E shram Card भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में से एक है। इस योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों मजदूरों का डेटाबेस तैयार कर उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए काम किया जाएगा।

इसके लिए सरकार ने इस इ श्रम पोर्टल की शुरुआत की है। देश के श्रमिकों की खुशहाली के लिए यह योजना चलाई गई है।

एक तरफ जहां लोग बड़े पैमाने पर इ श्रम कार्ड बनवा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ श्रम कार्ड से जुड़ी फ्रॉड की कई घटनाएं सामने निकल कर आ रही है।

अगर आप भी श्रम कार्ड बनवाने जा रहे हैं तो सावधान रहें क्योंकि आपकी जरा सी भी गलती आपको नुकसान पहुंचा सकती है।

ऐसी घटनाएं ग्रामीण इलाकों में ज्यादा देखने को मिलती है। ग्रामीण इलाकों में शिक्षा की कमी  होने के कारण लोग षड्यंत्र को पहचान नहीं पाते और फस जाते हैं।

इन लोगों का समूह श्रम विभाग अधिकारी बनकर गांव में घुसते हैं और श्रम कार्ड बनाने के लिए ग्रामीण लोगों को दस्तावेजों की मांग करते हैं।

सीधे-साधे ग्रामीण भाई-बहन उनके चाल में आसानी से फंस जाते हैं और अपने जरूरी डाक्यूमेंट्स उन्हें सौंप देते हैं।

गांव वाले उनके कहने पर बायोमेट्रिक मशीन पर अपने अंगूठे का निशान भी दे देते हैं। ऐसे में फ्रॉड उनका बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं।

इन चीजों का फायदा उठाकर जालसाजों ने कई ग्रामीणों के बैंक अकाउंट खाली कर दिए हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति को श्रम कार्ड बनवाने के लिए अपना डाक्यूमेंट्स नहीं देना चाहिए।

अगर जानकारी अच्छी लगी तो ऐसे लोगों के साथ जरूर शेयर करें। इस तरह की नई नई खबरों की जानकारी के लिए विजिट करें-