E-shram Card

इ-श्रम कार्ड भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में से एक है। इस योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों मजदूरों का डेटाबेस तैयार कर उनका रखरखाव किया जाएगा।

इ-श्रम पोर्टल के माध्यम से सरकार देश के श्रमिकों की योग्यता और कौशल के अनुसार उन्हें अलग-अलग श्रेणी में व्यवस्थित करेगी। इससे उन्हें रोजगार मुहैया करवाने में आसानी होगी।

इस पोर्टल से असंगठित क्षेत्र के करीब 38 करोड़ श्रमिकों को इसका लाभ मिलने वाला है।  इसकी मदद से निशुल्क दुर्घटना बीमा का भी लाभ मिलेगा।

इस कार्ड की मदद से श्रमिक चाहे देश के किसी भी भाग से हो विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उन्हें मिलेगा।

असंगठित क्षेत्र के अप्रवासी मजदूरों के अलावा रेहड़ी पटरी वाले, घरेलू कामगार इत्यादि को इसका लाभ मिलेगा।

इ-श्रम कार्ड में 12 नंबर का एक यूनिवर्सल कोड दिया जाएगा। यह कोड पूरे भारत में मान्य होगा। इससे आप कहीं भी लाभ ले सकते हैं।

यह कार्ड जीवन भर के लिए मान्य होगा। इसे बार-बार अपडेट या रिनुअल कर वाने की जरूरत नहीं है। शुभ शक्ति योजना पर ₹55000 सहायता राशि के रूप में प्राप्त होती है।

इ श्रम योजना के लिए सरकार ने 404 करोड रुपए का बजट पास किया है। इसमें रोजगार के अलावा मृत्यु बीमा तथा आंशिक दुर्घटना बीमा शामिल है।

कोरोना में मारे गए लोगों तथा महामारी में जिनकी रोजगार चली गई हो उनको ध्यान में रखते हुए इस बीमा योजना को लागू किया गया है। जनता ने इसे सरकार का एक अच्छा पहल बताया है।

असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर, रेहड़ी पटरी वाले, अप्रवासी कर्मी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। ई श्रम कार्ड योजना से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से जानने के लिए पढ़ें-