अगर आप मांसाहारी हैं और मछलियां खाने के शौकीन हैं तो आपने कतला मछली (Katla Fish) के बारे में जरूर सुना होगा। आपने इसे खाया भी होगा।

भारत में इसे भाकुर मछली के नाम से भी जाना जाता है। यह दक्षिणी एशियाई देशों जैसे भारत, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान तथा म्यांमार के स्वच्छ और मीठे जल स्त्रोतों में पाई जाती है।

यह खाने में काफी स्वादिष्ट तथा पौष्टिक तत्वों से भरी होती है। इसके खाने के फायदे जानकर शायद आप दांतो तले उंगली दबा लेंगे।

मनुष्य के शरीर में कई प्रकार के तत्वों की आवश्यकता होती है। कतला मछली में यह सारे तत्व मौजूद हैं अतः इसे खाने से शरीर में एक समान रूप से सभी मिनरल्स प्राप्त होते हैं।

कतला मछली में विटामिन 'C' प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से विटामिन सी की कमी से उत्पन्न होने वाली बीमारियों से बचने में सहायक होती है।

कतला मछली कैंसर सेल को खत्म करने का काम करती है। मीठे जल में पाए जाने वाले जीव के लिपिड में एक पदार्थ पाया जाता है, जिसे पूफा कहा जाता है। ये कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने का काम करती है।

इम्यूनिटी की कमी की वजह से वायरल संबंधी बीमारियां होती रहती है। विटामिन 'C' के कारण इम्यूनिटी भी मजबूत होती है और कफ, सर्दी, जुकाम आदि समस्याओं से भी निजात मिलता है।

कतला मछली में प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक होती है। यह शरीर के अंदर होने वाली टूट-फूट को मरम्मत करने का काम करती है। हालांकि प्रोटीन की मात्रा सभी प्रकार की मछलियों में पाया जाता है।

कतला मछली में ओमेगा थ्री (Omega-3) नामक फैटी एसिड पाया जाता है। यह दिल के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस में वसा की मात्रा कम होती है इसीलिए इसे खाने से ताकत मिलती है।

शारीरिक त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए कतला मछली काफी फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले कई प्रकार के विटामिन लोगों को लंबे समय तक जवां रखने में मदद करती है।

कतला मछली आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद वसा आंखों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा और भी कई फायदे हैं। Details में जानने के लिए पढ़ें-