कई बार सफर के दौरान लोगों को उल्टियां आती है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें सफर करते समय उल्टियां आती है तो यह जानकारी आपके लिए है।

Floral Separator

ऐसी समस्याएं कई लोगों में पाई जाती है जिन्हें सफर के दौरान उल्टियां आती हो। जिसके कारण लोग कई बार लंबा सफर करने से बचते हैं।

Floral Separator

आज मैं आपको ऐसी चीजों के बारे में बताऊंगा जिसे साथ में रखकर आप लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। इससे आपको उल्टियां नहीं आएंगी और आपकी यात्रा भी अच्छी होगी।

Floral Separator

कच्चा अदरक पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह पेट में उठने वाली जलन तथा गैस को दूर कर राहत देता है। सफर के दौरान इसे अपने मुंह में रखकर चबाते रहें उल्टियां नहीं आएंगी।

Floral Separator

अदरक

केला शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है। यह आयरन और पोटेशियम को रीस्टोर करता है। केला खाने से वोमिटिंग काफी हद तक रुक जाती है। लॉन्ग ड्राइव में अपने साथ केला जरूर रखें।

Floral Separator

केला

सफर के दौरान बार बार उल्टी आती है तथा बेचैनी महसूस होती है तो नींबू को साथ लेकर जरूर चलें। यह आपको वोमिटिंग, पेट में बनने वाले गैस आदि से छुटकारा दिला सकता है।

Floral Separator

नींबू

पुदीना शरीर को ठंडक प्रदान करती है। लंबे सफर में अगर आप निकल रहे हैं तो पुदीना अपने साथ लेकर जरूर जाएं। यह वोमिटिंग और जी मिचलाने जैसी समस्या का बेहतरीन इलाज हो सकता है।

Floral Separator

पुदीना

पुदीने की गोली अथवा पुदीने का शरबत आप सफर के दौरान ले सकते हैं। यह पेट में ठंडक प्रदान करने के अलावा मसल्स को भी आराम देता है।

Floral Separator

सलाह के साथ यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी चिकित्सक की परामर्श नहीं है। ज्यादा जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से जरूर परामर्श लें।

Floral Separator

अस्वीकरण

जानकारी अच्छी लगे तो इसे लोगों के साथ शेयर जरूर करें। मच्छरों से हैं परेशान?? आजमाएं 5 घरेलू उपाय, आसपास भटकने से भी डरेंगे मच्छर.. ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें-