सूट-बूट चश्मा पहने SPG कमांडो को आपने प्रधानमंत्री के चारों ओर कई बार देखा होगा। लेकिन आप इसकी खतरनाक ताकत के बारे में नहीं जानते होंगे।

भारत में VVIP सिक्योरिटी के क्षेत्र में एसपीजी सुरक्षा का नाम सबसे ऊपर आता है। जरूरत पड़ने पर यह अपने अत्याधुनिक हथियारों से दुश्मन को पल भर में ढेर कर प्रधानमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाल ले जाते हैं।

एसपीजी (SPG) का पूरा नाम स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप है। इसकी स्थापना प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद की गई थी।

इसका काम भारत के प्रधानमंत्री तथा उनके पूरे परिवार के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री तथा उनकी पूरे परिवार को सुरक्षा प्रदान करना है।

यह अत्याधुनिक हथियारों से लैस होते हैं। इसके हथियार नई टेक्नोलॉजी पर आधारित होते हैं, जो पल भर में दुश्मन को तबाह कर सकते हैं।

दुनिया के सबसे अच्छे हथियारों से लैस एसपीजी कमांडो के पूरे शरीर में कई प्रकार के अत्याधुनिक यंत्र लगे होते हैं। यह प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध होते हैं।

इसमें कम्युनिकेशन के लिए ईयर प्लग, टेक्निकल काला चश्मा, सूट के भीतर बुलेट प्रूफ वेस्ट, कॉम्बैट शूज, कम्युनिकेशन डिवाइस, हल्की बुलेट प्रूफ जैकेट, एल्बो पैड तथा बुलेट प्रूफ नीपैड शामिल है।

बेल्जियम में बनी यह राइफल 500 मीटर की रेंज तक 850 राउंड प्रति मिनट की फायरिंग रेट से फायर कर सकता है।

FN-2000 असाल्ट राइफल

FN-P90 सब मशीनगन

बेल्जियम में बने इस मशीन गन की मारक क्षमता 200 मीटर है। इसमें 50 राउंड मैगजीन के साथ 900 राउंड प्रति मिनट फायरिंग रेट है। यह सेमी ऑटोमेटिक और फुली ऑटोमेटिक फायरिंग मोड होता है।

FN-SACR-H असाल्ट राइफल

बेल्जियम में बने इस राइफल की रेंज 400 मीटर है। जिसमें 20 राउंड मैगजीन है। यह 850 राउंड प्रति मिनट की रेट से फायरिंग कर सकता है।

FN 5-7 हैंडगन

बेल्जियम में बनी इस हैंड गन की रेंज 50 मीटर है। 20 राउंड मैगजीन के साथ यह सेमी ऑटोमेटिक फायरिंग मोड पर काम करता है।

बैलिस्टिक सील्ड

इसे आपने SPG के हाथों में सूटकेस की तरह देखा होगा। यह फोल्ड होने वाली बुलेट प्रूफ सील्ड है। गोलीबारी होने पर प्रधानमंत्री के सामने इसे फैला दी जाती है और उन्हें सुरक्षित निकाला जाता है।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में यह एसपीजी जवान 24 घंटे तैनात रहते हैं। इस प्रकार की दिलचस्प बातों को जानने के लिए विजिट करें-