Hemant Soren biography in Hindi | age-education Career and more

Hemant Soren biography in Hindi : जल जंगल और जमीन को बचाने के लिए झारखंड में आदिवासियों ने हमेशा से लड़ाइयां लड़ी है। यह उनके लिए किसी आराध्य से कम नहीं है। मुगल शासकों से लेकर अंग्रेजों तक सब ने इसका दोहन निर्ममता से किया और आज भी कुर्सी पर बैठे हुक्मरानों द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। जल जंगल और जमीन को बचाने की इसी संकल्प को लेते हुए आदिवासियों के बीच एक नेता उभर कर आया और उन्होंने झारखंड के दशा और दिशा को बदलने का निर्णय लिया। जी हां हम बात कर रहे हैं झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बारे में। इनके पिता शिबू सोरेन ने जो झारखंड को एक समृद्ध राज्य बनाने का सपना देखा था। आज उसी रास्ते पर चल कर उनका पुत्र हेमंत सोरेन झारखंड को उनकी खोई हुई संस्कृति तथा विरासत को समेटने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

इस आर्टिकल में मैं आज आपको झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जीवनी ( Hemant Soren Biography in Hindi ), उम्र ( age ), प्रारंभिक जीवन ( Early Life ), परिवार ( Family ), शिक्षा ( Education ), राजनीतिक करियर ( Political Career ), कुल संपत्ति ( Net worth ) तथा उपलब्धियों ( Achievements ) के बारे में विस्तार से बताएंगे।

हेमंत सोरेन का प्रारंभिक जीवन ( Early Life )

झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री Hemant Soren का जन्म रामगढ़ के नेमरा में 10 अगस्त 1975 को तत्कालीन बिहार प्रदेश ( अब झारखंड में है ) में एक आदिवासी परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम शिबू सोरेन, जो संथाल के बड़े चेहरे के तौर पर जाना जाता है। लोग उन्हें गुरु जी कह कर बुलाते हैं। उन्होंने अलग झारखंड के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। लेकिन उन्होंने कभी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया। उनकी माता का नाम रूपी सोरेन है। वे एक गृहणी है। बचपन से ही वे अपने पिता की तरह राजनेता बनकर जनता की सेवा करना चाहते थे।

Hemant Soren wiki-bio-age-family Overview

NameHemant soren
Date of Birth10 August 1975
Age46 Years ( as in 2021 )
Profession Politics
Political PartyJharkhand Mukti Morcha ( JMM )
Birthplace Nemara, Ramgarh ( Jharkhand )
Hometown Ranchi
Nationality Indian
Religion Hindu
CastSchedule Tribe ( ST )
Zodiac Leo
Height 5′ 6″ ( in feet )
Weight 72 Kilogram
Eye ColorBlack
Hair Colour Black
Father’s Name Shibu Soren
Mother’s NameRupi Soren
Brother’s NameDurga Soren and Basant Soren
Sister’s NameAnjali Soren
Current addressHouse no. B, Harmu Housing Colony, Ashok Nagar, Ranchi, ( Jharkhand )
Networth 8 Crore 11 Lakh ( according to 2019 Election )

हेमंत सोरेन का परिवार ( Family )

माता-पिता के अलावा Hemant Soren के दो भाई तथा एक बहन है। अपने तीन भाई बहनों में हेमंत सोरेन दूसरे नंबर पर आते हैं। बड़े भाई का नाम दुर्गा सोरेन तथा उससे छोटे बसंत सोरेन हैं। 2009 में दुर्गा सोरेन का निधन हो गया। बसंत सोरेन दुमका विधानसभा क्षेत्र का वर्तमान विधायक है। बहन का नाम अंजली सोरेन है जो हेमंत सोरेन तथा बसंत सोरेन से छोटे हैं। उनकी पत्नी का नाम कल्पना सोरेन है। उन दोनों के दो बच्चे निखिल और अंश हैं। उनकी पत्नी कल्पना सोरेन एक निजी स्कूल चलाती हैं तथा सामाजिक कार्यों में अक्सर भाग लेती हैं। हेमंत सोरेन के चाचा, मामा, ताऊ से लेकर उनका भरा पूरा एक परिवार है।

हेमंत सोरेन की शिक्षा ( Education )

Hemant Soren की प्रारंभिक शिक्षा वर्तमान झारखंड के रामगढ़ से हुई। उच्च शिक्षा के लिए वे बिहार चले गए। 12वीं तक की पढ़ाई उन्होंने पटना हाई स्कूल से पुरी की बाद में वे रांची लौट आए। रांची के बीआईटी मेसरा कॉलेज में उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में अपना दाखिला लिया। लेकिन संयोग से वे अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए और बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़कर पिता के राजनीतिक विरासत को संभालने का विचार किया।

हेमंत सोरेन का Education Details

SchoolPatna High School, Bihar
CollegeBit Mesara College, Ranchi
Other DegreeNot Known
Educational Qualification 12th Pass

हेमंत सोरेन का राजनीतिक करियर ( Political Career )

हेमंत सोरेन ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में दुमका विधानसभा क्षेत्र से शुरू की। हालांकि उन्हें उन्हीं के पार्टी के बागी नेता स्टीफन मरांडी से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि Hemant Soren ने राजनीति में आने के लिए कोई खास तैयारी नहीं की थी। वर्ष 2009 में जब इनके बड़े भाई दुर्गा सोरेन की मृत्यु हुई तब उन्होंने परिस्थिति को देखते हुए राजनीति में कदम रखा। उनका सपना एक सफल इंजीनियर बनने का था। राजनीति में आने के बाद उन्होंने प्रदेश में सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होने का खिताब अपने नाम किया। पार्टी द्वारा वर्ष 2009 में उन्हें राज्यसभा में जनता का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा गया। इस प्रकार से जनवरी 2010 तक उन्होंने राज्यसभा के सदस्य का पद निर्वहन किया।

वर्ष 2010 में भाजपा और झामुमो के संयुक्त अलायंस के तहत उन्हें उपमुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस परिस्थिति में उन्हें राज्यसभा से इस्तीफा देना पड़ा। भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा का संयुक्त कार्यकाल 2 वर्षों तक चला फिर दोनों गठबंधन से अलग हो गए। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठबंधन कांग्रेस तथा राष्ट्रीय जनता दल के साथ था। उनके संयुक्त अलायंस ने अच्छा परफॉर्म किया जिसके कारण जीत कर हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठबंधन पुनः कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के साथ था। जहां पर उन्हें स्पष्ट बहुमत मिली और दुबारा उन्हें मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

हेमंत सोरेन की उपलब्धियां ( Achievements )

राजनीति में कदम रखते ही Hemant Soren को झारखंड के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त हुआ। उनके वर्तमान कार्यकाल की उपलब्धि को देखते हुए हाल ही में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने उन्हें व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया था। इस वख्यान में उन्होंने मुख्य रूप से आदिवासियों के अधिकारों, कोरोना वायरस का संक्रमण तथा कल्याणकारी योजनाओं की नीतियों को विश्व के सामने केंद्रित किया। इस प्रकार वे झारखंड के पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने जनजातीय मुद्दों को विश्व के समक्ष रखा। कोरोना की भयानक आपदा में हेमंत सोरेन ने जिस प्रकार श्रमिकों को स्पेशल ट्रेनों तथा हवाई जहाज द्वारा उनके घर वापस पहुंचाया गया उसकी सराहना सिर्फ भारत ही नहीं पूरी दुनिया करती है।

हेमंत सोरेन की कुल संपत्ति ( Networth )

Hemant Soren ने जब दुमका विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था तब उन्होंने अपने शपथ पत्र में कुल संपत्ति 8 करोड़ 11 लाख रुपए बताया था। वहीं दूसरी ओर 2009 में जब विधानसभा चुनाव हुई थी तब उनकी कुल संपत्ति 73 लाख 57 हजार रुपए थी। इन 10 सालों में इनकी संपत्ति का इस प्रकार से बढ़ना एक विवाद का विषय बना रहा। हालांकि उन्होंने इसका खंडन किया है।

हेमंत सोरेन की शादी ( Marriage Life )

अन्य लोगों की तरह ही Hemant Soren और Kalpana Soren की शादी परिवार की सहमति से अरेंज्ड मैरिज हुई थी। कल्पना मयूरभंज की रहने वाली है। मयूरभंज ओडिशा का एक छोटा सा शहर है। कल्पना सोरेन का पूरा परिवार मयूरभंज में ही रहते हैं जहां उनके मां बाबा तथा परिवार के अन्य सदस्य शामिल है। कल्पना वर्तमान में हेमंत सोरेन के साथ उनके आवास में रहती हैं। उनके दो बेटे हैं- निखिल बड़ा तथा अंश छोटा है। कल्पना रांची में ही एक खुद का Play स्कूल चलाती हैं। वे राजनीति से दूर ही रहती है। लेकिन राजनीतिक परिवार से संबंध रखने के कारण वे इसमें काफी रुचि रखती लेती हैं। हेमंत सोरेन का वैवाहिक जीवन हंसी खुशी से भरा है।

Hemant Soren Marital Status

Marital Status Married
WifeKalpana Soren
SonNikhil and Ansh
Daughter Not available

हेमंत सोरेन और विवाद ( Controversy )

मुख्यमंत्री Hemant Soren की संपत्ति के मामले काफी विवादों में रहा। इसके अलावा हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा के बाद उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि ” प्रधानमंत्री सिर्फ अपने मन की बात करते हैं, न ही काम की बात करते हैं और ना ही सुनते हैं।” इसके लिए उन्हें काफी आलोचनाएं सहनी पड़ी। उनका एक और विवाद काफी सुर्खियों में रहा था जब कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने “मुफ्त कफन” देने की घोषणा की थी। इसके लिए उन्हें विपक्ष ने फेल मुख्यमंत्री बताया। लोगों ने कहा जहां एक तरफ प्रधानमंत्री फ्री वैक्सीन तथा फ्री राशन दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर हेमंत सोरेन फ्री कफन बांट रहे हैं।

Hemant Soren Social Media handle

खबरों के अलावा हेमंत सोरेन सोशल मीडिया में काफी व्यस्त रहते हैं। ट्विटर के माध्यम से वे लोगों की समस्याओं को काफी हद तक हल करने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा वे फेसबुक में भी काफी सक्रिय हैं। उनका सोशल मीडिया हैंडल नीचे दिया गया है। आप चाहे तो यहां से उसे आप फॉलो कर सकते हैं।

Social MediaSocial Media ID
Wikipedia Hemant Soren
Twitter Hemant Soren JMM
FacebookHemant Soren

Hemant Soren address & Helpline Number

हेमंत सोरेन का जन्म स्थान रामगढ़ जिले में पड़ता है। लेकिन उनका वर्तमान पता रांची है। आप नीचे दिए गए एड्रेस को फॉलो करते हुए उन तक पहुंच सकते हैं।

House No.-B, Harmu Housing Colony, Ashok Nagar, Ranchi , 834001 ( Jharkhand )

Help Line No :9431107949

Some important facts about Hemant Soren

  1. Hemant Soren दारू को हाथ तक नहीं लगाते। वे हरिया भी नहीं पीते, विपक्ष द्वारा बेवजह उन्हें बदनाम किया जाता है।
  2. ये बिल्कुल सच है की Hemant Soren राजनीति में आने से पहले वे इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे।
  3. उन्हें आदिवासियों के बड़े नेता के तौर पर देखा जाता है। क्योंकि वे आदिवासी हितों के बारे में बात करते हैं।
  4. वे साइकिल चलाना तथा बैडमिंटन खेलना पसंद करते हैं।
  5. लोगों का मानना है कि उनके सलाहकार अगर काबिल होते तो वे राजनीति में और भी अच्छा कर सकते थे।
  6. हेमंत सोरेन की बड़े भाई दुर्गा सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा और पिता शिबू सोरेन का उत्तराधिकारी माना जाता था। लेकिन उनकी असमय मृत्यु ने हेमंत सोरेन की किस्मत बदल दी।
  7. हेमंत सोरेन का ससुराल मयूरभंज नामक स्थान में है जो उड़ीसा राज्य में स्थित है।
  8. ऐसी कास्ट हो रहा है

निष्कर्ष | The Conclusion

हालांकि उन्होंने अच्छे काम किए हैं। लेकिन छात्रों के प्रति उदासीनता को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है, की अगर ऐसी ही स्थिति रही तो 2024 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी स्पष्ट बहुमत लाने में नाकामयाब रहेगी। क्योंकि इस वक्त युवाओं का गुस्सा सरकार के प्रति बहुत ज्यादा देखने को मिल रहा है। उनकी कुशल राजनीतिक जीवन की मैं कामना करता हूं।

मुझे उम्मीद है आपको Hemant Soren biography in hindi के बारे में जानकार अच्छा लगा होगा। हमने Hemant Soren से जुड़ी लगभग सभी चीजों को एक आर्टिकल में समेटने की कोशिश की। फिर भी अगर कुछ छूट गया हो तो कृपया करके हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। ताकि मैं आपके लिए इस आर्टिकल को और ज्यादा इंप्रूव कर सकूं।

Share with Love