हाल ही में बने नए ट्रैफिक नियम में कई बदलाव किए गए हैं। ऐसे ही एक नियम है जिसके तहत आपके पास सभी कागजात होने के बाद भी ₹2000 का चालान भरना पड़ेगा।

आप जरूर सोचते होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? लेकिन यह बात 100 फ़ीसदी सच है। यह बात मैं नहीं बोल रहा बल्कि ट्रैफिक के नए कानून में लिखा हुआ है।

आज मैं आपको कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब ट्रैफिक कानून के बारे में आपको बताएंगे। जिसे सुनकर आप एक पल के लिए जरूर चौक जाएंगे।

दरअसल नए व्हीकल एक्ट के अनुसार अगर पुलिस कर्मी द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान उनसे दुर्व्यवहार करने पर  नियम 179 MVA के अनुसार उनके पास अधिकार है कि आपका ₹2000 का चालान काट सकता है।

कई मामलों में लोक पुलिसकर्मी के साथ बहस करने लगते हैं। बहस इतनी बढ़ जाती है की दुर्व्यवहार तक पहुंच जाता है। ऐसे में पुलिसकर्मी नियम 179 MVA के अनुसार आपके ऊपर ₹2000 का चालान काट सकता है।

इस कारण से ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार न करें नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। अगर आपके साथ पुलिसकर्मी द्वारा दुर्व्यवहार होता है तो आप कोर्ट जा सकते हैं।

इसके अलावा अगर आपने हेलमेट पहना है और उसका स्ट्रीप बांधना भूल गए हैं तो नियम 194D MVA के अनुसार भी आपके ऊपर ₹1000 का चालान कट सकता है।

अगर आपने लोकल मार्केट से दोषपूर्ण हेलमेट खरीदा है तो भी आपको ₹1000 के चालान कट सकते हैं। ट्रैफिक नियम के अनुसार आपका हेलमेट BIS सर्टिफाइड होना चाहिए।

आपके नाम पर कब और कहां चालान कटा है उसे ऑनलाइन जानने के लिए परिवहन विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट में जाएं। वहां जाने के बाद आपको आपके चालान का समस्त ब्योरा मिल जाएगा।

आप वहां पर ऑनलाइन चालान भी जमा कर सकते हैं। यह जानकारी कैसा लगा? इस आर्टिकल से संबंधित अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-