गर्मियों की शुरुआत होते ही मच्छरों की प्रजातियां सक्रिय हो जाती है। इस मौसम में जहां देखो वहां मच्छर नजर आते हैं।

Floral Separator

गर्मियों के सीजन में जितना गर्मी परेशान नहीं करती उससे कहीं ज्यादा मच्छर परेशान करते हैं। आजकल के मॉस्किटो कॉइल ने भी काम करना बंद कर दिया है।

Floral Separator

ये हमें 2 मिनट शांति से बैठने भी नहीं देते हैं। शरीर में जहां भी हाथ लगाओ वहीं पर बैठा मिल जाएगा। इन मच्छरों से केवल मैं और आप नहीं पूरी दुनिया परेशान है।

Floral Separator

मच्छरों ने अगर आप की भी हालत बुरी कर रखी है तो मैं आज आपको कुछ घरेलू उपाय के बारे में बताऊंगा। इससे मच्छर आपके आसपास फटकने से भी डरेंगे।

Floral Separator

मच्छरों को लहसुन का रस फूटी आंख भी नहीं भाता है। लहसुन के कुछ कलियों को मसल कर पानी में उबाल लें. उस पानी को बोतल में डालकर पूरे घर में स्प्रे करें। इससे कमरे में मौजूद सभी मच्छर भाग जाएंगे।

Floral Separator

लहसुन

पुराने जमा हुए पानी अथवा जहां भी आसपास आपको लगता है की मच्छर अंडे दे सकती है। वहां कॉफी पाउडर डाल दें। इससे मच्छर तथा उसके अंडे मर जाते हैं।

Floral Separator

कॉफी

पुदीने की खुशबू से मच्छर चिढ़ते हैं। पुदीने को पीसकर उसका रस निकाल लें। जहां आपको लगता है कि मच्छर हो सकते हैं वहां छिड़क दें। इससे मच्छर दूर से ही आपके घर को प्रणाम करेंगे।

Floral Separator

पुदीना

मच्छर शरीर के आसपास ना आए इसके लिए नीम के तेल को सोते वक्त शरीर में लगा लें। नीम की तेल का गंध उनसे बर्दाश्त नहीं होता है और वह दूर ही रहना पसंद करते हैं।

Floral Separator

नीम का तेल

सोयाबीन का तेल मच्छरों के लिए जहर के समान होता है। इसे रात को शरीर में लगा कर सोने से मच्छर आपको नहीं काटेंगे और आप पूरी रात आराम से सो सकेंगे।

Floral Separator

सोयाबीन का तेल

सलाह के साथ यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी चिकित्सक की परामर्श नहीं है। ज्यादा जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से जरूर परामर्श लें।

Floral Separator

अस्वीकरण

जानकारी पसंद आए तो इसे लोगों के साथ शेयर जरूर करें। रोहू मछली खाने के इतने फायदे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। रोहू मछली खाने के फायदे जानने के लिए पढ़ें-