बड़ा किया है। लेकिन उन्होंने अपने बेटे इसाक को शिक्षा से कभी वंचित नहीं रखा। उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार इसाक मुंडा को पढ़ाया आप इस काबिल बनाया।

Isak Munda wiki, bio, age, family, career, education, income and more

वास्तविक नामइसाक मुंडा
व्यवसायYoutube
जन्मतिथि 24 मार्च 1992
उम्र 29 वर्ष ( 2021 के अनुसार )
पिता का नाम सोमरा मुंडा
माता का नामसुगिया
जन्म स्थान बाबू पाली संबलपुर उड़ीसा
गृह नगरसंबलपुर उड़ीसा
राष्ट्रीयता भारतीय
राशिमेष
ऊंचाई5′ 5″ ( feet )
वजन67 किलोग्राम
आंखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला
स्कूल पता नहीं
कॉलेजपता नहीं
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पत्नी का नामसबबीता मुंडा
बच्चे4
बेटियांमोनिशा, मोनिका तथा महिमा
बेटापबित्रा
धूम्रपाननहीं करते
शराबकभी-कभी पीते
कुल आय20 लाख रुपए

यह भी पढ़ें…

उनकी एक आवाज से अच्छे अच्छों की बोलती बंद हो जाती थी। जानिए दिग्गज पत्रकार रोहित सरदाना की जीवनी के बारे में।

Isak Munda की शिक्षा [ Education ]

इसाक मुंडा की प्रारंभिक शिक्षा संबलपुर जिले के बाबूपाली गांव में एक सरकारी स्कूल से हुई। बचपन में जहां बच्चे पढ़ाई के लिए किताब कॉपियां लेकर जाते हैं, वही इसाक मुंडा झोले में भर कर थाली लेकर जाते थे। क्योंकि भोजन के अवकाश के वक्त उनके स्कूल में खिचड़ी दी जाती थी। अपने गांव से आठवीं पास करने के बाद उन्होंने संबलपुर जाकर नौवीं क्लास में अपना नामांकन करवाया। लेकिन पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी और मजदूरी करने लगे।

Isak Munda का परिवार [ Family ]

माता-पिता के अलावा उनके घर में उनकी पत्नी तथा चार बच्चे हैं। उनकी तीन बेटियां मोनिशा मोनिका तथा महिमा है। उनका एक बेटा है जिनका नाम पबित्रा है। उनकी पत्नी का नाम सबिता मुंडा है जो एक कुशल गृहणी है। इनका पूरा परिवार संबलपुर के बाबूपाली गांव में रहते हैं।

Isak Munda का करियर [ Career ]

शुरुआती दिनों में इसाक मुंडा को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। एक ऐसा भी समय था जब उनकेे पास पैसों की काफी किल्लत थी। आज उन्होंने अपना एक नया घर बनाया है जहां उनकी पूरी फैमिली रहती है। उनका पूरा परिवार आज काफी खुश है क्योंकि उनके पास भोजन के साथ साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। इसाक मुंडा ने अपने करियर को खुद अपने हाथों से बनाया है।

यह भी पढ़ें…

सुरों की मल्लिका, इंडियन आइडल फेम अरूणिता कांजीलाल की जीवनी के बारे में जानिए।

Isak Munda eating Youtube Channel की शुरुआत

मेहनत और मजदूरी करके रोजी-रोटी कमाने वाले Isak Munda लॉकडाउन में बुरी तरह से प्रभावित हुए। पिछले साल मार्च 2020 में जब पूरा देश लॉकडाउन के कारण बंद था, तब उन्हें कठिन आर्थिक परिस्थिति का सामना करना पड़ा। काम धंधा छूट जाने के कारण उनके परिवार में खाने-पीने की संकट पैदा हो गई। समय की इस चक्र ने उन्हें सोचने के लिए मजबूर कर दिया। हालांकि वे अपना तनाव दूर करने के लिए कभी-कभी अपने दोस्त के मोबाइल फोन पर यूट्यूब के वीडियो देख लिया करते थे।

तभी एक दिन उन्होंने झारखंड के मशहूर Youtuber Manoj Dey के वीडियो को देखा। उसमें बताया गया था कि अगर आपके पास टैलेंट है तो एक छोटी सी मोबाइल फोन की सहायता से आप अच्छा इनकम जनरेट कर सकते हो। आपको बता दें कि Manoj Dey Youtube से संबंधित टिप्स एंड ट्रिक्स लोगों के साथ साझा करते हैं। यूट्यूब में उनके करीब 2 मिलियन सब्सक्राइबर है। लोग उनकी वीडियो से काफी प्रभावित होते हैं। उनका वीडियो देखकर इसाक मुंडा भी काफी प्रभावित हुए। फिर उन्होंने Isak Munda eating के नाम से अपना एक चैनल बनाया। यहां पर वे खुद का खाना खाते हुए वीडियो बनाते थे और उन्हें यूट्यूब पर डालते थे।

शुरुआत में वे अपने दोस्त से फोन मांगकर यूट्यूब के लिए वीडियो बनाया करते थे। लेकिन हर रोज फोन मांगने के कारण उनके दोस्त की मां ने उन्हें फोन देने से मना कर दिया। उस दिन उन्हें काफी बुरा लगा। एक दिन उन्होंने एक छोटा सा मोबाइल फोन खरीदने के बारे में सोचा लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे। उन्होंने इस बात को एक अन्य दोस्त के साथ साझा किया। दोस्त ने उनकी समस्या सुनी और वे 3 हजार रुपए उन्हें देने के लिए राजी हो गया। अगले दिन उन्होंने दोस्त के दिए हुए पैसे से जाकर एक मोबाइल फोन खरीदा। अब उनके पास खुद का स्मार्टफोन हो गया था इसीलिए वे अब रेगुलर यूट्यूब के लिए वीडियो अपलोड करने लगे। आज उन्होंने अपने आप को एक मशहूर यूट्यूबर के रूप में स्थापित किया है।

Isak Munda का पहला वीडियो

इसाक मुंडा ने अपना पहला वीडियो मार्च 2020 में बनाया था जो काफी लोकप्रिय हुआ। इस वीडियो में वे भात ( चावल ), मिर्च, साग तथा टमाटर खाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में कुछ खास नहीं थी फिर भी लोगों ने यह वीडियो काफी पसंद किया। वे कहते हैं की वीडियो के माध्यम से हम अपने गांव घर में खाए जाने वाले भोजन के बारे में बताते हैं। उन्हें कैमरे के सामने लोगों को खा कर दिखाते हैं।

इसके अलावा लोगों को अपनी ग्रामीण सभ्यता के साथ रूबरू करवाते हैं उन्हें यह भी बताते हैं की कैसे यहां के लोग गरीबी से जंग लड़ते हुए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करते हैं। इसके अलावा उन्होंने मछली करी, घोंघा, जंगली प्याज, जंगली मशरूम इत्यादि को अच्छे से पका कर खाते हुए वीडियो बनाया है। वह मुख्यतः हिंदी और संबलपुरी मिश्रित भाषा में बात करते हैं। वे कहते हैं लोगों को मेरे काम करने का तरीका पसंद आता है इससे मुझे काफी खुशी मिलती है।

वीडियो में पूरा परिवार होता है साथ

इसाक मुंडा अपने वीडियो में पूरे परिवार के साथ नजर आते हैं। पत्नी सबिता मुंडा इस काम के लिए उनकी काफी मदद करती है। वैसे तो इसाक मुंडा खाने का वीडियो बनाते हैं लेकिन इसके अलावा भी वे कई तरह के वीडियो बनाते हैं। कभी वे जंगल से मशरूम निकालते हुए वीडियो बनाते हैं तो कभी जंगली प्याज निकालते हुए। कभी वे मछली पकड़ते हुए दिखाई देते हैं तो कभी घोंघा पकड़ते हुए। इन वीडियो के माध्यम से वह अपने समुदाय के परंपराओं को लोगों के सामने साझा करने की कोशिश करते हैं। उनकी पत्नी कहती है कि अब हमारी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी हो गई है इसीलिए मैं बहुत खुश हूं।

यह भी पढ़ें

हिंदू धर्म रक्षक, हिंदुओं के पुरोधा डासना देवी मंदिर के महंत यती नरसिंहानंद सरस्वती की जीवनी बारे में जानिए।

Isak Munda की आय [ Income ]

इसाक मुंडा का पहला यूट्यूब पेमेंट 37000 थी जो उन्हें उनके फर्स्ट वीडियो से 3 महीने बाद मिला था। वे अब महीने का 1 लाख रुपए तक कमा लेते हैं। उन्होंने एक स्थानीय टीवी चैनल को बताया था की उन्हें यूट्यूब से अब तक 7 लाख रुपए मिल चुके हैं। इन पैसों का उन्होंने घर बनाने तथा अपने परिवार को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने में खर्च किए हैं। इसके अलावा उन्होंने जरूरतमंदों को अपनी क्षमता के अनुसार मदद भी की है।

Some important Facts about Isak Munda

  • इसाक मुंडा धूम्रपान नहीं करते हैं
  • वे कभी-कभी मदिरा का सेवन करते हैं।
  • उन्होंने अभी तक अपने यूट्यूब चैनल पर 300 से अधिक वीडियो Publish कर चुका है।
  • दिन दूनी रात चौगुनी की दर से बढ़ रही है उनकी यूट्यूब सब्सक्राइबर।
  • लॉकडाउन ने बदल दी इसाक मुंडा की तकदीर।
  • वह मुख्यतः खाते हुए वीडियो शेयर करते हैं।
  • वीडियो बनाने में पत्नी करती है उनका पूरा सहयोग।
  • तीन बेटी तथा एक बेटा इसाक मुंडा की जान है।
  • इसाक मुंडा अपनी मम्मी पापा की खूब सेवा करते हैं।
  • इतने कम समय में उन्होंने बहुत नाम कमाया।
  • इसाक, “मुंडा” जनजाति से संबंध रखते हैं।

निष्कर्ष

उड़ीसा का एक छोटा सा गांव बाबूपाली जो भारत के नक्शे में मुश्किल से दिखाई देता होगा। उस गांव के रहने वाले इसाक मुंडा आज हर किसी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने न ही लोगों के सामने अपने जीने के तरीके बताए बल्कि उन्होंने लोगों को एक उम्मीद भी दी है। उनकी हर वीडियो में उनके संघर्षों की एक कहानी छिपी होती है और हर संघर्ष के पीछे एक उम्मीद।

मुझे उम्मीद है इसाक मुंडा की जीवनी ( Isak Munda biography in hindi ) आप लोगों को अच्छी लगी होगी। इस आर्टिकल के द्वारा मैंने इसाक मुंडा के जिंदगी के करीब हर पहलुओं कोे छूने की कोशिश की है। इसके बाद भी अगर कुछ छूट जाता है तो कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं, ताकि मैं आपके लिए इस आर्टिकल में और भी जानकारी समायोजित कर सकूं।

Share with Love