मांगुर मछली के नुकसान

मछली न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि वह पौष्टिक तत्वों से भरी होती है। इसे खाने से शरीर में एक साथ समान रूप से सभी मिनरल्स प्राप्त होते हैं।

मांगुर मछली प्रकृति के साथ इंसानों के लिए भी नुकसानदेह है। इसे खाने से कैंसर डायबिटीज जैसी घातक बीमारियां होती है।

कुछ लोग मुनाफे के लिए इसे पालने लगे। जहां वे मुर्गियों के वेस्ट को इसके आहार के रूप में उपयोग करना प्रारंभ किया।

मुर्गियों का वेस्ट खाने से मांगुर मछली के अंदर लेड और आयरन की मात्रा बढ़ जाती है। यह शरीर के लिए काफी खतरनाक है।

मुर्गियों का वेस्ट पानी में डालने से जल प्रदूषण की समस्या बढ़ने लगती है। यह पशु पक्षियों के लिए काफी खतरनाक है।

सबसे पहले राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरन (NGT) ने सरकार को इस मछली पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया।

साल 2000 के बाद पूरे देश में इसके उत्पादन पर रोक लगी है। लेकिन आज भी कुछ लोग मुनाफे के चक्कर में लोगों की जान से खिलवाड़ करते हैं।

थाईलैंड जैसे देशों में मांगुर मछली का पालन दूषित पानी में किया जाता है। यह दूषित पानी में तेजी से बढ़ती है।

यह प्रकृति को भी नुकसान पहुंचाती है। पानी के अंदर लाभदायक प्रजातियों के छोटी मछलियों अथवा जलीय जीवो को भी यह खा जाती है।

मांगुर मछली खाने से होने वाले नुकसान के बारे में कब आप जान चुके हैं.. ज्यादा जानकारी के लिए विजिट करें-