भारतीय जनता पार्टी की खासियत यह है कि वह कब किसको क्या बना दे कहना मुश्किल है. ऐसा ही एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाकर उन्होंने एक तीर से कई निशाने साधे हैं।

आज हम आपको बीजेपी का एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का सीएम बनाने के पीछे की 10 बड़ी वजहों के बारे में आप से बातें करेंगे। इसीलिए इसे पूरा जरूर पढ़ें।

शिवसेना कहीं ना कहीं हिंदुत्व से भटक गई थी। ऐसे में उनके तोड़ के रूप में ऐसे नेता को ऊपर करना था जो हिंदुत्व को प्रमुखता से महत्व देता है।

पिछली बार देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण के बाद जिस प्रकार शरद पवार ने बीजेपी की मिट्टी पलीद की यह उसका करारा जवाब हो सकता है।

मराठी की अस्मिता के लिए उन्होंने मराठा क्षत्रप वाली राजनीति से कई निशाने साधे है। उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में चुना गया जो महाराष्ट्र के हित में हो।

एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बीजेपी को ठाने खासकर पश्चिम महाराष्ट्र में फायदा मिलने के काफी आसार हैं।

इस मास्टर स्ट्रोक से महाराष्ट्र की सबसे ताकतवर जाति खुश होगी और यह भारतीय जनता पार्टी के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।

परिस्थिति ऐसी बन गई है कि अब शिवसेना वाले छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम चुनाव के वक्त नहीं भुना पाएगी। यह शिवसेना को कमजोर कर सकती है।

एकनाथ शिंदे के आक्रमक छवि के कारण कहीं ना कहीं शिवसेना को धक्का लगेगा. यह भी एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने की पीछे का एक वजह है।

बाला साहब ठाकरे और आनंद दिघे ने जिस विरासत को समेट कर इतनी बड़ी पार्टी का गठन किया था उनकी विरासत एकनाथ शिंदे के काम आएगी।

शिवसेना की सबसे बड़ी कमजोरी हिंदुत्व है। कांग्रेस के साथ रहकर वह हिंदुत्व से भटक चुके थे। ऐसे में हिंदुत्व के मुद्दे पर शिवसेना को पछाड़ना भी एक वजह हो सकता है।

महाराष्ट्र में बीजेपी की स्थिति काफी मजबूत होगी। इनके साथ साथ एकनाथ शिंदे भी महाराष्ट्र की राजनीति में और भी निखर कर आएंगे। For More Updates :-