पेड़ पौधों को मनुष्य का जीवन दायिनी कहा जाता है। शरीर के अंदर हृदय में दौड़ने वाली ऑक्सीजन हमें पेड़ पौधों से ही मिलती है।

वैसे तो इसे घर की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए लोग आंगन अथवा बालकनी में लगाते हैं। लेकिन कुछ पौधे ऐसे भी हैं जिसे घर के अंदर लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

नया साल जीवन में सुख समृद्धि लेकर आए इसके लिए ज्योतिष में तमाम उपाय बताए गए हैं। कुछ ऐसी चीज है जो नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है तथा आसपास के वातावरण को शुद्ध बनाती है।

नए वर्ष की शुभ आरंभ हो चुकी है। ऐसे में वास्तु के हिसाब से कुछ ऐसे पौधे के बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं जो आध्यात्मिक रूप से बेहद शुभ माने जाते हैं।

तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में काफी महत्व रखती है। इसे लक्ष्मी के रूप में पूजा जाता है। यह घर के अंदर किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने की ताकत रखता है।

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा घर के दक्षिणी भाग में ही लगाना चाहिए। वास्तु विज्ञान में इसे लगाने के भी तरीके हैं। इस पौधे को गलत तरीके से लगाने से फायदे के जगह नुकसान पहुंचा सकता है।

मनी प्लांट को घर में लगाना शुभ माना जाता है। इसे घर के आग्नेय दिशा में लगाना चाहिए। मनी प्लांट को इस दिशा में लगाने से धनात्मक ऊर्जा का उत्सर्जन होता है।

मनी प्लांट

शमी का पौधा

जिस प्रकार घर के आंगन में तुलसी को शुभ माना जाता है उसी प्रकार शमी के पौधे को भी शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार इस पौधे में सभी देवताओं का निवास होता है।

आंवला का पेड़

आंवले का पेड़ घर के आंगन में काफी शुभ माना जाता है। शमी के पौधे की तरह इस पेड़ में भी देवताओं का वास होता है।

नीम का पेड़

नीम का पेड़ औषधीय गुणों से भरे होते हैं। घर के बाहर इसे लगाना शुभ माना जाता है। यह घर के अंदर ऋणात्मक ऊर्जा को नष्ट कर धनात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

कृष्णकांता की बेल

लता वाले इस पौधे में नीले रंग के फूल लगते हैं। यह वास्तु की दृष्टि से काफी शुभ माना जाता है। इससे घर की आर्थिक समस्याएं खत्म होती है।

पेड़ पौधों को ईश्वर का स्वरूप माना जाता है। वास्तु के अनुरूप अगर इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो आपको कभी आर्थिक परेशानी नहीं होगी। ज्यादा जानने के लिए पढ़ें-