एकनाथ शिंदे भारतीय राजनीति के मंजे हुए खिलाड़ी है। वे महाराष्ट्र की सरकार में शहरी विकास और लोक निर्माण मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री थे।

वर्ष 2019 में उन्हें महाराष्ट्र के ठाणे के कोपरी पछपाखड़ी निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था।

एकनाथ शिंदे का जन्म 9 फरवरी 1964 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। 58 वर्ष के एकनाथ शिंदे को कला में स्नातक की डिग्री प्राप्त है।

उनके पिता का नाम संभाजी नवलु शिंदे एवं माता का नाम नीलिमा शिंदे है। उनकी शादी लता एकनाथ शिंदे से हुई है।

शुरुआती शिक्षा न्यू इंग्लिश हाई स्कूल थाने से प्राप्त करने के बाद वह परिवार की आजीविका चलाने के लिए ऑटो भी चलाने लगे।

बाद में उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। साल 1997 में ठाने नगर निगम के लिए पहली बार पार्षद चुने गए। यह उनके करियर की पहली सीढ़ी थी।

साल 2001 में ठाणे नगर निगम में सदन के नेता के पद के लिए चुने गए तथा अगले साल 2002 में पुनः दूसरी बार ठाणे नगर निगम के लिए चुने गए।

साल 2004 में महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए। उसके बाद वर्ष 2005 में शिवसेना के ठाणे जिला प्रमुख नियुक्त किए गए। इतने प्रतिष्ठित पद पर वह पहली बार चुनकर आए थे।

साल 2009 में महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए। वर्ष 2014 में महाराष्ट्र विधान सभा के लिए फिर से चुने गए। 2014 से 19 में कैबिनेट मंत्री महाराष्ट्र राज्य सरकार में पीडब्ल्यू मंत्री रहे।

2014 से 2019 में ठाणे जिले के संरक्षक मंत्री बने। साल 2018 में शिवसेना पार्टी के नेता नियुक्त हुए। वर्ष 2019 में महाराष्ट्र सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री रहे।

साल 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा के लिए लगातार चौथी बार चुने गए। साल 2019 में शिवसेना के विधायक दल के नेता चुने गए।

28 नवंबर 2019 को महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में महा विकास आघाडी के तहत कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

साल 2019 में शहरी विकास और लोक निर्माण मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। साल 2019 में गृह मामलों के मंत्री भी नियुक्त हुए।

वर्तमान में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से महाराष्ट्र में सरकार का गठन किया है। जिसमें वे मुख्यमंत्री के रूप में अपना शपथ ले चुके हैं।