Soumya verma congress biography in hindi | Toolkit

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Soumya Verma : जब देश कोरोना जेसी भयानक महामारी से गुजर रहा है तब देश में सत्ता पक्ष और विपक्ष एक बार फिर आमने-सामने हैं। मामला कांग्रेस द्वारा बनाए गए Congress toolkit का है।

इस मामले में तथाकथित रूप से सौम्या वर्मा [ Soumya Verma ] का नाम सामने आ रहा है। जिन्होंने इस टूल किट को डिजाइन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

आइए इस आर्टिकल में हम जानते हैं कि- टूल किट मामले में सौम्या वर्मा कौन है? Soumya verma biography in hindi, Who is soumya verma in hindi, toolkit case kya hai in hindi तथा What is toolkit case in hindi, Toolkit kya hai.

साथ में Soumya verma Education के बारे में भी जानने की कोशिश करेंगे।

Soumya verma कौन है ? Soumya verma biography in hindi 

सौम्या वर्मा [ Soumya verma ] चर्चा में तब आई जब बीजेपी ने तथाकथित टूल किट के बारे में देश को बताया। इससे पहले सौम्या वर्मा [ Soumya verma ] को लोग नहीं जानते थे।

कहा जाता है कि सौम्या वर्मा कांग्रेस सांसद M. V. Rajeev Goda की करीबी मानी जाती है। वे कॉन्ग्रेस रिसर्च डिपार्टमेंट की चेयरमैन है। वह कांग्रेस सांसद राजीव गोंडा के ऑफिस में वर्ष 2017 से काम कर रही है।

सौम्या वर्मा की शिक्षा | Soumya verma Education

सौम्या वर्मा ने अपनी स्नातक की पढ़ाई संत स्टेफेन कॉलेज ( St. Stephen College Delhi ) दिल्ली से की। फिलहाल वो अपनी मास्टर की डिग्री के लिए जवाहरलाल यूनिवर्सिटी नई दिल्ली में पढ़ाई करती है।

Soumya verma Congress

The print के एक लेख के अनुसार सौम्या वर्मा [ Soumya Verma ] वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के मेनिफेस्टो का ड्राफ्ट बनाने वाले 19 सदस्यों में से एक है।

जब वह साल 2019 में कांग्रेस का मेनिफेस्टो तैयार कर रही थी तब उसकी उम्र [ Soumya verma age ] करीब 23 साल की थी। वह उस समय दिल्ली के अशोका यूनिवर्सिटी में इंटरमीडिएट के छात्रों को पढ़ाती थी तथा वे खुद यूपीएससी की तैयारी भी करती थी।

उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर तथा सलमान खुर्शीद के साथ मिलकर पर्यावरण आंतरिक सुरक्षा और संरचनागत सुधारों के मुद्दों पर काम किया है। Soumya verma को अन्य सदस्यों के साथ कभी-कभी राहुल गांधी के साथ तस्वीरों में देखें जा चुके हैं।

Soumya verma congress twitter

Soumya verma congress twitter में “Vermacular” के नाम से जानी जाती है। अपने ट्विटर अकाउंट के डिस्क्रिप्शन में “संसद के शौकीन” लिखती है। उन्होंने किसान आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया था। वे सरकार के विरोध में मुखर होकर अपनी बातें कहती है।

टूल किट केस क्या है? Toolkit case kya hai in hindi

भाजपा के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने जब Congress के टूलकिट मामले को देश के सामने पहली बार रखा तब कांग्रेस का चेहरा देश के सामने उजागर हो गया।

भाजपा ने कांग्रेस के कथित टूल किट के द्वारा देशवासियों को गुमराह करने तथा देश के बाहर नरेंद्र मोदी की छवि को खराब करने का आरोप लगाया है। इसी टूलकिट ( Toolkit ) मामले में सौम्या वर्मा का नाम सामने आ रहा है।

टूल किट क्या होता है? Toolkit kya hai?

टूलकिट अर्थ– वैसे तो टूलकिट औजारों का एक बक्सा होता है, जिसमें औजार भरकर रखे जाते हैं। लेकिन इंटरनेट के जमाने में अब यह टूलकिट किसी मुद्दे को सरकार के खिलाफ या आंदोलन अभियान के लिए एक बड़े और बुद्धिजीवी वर्ग को प्रभावित करने के उपाय के तौर पर देखा जाने लगा है।

आपको याद ही होगा कृषि कानूनों के दौरान ग्रेटाथनबर्ग का टूलकिट काफी चर्चा में था। एक बार फिर टूलकिट का मुद्दा जोरों पर है। यह दस्तावेज पहले थ्योरी के रूप में रेखांकित किया जाता है फिर इसको अमलीजामा पहनाया जाता है। देश को अस्थिर करने के लिए ऐसे ना जाने आज तक कितने टूलकिट तैयार हो चुके हैं।

कांग्रेस के टूल किट में कौन-कौन से पॉइंट हैं? Toolkit case explained in hindi

कोरोना का Second wave गया नहीं, Third wave अभी आया नहीं लेकिन इससे पहले एक नई Toolkit ने सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कोरोना काल में कांग्रेस द्वारा मोदी के खिलाफ पूरी प्लानिंग के साथ नैरेटिव सेट करने की कोशिश की जा रही है।

इसके लिए बकायदा स्क्रिप्ट लिखी गई है। Congress toolkit में इन सभी बातों का वर्णन बिंदुवार किया गया है। बीजेपी ने इसे कांग्रेस का टूलकिट कहा है। आइए जानते हैं आखिर इस Toolkit में आखिर है क्या?

  • मोदी के इमेज को नुकसान पहुंचाओ इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा।
  • इंटरनेशनल मीडिया को हथियार बनाओ विदेशी पत्रकारों और पब्लिकेशन को ब्रीफ करो।
  • कोरोना से मारे गए लोगों की लाशें और अंतिम संस्कार की तस्वीरें फैलाओ।
  • गृहमंत्री गायब है इसका नैरेटिव लोगों के सामने सेट करो।
  • कोरोना के नए म्युटेंट को Indian Strain बताओ। सोशल मीडिया पर इसे Modi strain कह कर फैलाओ।
  • पीएम केयर्स फंड पर सवाल उठाओ। वेंटिलेटर को डिफेक्टिव बताओ।
  • मोमेंटम बनाओ, एजेंडा चलाओ, समय-समय पर मोदी को चिट्ठी लिखो, पर्दे के पीछे से सजेशन दो
  • सेंट्रल विस्टा के बहाने मोदी को घेरो।

Congress द्वारा बनाए गए तथाकथित टूल किट विवाद में से कुछ पॉइंट ही मैंने आपको बताए हैं। इसके अलावा भी Toolkit में प्रधानमंत्री की छवि को खराब करने के ढेर सारी स्क्रिप्ट तैयार की गई है।

Share with Love